- Home
- Business
- Money News
- ईशा अंबानी के इस देसी लुक की खूब हो रही है चर्चा, तस्वीरों में लग रही हैं रॉयल प्रिंसेस
ईशा अंबानी के इस देसी लुक की खूब हो रही है चर्चा, तस्वीरों में लग रही हैं रॉयल प्रिंसेस
मुंबई: देश के सबसे अमीर शख्स की लाडली बेटी ईशा अंबानी अक्सर अपने खास फैशन स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में आ जाती हैं। उनकी खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं है। ईशा अंबानी हर गुजरते दिन खुद को एक फैशन आइकॉन साबित कर रही हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम में आई कई तस्वीरों में उनका कई अलग-अलग रंग दिखा। ताजा तस्वीरों में ईशा अंबानी की कुछ तस्वीरें फिर से सोशल मीडिया में खूब,वायरल हुई जिसमें वो सब्यसाची मुखर्जी के एक डिजाइनर लहंगा पहने नजर आ रही हैं। उनकी स्टाइलिस्ट ऐमी पटेल ने इंस्टाग्राम पर ईशा की शानदार तस्वीर शेयर की है।
15

इन ताजा तस्वीरों में ईशा बेहद खूबसूरत ग्रीन और पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। ईशा ने लहंगे के दुपट्टे को पीछे की ओर से आगे की तरफ कैरी किया है। वहीं, लहंगे का ब्लाउज भी काफी स्टाइलिश लग रहा है।
25
इस लहंगे के ब्लाउज को वेलवेट के कपड़े पर बनाया गया है, जिसे बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। वहीं इस पर जरदोजी कढ़ाई की गई है। इसके साथ इस पर चिकनकारी की भी झलकियां हैं। कुल मिलाकर ईशा इस ड्रेस में बेहद रॉयल लग रही हैं।
35
इससे पहले भी ईशा अक्सर अपनी आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों वो अपने लहंगे को लेकर इसलिए सुर्खियों में थी क्योंकि उन्होंने वो लहंगा दूसरी बार पहना था। ईशा अंबानी ने यही ड्रेस नवंबर 2019 में पहना था।
45
इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग उनकी जम कर तारीफ कर रहे हैं बता दें कि इस ऑउटफिट के साथ उनके बालों की ड्रेसिंग और मेकअप तान्या मेहता ने किया है।
55
अरमान जैन की शादी से पहले ईशा अंबानी ने ये लहंगा अपने कजिन अर्जुर कोठारी के प्री वेडिंग में पहना था। हालांकि इस बार लुक में ईशा जरा एक्सपेरिमेंट करते हुए दूसरा नेकलेस पहना है। पिछली बार जहां ईशा प्लेन डायमंड चोकर में नजर आईं थी वहीं इस बार उन्होंने एमराल्ड ज्वेलरी पहनी हुई है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos