- Home
- Business
- Money News
- नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता सास की तरह ही सोशल वर्क में करती हैं भागीदारी, देखें PHOTOS
नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता सास की तरह ही सोशल वर्क में करती हैं भागीदारी, देखें PHOTOS
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) व नीता अंबानी (Nita Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। वैसे तो वे देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी हैं और उनकी शिक्षा विदेशों में हुई है, लेकिन जब से वे अंबानी फैमिली में बहू बन कर आई हैं, मीडिया की सुर्खियों में ज्यादा ही रहने लगी हैं। श्लोका मेहता की लाइफस्टाइल बहुत तड़क-भड़क वाली नहीं है। वे सिंपल और ज्यादातर नो मेकअप लुक में ही रहती हैं, फिर भी उनके अंदाज की चर्चा होती रहती है। बता दें कि श्लोका मेहता भी अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही सोशल वर्क से जुड़ी रही हैं। सोशल वर्क से उनका लगाव पढ़ाई के दिनों से ही था और उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिल कर ConnectFor नाम की संस्था साल 2015 में ही बनाई थी। श्लोका मेहता इस संस्था की को-फाउंडर हैं। यह संस्था कई तरह के सामाजिक कामों से जुड़ी है। संस्था के कामों में श्लोका मेहता के पति आकाश अंबानी (Akash Ambani) भी उनका साथ देते हैं। देखें ConnectFor संस्था के लिए काम करते हुए श्लोका मेहता की कुछ खास तस्वीरें।

ConnectFor संस्था के को-वर्कर्स के साथ श्लोका मेहता मुंबई के एक स्टेशन पर रंग-रोगन का काम कर रही हैं। यह तस्वीर उसी मौके की है।
सोशल वर्क के एक प्रोग्राम के दौरान श्लोका मेहता के साथ आकाश अंबानी भी दिख रहे हैं। तब दोनों की शादी नहीं हुई थी।
मुंबई के एक स्टेशन पर पेंटिंग करती हुईं श्लोका मेहता, वहीं दूसरी तस्वीर में उनके साथ आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं।
श्लोका मेहता शुरू से ही सादगी से रहती हैं। उन्हें ज्यादा तड़क-भड़क वाली लाइफस्टाइल पसंद नहीं है। नो मेकअप लुक में श्लोका मेहता की एक मनमोहक तस्वीर।
सामाजिक संस्था ConnectFor के एक कार्यक्रम में अपने को-वर्कर्स के साथ श्लोका मेहता। यह संस्था गरीबों की सहायता के लिए भी कई तरह की योजनाएं चलाती है।
श्लोका मेहता की आकाश अंबानी से काफी पहले से दोस्ती थी। रशेल और अंबानी फैमिली के मेंबर्स का एक-दूसरे के यहां आना-जाना लगा रहता था। आकाश अंबानी और एक दोस्त के साथ श्लोका मेहता की एक पहले की तस्वीर।
सामाजिक संस्था ConnectFor के वॉलियन्टर्स के साथ श्लोका मेहता की तस्वीर। इस संस्था के मेंबर आज भी सोशल वर्क से जुड़े कई तरह के काम कर रहे हैं। श्लोका मेहता भी इसमें भागीदारी करती हैं।
यह तस्वीर साल 2016 की है। इसमें श्लोका मेहता ने ConnectFor टीम के साथ मुंबई सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन पर पेंटिंग का काम करती दिख रही हैं।
आकाश अंबानी से शादी के बाद ननद ईशा अंबानी के साथ श्लोका मेहता। दोनों बचपन से ही सहेलियां रही हैं। श्लोका मेहता और ईशा अंबानी के बीच बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है।
दुल्हन के रूप में श्लोका मेहता की यह बहुत ही खूबसूरत तस्वीर है। वैसे तो शादी के मौके की उनकी सभी तस्वीरें एक से बढ़ कर एक हैं, लेकिन यह तस्वीर खास ही है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News