भारत के इन CEO's ने फिर बनाए रिकॉर्ड, करोड़ों में है इनकी एक महीने की सैलरी
न्यूयॉर्क। दुनिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 मुख्य कार्यकारियों (सीईओ) की लिस्ट में तीन भारतीय मूल के हैं। हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू (एचबीआर) ने दुनिया के 10 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सीईओ की 2019 की सूची तैयार की है। इस सूची में भारतीय मूल के तीन सीईओ शांतनु नारायण, अजय बंगा और सत्य नाडेला शामिल हैं। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जान्सेन हुवांग सूची में पहले स्थान पर हैं।
13

#1. शांतनु नारायण Adobe Inc.के सीईओ हैं। Adobe एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसका मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में है। इनकी सालाना सैलरी 197.9 करोड़ रुपए है। भारत सरकार ने 2019 में शान्तनु को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा है। इस लिस्ट में शांतनु नारायण लिस्ट में छठें स्थान पर हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
#2. अजय बंगा, जो MASTERCARD INC. के सीईओ और अध्यक्ष हैं। कंपनी फाइनेंशियल सर्विस प्रदान करती है। बंगा को कंपनी से सालाना करीब 141.4 करोड़ रुपए सैलरी मिलती है। इस लिस्ट में अजय को सातवां स्थान मिला है।
33
#3. सत्या नाडेला, MICROSOFT INC. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर आसीन हैं। माइक्रोसॉफ्ट एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। जिसको बिल गेट्स ने स्थापित किया है। इस लिस्ट में सत्या नाडेला नौवें स्थान पर हैं। सत्या को 176.7 करोड़ रुपए सालाना सैलरी मिलती है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos