- Home
- Entertainment
- Bollywood
- VIKRAM VEDHA: सुपरफ्लॉप रहीं ऋतिक रोशन की ये 10 फ़िल्में, 5 तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ भी नहीं कमा सकीं
VIKRAM VEDHA: सुपरफ्लॉप रहीं ऋतिक रोशन की ये 10 फ़िल्में, 5 तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ भी नहीं कमा सकीं
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस (Box Office) को काफी उम्मीदें हैं, जिसमें सैफअली खान (Saif Ali Khan) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।'विक्रम वेधा' नाम से ही तमिल में बनी मूवी की इस रीमेक का बजट लगभग 175 करोड़ रुपए बताया जाता है और ऋतिक इससे तीन साल बाद सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है? यह तो वक्त बताएगा। लेकिन ऋतिक ने सक्सेसफुल बॉलीवुड स्टार होने के बावजूद अपने करियर में ऐसी फ़िल्में दे चुके हैं, जो सुपरफ्लॉप रही हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी हैं। आइए आपको बताते हैं ऋतिक की ऐसी ही फिल्मों के बारे में...

ऋतिक रोशन ने 2001 में फिल्म 'यादें' में काम किया था, जिसके डायरेक्टर सुभाष घई थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 14.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' बॉक्स ऑफिस पर महज 9.59 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। ऋतिक की यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।
2002 में ऋतिक रोशन ने अर्जुन सबलोक की फिल्म 'ना तुम जानो ना हम' में काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 8.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई थी।
डायरेक्टर कुणाल कोहली ने ऋतिक रोशन को लेकर फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' बनाई थी। 2002 में रिलीज हुई यह फिल्म सिर्फ 12.95 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर सिमट गई थी।
2003 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17.80 करोड़ रुपए कमा सकी थी।फिल्म के डायरेक्टर सूरज बडजात्या हैं।
2004 में ऋतिक रोशन फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'लक्ष्य' में नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 23.56 करोड़ रुपए कमा पाई थी।
2009 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक बाय चांस' 12.25 करोड़ रुपए पर सिमट गई। फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था।
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'काइट्स' दर्शकों को लुभा पाने में असफल रही थी। 2010 में आई ऋतिक की इस फिल्म ने सिर्फ 49.27 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
2010 में ही ऋतिक रोशन संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुजारिश' में नजर आए। लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और सिर्फ 29.32 करोड़ रुपए पर सिमट गई।
ऋतिक की पिछली फ्लॉप फिल्म 'मोहनजो दारो' थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 58 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इन 10 सुपरफ्लॉप फिल्मों के अलावा ऋतिक ने कुछ फ़िल्में ऐसी भी की हैं, जो फ्लॉप नहीं हुईं, लेकिन हिट भी नहीं रहीं। यानी उनकी कमाई एवरेज रही। ये फ़िल्में हैं, 'फिजा' (2000), 'मिशन कश्मीर' (2000) और 'जोधा अकबर' (2008)। इन फिल्मों ने क्रमशः 14. 67 करोड़, 22.99 करोड़ और 56.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
और पढ़ें...
500 करोड़ की Ponniyin Selvan को लेकर धमकी- सिनेमाघरों में फिल्म लगी तो कर्मचारी अस्पताल में मिलेंगे
Bigg Boss 16: सलमान खान का शो ठुकरा चुके ये 8 सेलेब्स, कुछ तो नाम सुनते ही बोले- कभी नहीं करेंगे
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।