- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 13 मल्टीस्टारर फिल्मों ने बचाई रितेश देशमुख की लाज, सोलो एक्टर के तौर पर सिर्फ एक बॉलीवुड HIT
इन 13 मल्टीस्टारर फिल्मों ने बचाई रितेश देशमुख की लाज, सोलो एक्टर के तौर पर सिर्फ एक बॉलीवुड HIT
एंटरटेनमेंट डेस्क. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर मराठी फिल्म 'वेड' (Ved) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाई के नए कीर्तिमान रच रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर अब तक की दूसरी सबसे कमाऊ मराठी फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। बतौर लीड एक्टर 'लय भारी' और 'माउली' के बाद रितेश की यह तीसरी मराठी फिल्म है। पिछली दोनों फ़िल्में भी हिट रही थीं। लेकिन अगर मराठी से इतर बॉलीवुड को देखें तो यहां रितेश देशमुख की लाज मल्टीस्टारर फिल्मों ने बचा रखी है। सोलो एक्टर के तौर पर उनकी एकमात्र हिट बॉलीवुड फिल्म 'तुझे मेरी कसम' है. जो उनकी डेब्यू फिल्म भी थी। इसके बाद उनकी लीड एक्टर वाली कोई भी बॉलीवुड फिल्म हिट नहीं रही। 13 मल्टीस्टारर फ़िल्में जरूर हिट रही हैं, जिनके बारे में आप नीचे स्लाइड्स में जान सकते हैं...

1. रितेश देशमुख की पिछली हिट 'हाउसफुल 4' थी, जो 2019 में रिलीज हुई थी। लगभग 196.60 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, कृति सेनन, करती खरबंदा और पूजा हेगड़े की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
2. 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'टोटल धमाल' में भी रितेश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका थी।इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, माधुरी दीक्षित और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स भी थे। फिल्म ने लगभग 154.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
3. अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फखरी और लीसा हेडन स्टारर 'हाउसफुल 3' में रितेश देशमुख नजर आए थे। यह हिट फिल्म थी। फिल्म ने लगभग 109 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।
4. 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका थी। जबकि रितेश देशमुख इस फिल्म के विलेन थे। फिल्म ने 105.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।
5. 'ग्रैंड मस्ती' में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी भी लीड रोल में थे। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 102 करोड़ रुपए कमाए थे।
6. अक्षय कुमार, असिन, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'हाउसफुल 2' में रितेश देशमुख की भी अहम भूमिका थी। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 106 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे।
7. 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'डबल धमाल' 43.88 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ सेमी हिट थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ संजय दत्त, अरशद वारसी, आशीष चौधरी, जावेद जाफरी, कंगना रनोट और मल्लिका शेरावत की भी अहम भूमिका थी।
8. 2010 में रिलीज हुई 'हाउसफुल' हिट रही थी। रितेश देशमुख के साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण और जिया खान की भी अहम भूमिका थी। फिल्म ने लगभग 75.62 करोड़ रुपए कमाए थे।
9. संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, आशीष चौधरी और जावेद जाफरी स्टारर 'धमाल' 2010 में रिलीज हुई थी और सेमी हिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 32.51 करोड़ रुपए कमाए थे।
10. 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख और विद्या बालन स्टारर फिल्म 'हे बेबी' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म ने लगभग 24.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
11. 'मालामाल वीकली' मल्टी स्टारर फिल्म थी, जिसमें रितेश देशमुख के साथ ओम पुरी, परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी। 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 26.89 करोड़ रुपए कमाए थे।
12. 2005 में रिलीज हुई 'क्या कूल हैं हम' में रितेश देशमुख के साथ तुषार कपूर, ईशा कोप्पिकर, नेहा धूपिया, अनुपम खेर जैसे स्टार्स की भी अहम भूमिका थी। इस हिट फिल्म ने लगभग 15.34 करोड़ रुपए कमाए थे।
13. 'मस्ती' में रितेश देशमुख के साथ अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय और अफताब शिवदासानी की भी अहम भूमिका थी। 2004 में रिलीज यह फिल्म हिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20.28 करोड़ रुपए कमाए थे।
14. 2003 में रिलीज हुई 'तुझे मेरी कसम' रितेश देशमुख की बतौर सोलो हीरो एकमात्र सेमी हिट बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म ने लगभग 8.93 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
और पढ़ें...
'सूर्यवंशी' बनकर पर्दे पर लौट रहे अक्षय कुमार! इस फिल्म में छुड़ाएंगे समाज के दुश्मनों के छक्के
TV पर बार-बार 'सूर्यवंशम' देख परेशान हुआ शख्स, चैनल को पत्र लिखकर मांगा इन सवालों का जवाब
प्रेग्नेंट हो गई थीं राखी सावंत, मिसकैरेज हो आया, एक्ट्रेस ने खुद किया चौंकाने वाला खुलासा
'अबे साले!?' ओवरएक्टिंग करते SRK ने डायरेक्टर से कही थी यह बात, को-एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।