MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Aadhaar का होना है सबसे जरूरी, बनवाना बेहद आसान, इन सर्विसेस के लिए नहीं लगता अलग से कोई चार्ज

Aadhaar का होना है सबसे जरूरी, बनवाना बेहद आसान, इन सर्विसेस के लिए नहीं लगता अलग से कोई चार्ज

बिजनेस डेस्क। आधार कार्ड (Aadhar Card) अब सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) जारी करती है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक (Biometric and demographic) जानकारियां दर्ज होती हैं। आधार कार्ड आज देश के नागरिकों के लिए पहचान पत्र के रूप में काम तो आता ही है, दूसरे कई सरकारी और गैर सरकारी कामों के लिए भी यह जरूरी है। आधार कार्ड के बिना किसी भी सरकारी योजना का फायदा हासिल नहीं किया जा सकता है। आधार कार्ड के बिना बैंक में अकाउंट तक नहीं खोला जा सकता। अब तो कई स्कूल बच्चों के एडमिशन के लिए भी आधार कार्ड की मांग करने लगे हैं।(फाइल फोटो) 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 04 2020, 08:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कई बार आधार कार्ड (Aadhaar Card) बनवाते समय उसमें कई तरह की गलतियां रह जाती हैं, जिनसे आगे चल कर काफी परेशानी होती है। इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लेना जरूरी है। आधार कार्ड की गलतियों को ठीक करवाने के कुछ नियम हैं। इनके बारे में जानकारी नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। (फाइल फोटो)
27
आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने गुरुवार को एक ट्वीट कर के कहा है कि आधार का रजिस्ट्रेशन मुफ्त में होता है और आधार को अपडेट कराने के लिए चार्ज पहले से तय किए गए हैं। ऐसे में, अगर कोई इसके लिए अलग से पैसे की मांग करता है तो 1947 नंबर पर फोन कर के शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अलावा uidai.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती हैं। (फाइल फोटो)
37
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने ट्वीट में कहा है कि भले ही आप आधार कार्ड में एक बदलाव करवाएं या फिर कई बदलाव करवाएं, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं, अगर आप सिर्फ डेमोग्राफिक डिटेल में बदलाव करवाते हैं तो उसके लिए सिर्फ 50 रुपए का भुगतान करना होगा। आधार कार्ड में किसी भी बदलाव के लिए वैलिड डॉक्युमेंट्स का होना जरूरी है। इन डॉक्युमेंट् के आधार पर ही ऐड्रेस अपडेट या जन्म की तारीख में बदलाव किए जाते हैं। फिलहाल, यूआईडीएआई 32 डॉक्युमेंट्स को आइडेंटिटी प्रूफ, 45 डॉक्युमेंट्स को ऐड्रेस प्रूफ और 15 डॉक्युमेंट्स को जन्‍म की तारीख में बदलाव के लिए वैलिड मानता है। (फाइल फोटो)
47
आधार कार्ड (Aadhaar Card) अगर खो जाता है, तो इससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने कहा है कि आधार कार्ड या एनरोलमेंट स्लिप के खो जाने पर आप हेल्‍पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर एनरोलमेंट आईडी (EID) दोबारा हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा https://resident.uidai.gov.in/lost-uideid पर क्लिक कर के भी एनरोलमेंट या आधार कार्ड नंबर दोबारा हासिल किया जा सकता है। (फाइल फोटो)
57
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट से आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी आसानी से डाउनलोड की जा सकती है। आधार कार्ड की पीडीएफ या डिजिटल कॉपी भी प्रिंटेड कार्ड की तरह वैलिड होती है। आधार कार्ड को जारी करने वाले ऑर्गनाइजेशन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के मुताबिक, आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी को कोई अस्वीकार नहीं कर सकता है। आधार कार्ड की पीडीएफ कॉपी को डाउनलोड करने के लिए आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी या वर्चुअल आईडी में से किसी एक की जरूरत होती है। इसके अलावा यह जरूरी है कि UIDAI के साथ लिंक आपका मोबाइल नंबर एक्टिव हो। (फाइल फोटो)
67
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के नियमों के मुताबिक, 5 से लेकर 15 साल तक के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है। वहीं, 15 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए 50 रुपए बतौर शुल्क देने होते हैं। (फाइल फोटो)
77
अगर कोई आधार सर्विस सेंटर पर जाकर अपने आधार कार्ड का कलर प्रिंट आउट निकलवाता है, तो 30 रुपए फीस लगती है। आधार कार्ड में अपडेट के लिए आधार सर्विस सेंटर पर अगर ज्यादा फीस मांगी जाती है, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 197 पर की जा सकती है। इसके अलावा help@uidai.gov.in पर भी ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी जा सकती है। (फाइल फोटो)

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved