MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • LIC : एक बार प्रीमियम भर कर हर महीने ले सकते हैं 36000 रुपए, दोबारा शुरू हुई यह पॉलिसी

LIC : एक बार प्रीमियम भर कर हर महीने ले सकते हैं 36000 रुपए, दोबारा शुरू हुई यह पॉलिसी

बिजनेस डेस्क। लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनी है। यह पब्लिक सेक्टर की ऐसी बीमा कंपनी है, जिसने कोरोनावायरस महामारी के दौर में भी रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। एलआईसी का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। महानगर हों, छोटे शहर या गांव, एलआईसी के एजेंट हर जगह लोगों को बीमा की सुविधा दिलवाने के लिए तैयार रहते हैं। अब इसका डिजिटल प्लेटफॉर्म भी तैयार हो चुका है। एलआईसी के कई तरह के प्लान हैं, जिनमें लाइफ कवर के साथ मेच्योरिटी पर अच्छा-खासा रिटर्न भी मिलता है। वहीं, इसके कुछ प्लान ऐसे हैं, जिनमें एकमुश्त निवेश करने पर हर महीने एक तय रकम मिलती है। एलआईसी (LIC) की जीवन अक्षय (Jeevan Akshya) पॉलिसी की तहत ऐसी ही सुविधा मिलती है। एलआईसी ने इस पॉलिसी को बंद कर दिया था, लेकिन अब फिर से इसे शुरू किया गया है। जानें इसके बारे में।(फाइल फोटो)

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 07 2020, 10:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

क्या है यह प्लान
एलआईसी (LIC) की जीवन अक्षय (Jeevan Akshya) पॉलिसी एक सिंगल प्रीमियम नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी प्लान (Personal Annuity Plan) है। इस पॉलिसी को लेने के लिए कम से कम 1 लाख रुपए का निवेश करना जरूरी है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं की गई है।
(फाइल फोटो)
 

25

कितने निवेश पर मिलेगी कितनी पेंशन
इस प्लान में मंथली पेंशन की राशि किए गए निवेश के आधार पर तय होती है। अगर कोई व्यक्ति इस प्लान में न्यूनतम 1 लाख रुपए का निवेश करता है, तो उसे सालाना 12 हजार रुपए यानी मंथली 1 हजार रुपए की पेंशन मिलेगी। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होने की वजह से पॉलिसीधारक इसमें चाहे जितना निवेश कर सकता है। उसे किए गए निवेश के मुतबिक ही पेंशन मिलेगी।
(फाइल फोटो)
 

35

कौन ले सकता है यह पॉलिसी
एलआईसी (LIC) इस पॉलिसी को 35 साल से लेकर 85 साल का कोई भी  व्यक्ति ले सकता है। दिव्यांग लोग भी इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी की एक खास बात यह भी है कि पेंशन की रकम कैसे लेनी है, इसके लिए 10 ऑप्शन दिए जाते हैं।
(फाइल फोटो)

45

कैसे मिलेगी 36 हजार रुपए मासिक पेंशन
एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी एन्युटी प्लान है। इसमें एकमुश्त निवेश पर पॉलिसीधारक को लाभ मिलता है। 36 हजार रुपए की मासिक पेंशन पाने के लिए  Annuity Payable for Life at a Uniform Rate का विकल्प चुनकर इस पॉलिसी में एकमुश्त निवेश करना होगा। 
(फाइल फोटो)
 

55

कितनी राशि का करना होगा निवेश
अगर कोई हर महीने 36 हजार रुपए की पेंशन पाना चाहता हैं, तो  70,00,000 रुपए के सम एश्योर्ड ऑप्शन को चुनना होगा। इस ऑप्शन में 71,26,000 रुपए के प्रीमियम का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इसके बाद हर महीने 36,429 रुपए की पेंशन शुरू हो जाएगी। हालांकि, पॉलसीधारक की मृत्यु के बाद यह पॉलिसी बंद हो जाएगी। यह पेंशन फैमिली मेंबर्स या मृतक के आश्रितों को नहीं मिलेगी। 
(फाइल फोटो)
  

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved