- Home
- Business
- Money News
- ...तो कोरोना से कंगाल हो जाएंगे खरबपति, अबतक दुनियाभर के 500 धनकुबेरों की संपत्ति हुई कम
...तो कोरोना से कंगाल हो जाएंगे खरबपति, अबतक दुनियाभर के 500 धनकुबेरों की संपत्ति हुई कम
बिज़नेस डेस्क: करोना वायरस का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है इससे अमीरों की दौलत करीब एक ट्रिलियन डॉलर घट गई है। जेफ बेजोस से लेकर मुकेश अंबानी तक दुनिया के टॉप 500 रईसों की दौलत में केवल गुरुवार को ही 331 बिलियन डॉलर की सेंध लग गई। ब्लूम्बर्ग बिलेनियर इंडेक्स के रिपोर्ट के अनुसार यह आठ साल के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। कोरोना के कहर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट जारी है। इससे इन अमीरों के नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिल रही है।
Latest Videos