MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • LIC की इस पॉलिसी में बस एक बार भरना होता है प्रीमियम, फिर जिंदगी भर मिलेगी फिक्स्ड इनकम

LIC की इस पॉलिसी में बस एक बार भरना होता है प्रीमियम, फिर जिंदगी भर मिलेगी फिक्स्ड इनकम

बिजनेस डेस्क। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। कोरोना संकट के दौर में भी इस बीमा कंपनी ने काफी मुनाफा कमाया है। लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन  (LIC) पर आज भी देश के करोड़ों लोगों का भरोसा है। आज इन्श्योरेंस के क्षेत्र में कई प्राइवेट कंपनियां आ गई हैं, फिर भी लोग लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन की पॉलिसी लेना ही बेहतर समझते हैं। इसकी वजह यह है कि इसमें उनका पैसा कभी डूब नहीं सकता। इसमें निवेश करने से जहां मेच्योरिटी पर फायदा मिलता है, वहीं किसी आकस्मिक स्थिति में मौत होने पर परिवार के लोगों को आर्थिक सुरक्षा भी मिलती है। अभी एलआईसी ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। एलआईसी ने एक बयान जारी करके इसके बारे में जानकारी दी है। जानें इस प्लान के बारे में।(फाइल फोटो) 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 22 2020, 03:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

न्यू जीवन शांति प्लान 
लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने नया डेफर्ड एन्युटी प्लान ‘न्यू जीवन शांति’(New Jeevan Shanti) लॉन्च किया है।  न्यू जीवन शांति प्लान में एन्युटी रेट को पॉलिसी खरीदते समय ही फिक्स कर दिया जाएगा। फिर इसी रेट पर ही डेफरमेंट पीरियड (एक निश्चित तय की हुई अवधि) बीत जाने के बाद पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति को जिंदगी भर एन्युटी मिलती रहेगी।
(फाइल फोटो)
 

26

मिलते हैं दो ऑप्शन
न्यू जीवन शांति पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीके से खरीदा जा सकता है। इसमें बीमा लेने वाले के लिए एन्युटी के दो ऑप्शन दिए गए हैं। एक ऑप्शन के तहत बीमा लेने वाला व्यक्ति अपने लिए डेफर्ड एन्युटी प्लान ले सकता है और दूसरे ऑप्शन के तहत वह किसी संबंधी के साथ जॉइंट लाइफ के लिए डेफर्ड एन्युटी ले सकता है। जॉइंट लाइफ प्लान अपने नजदीकी संबंधियों के साथ लिया जा सकता है। इसमें दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, पोते, पति-पत्नी या भाई-बहन आ सकते हैं। 
(फाइल फोटो)
 

36

नॉमिनी को मिलेगा पैसा
सिंगल लाइफ प्लान के तहत जब तक बीमा लेने वाला (Annuitant) जीवित रहेगा, तब तक उसे डेफरमेंट पीरियड और चुने गए अंतराल (मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना)  पर उसे एन्यूटी मिलती रहेगी। वहीं, बीमाधारक की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनेफिट मिलेगा। जॉइंट लाइफ के लिए खरीदे गए डेफर्ड एन्युटी प्लान के तहत दोनों शख्स को डेफरमेंट पीरियड पर चुने गए अंतराल में तब तक एन्युटी मिलती रहेगी, जब तक वे जिंदा रहेंगे। दोनों की मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनिफिट दिया जाएगा।
(फाइल फोटो)

46

5 लाख से ज्यादा के प्लान पर एन्युटी रेट
जॉइंट लाइफ प्लान को 1.5 लाख रुपए का न्यूनतम भुगतान करके खरीदा जा सकता है। इसमें सालाना 12 हजार रुपए की दर से एन्युटी को मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना लिया जा सकता है। इस पॉलिसी को खरीदने के लिए अधिकतम सीमा नहीं तय की गई है। 5 लाख रुपए से ज्यादा का प्लान लेने पर एन्युटी रेट अधिक मिलेगा। 
(फाइल फोटो)

56

विकलांग फैमिली मेंबर के लिए ले सकते पॉलिसी  
इस पॉलिसी को खुद पर निर्भर विकलांग फैमिली मेंबर के लिए न्यूनतम 50 हजार रुपए में लिया जा सकता है। इसके अलावा इस पॉलिसी पर लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन से लोन भी लिया जा सकता है।
(फाइल फोटो)

66

किस उम्र के लोग से सकते हैं यह पॉलिसी
यह पॉलिसी 30 से लेकर 79 वर्ष के लोग ले सकते हैं। इस पॉलिसी में मिनिमम डेफरमेंट पीरियड 1 साल और मैक्सिमम 12 साल है। हालांकि, मैक्सिमम वेस्टिंग एज 80 वर्ष रखी गई है। वेस्टिंग एज का मतलब यह है कि आपको किस उम्र से एन्युटी मिलनी शुरू हो जाएगी। एन्युटी का मतलब है कि डेफरमेंट पीरियड के बाद आपको नियमित अंतराल पर कितना पैसा मिलेगा। डेफरमेंट पीरियड का मतलब यह है कि पॉलिसी खरीदने के कितने समय बाद एन्युटी मिलना शुरू होगा।
(फाइल फोटो)
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved