MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • सरकार की मदद के लिए आगे आए मुकेश अंबानी, ये है कोरोना वायरस से लड़ने का 'मेगा प्लान'

सरकार की मदद के लिए आगे आए मुकेश अंबानी, ये है कोरोना वायरस से लड़ने का 'मेगा प्लान'

बिजनेस डेस्क: कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट हो रहा है। इसी तरह मुकेश अंबानी की आरआईएल ने सरकार की मदद करने के लिए अपने सभी कंपनी रिलायंस रिटेल, जियो और रिलायंस फाउंडेशन के साथ एक मेगा प्लान लॉन्च करने वाली हैं जिससे कोरोना को जल्द से जल्द हराया जा सके। इस क्रम में रिलायंस ने कई जरूरी फैसले लिए हैं जिससे वो सरकार की इस महामारी से लड़ने में मदद कर सकेंगे। आइए जानते हैं की रिलायंस कोरोना को हराने के लिए कौन-कौन से कदम उठा रहा हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 24 2020, 05:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाकर एक लाख मास्क प्रतिदिन करने, कोविड 19 के मरीजों को ले जाने वाले वाहनों को मुफ्त ईंधन देने तथा विभिन्न शहरों में मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
210
रिलायंस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसकी सीएसआर (कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी) इकाई द्वारा संचालित अस्पताल ने अपने एक अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिये 100 बेड वाली एक यूनिट भी तैयार की है।
310
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह भी कहा कि अगर इस संकट के कारण उसका काम रूकता है तो भी वह पर्मनंट और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को पूरी सैलरी देगी।
410
कंपनी ने कहा की कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को ले जाने वाले इमरजेंसी व्हीकल को मुफ्त में ईंधन उपलब्ध कराएगी। वहीं रिलायंस फाउंडेशन उन लोगों को मुफ्त में खाना उपलब्ध कराएगी जिनकी इस महामारी के कारण रोजी-रोटी प्रभावित हुई है।
510
जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का दान करेगी, उसने यह भी घोषणा की है कि वह देश के मजदूरों और वर्कर्स के लिए फेस मास्क और PPT सूट तैयार करेगी।
610
कंपनी ने एक बयान में कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस रिटेल, Jio, Reliance Life Sciences, Reliance Industries, और Reliance परिवार के सभी 6,00,000 सदस्यों की संयुक्त ताकत से COVID -19 के खिलाफ इस एक्शन प्लान की तैयारी में है।"
710
गौरतलब है की रिलायंस ने इससे पहले अपने कर्मचारियों को इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कई कदम उठाए थे जिसमें उन्हें वर्क फ्रॉम होम जैसे आप्शन दिए गए थे और इसके अलावा उन्हें कई सारी और सुविधाएं भी दी गई थी जिससे उन्हें इस वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।
810
रिलायंस के ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब कंपनी को शेयर मार्केट गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। बिजनेस इनसाइडर की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की मौजूदा नेट वर्थ में 41% की गिरावट आई है ये उनकी पिछले साल की कमाई से भी ज्यादा है।
910
मुकेश अंबानी के अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा कोरोना वायरस से जारी लड़ाई में सरकार और सेना का साथ देने वाले पहले उद्योगपति हैं। आनंद महिंद्रा ने ऐलान किया कि उनकी कंपनी तुरंत इन संभावनाओं पर काम करना शुरू कर रही है कि कैसे उनकी निर्माण इकाइयों में वेंटिलेटर तैयार किए जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा है की वो अपनी 100% सैलरी स्वेच्छा से कॉन्ट्रिब्यूट करेंगे और आने वाले महीनों में भी योगदान करेंगे।
1010
इसी क्रम में वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी सरकार की मदद के लिए 100 करोड़ का योगदान दिया है। इसके अलावा पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कोरोना वायरस की दवा विकसित करने के लिए भारतीय शोधकर्ताओं को पांच करोड़ रुपये देने की बात कही है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved