MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PHOTOS : आखिर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने शारजाह पहुंचीं नीता अंबानी, जूही चावला के साथ आईं नजर

PHOTOS : आखिर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने शारजाह पहुंचीं नीता अंबानी, जूही चावला के साथ आईं नजर

बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) की ओनर हैं। हर साल आईपीएल के आयोजनों में नीता अंबानी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं और अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के साथ गेम एन्जॉय करती थीं। लेकिन इस बार कोरोनावायरस महामारी की वजह से आईपीएल मैचों का शेड्यूल तो बदला ही, मैच भी यूएई (UAE) के शारजाह (Sharjah) में हो रहे हैं। इसलिए नीता अंबानी भारत में रहते हुए फोन के जरिए अपनी टीम के खिलाड़ियों के संपर्क में बनी रहीं और उनका हौसला बढ़ाती रहीं। आखिरकार, वे मैच देखने अपने बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) और एक रिश्तेदार के साथ दो दिन पहले शारजाह पहुंचीं। उनकी मौजूदगी में हुए मैच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को शिकस्त दे दी और छठी बार फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का जोश-खरोश काफी बढ़ गया। बता दें कि मुंबई इंडियन्स साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैम्पियन बन चुकी है। इस दौरान नीता अंबानी बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की को-ओनर जूही चावला के साथ भी देखी गईं। इस टीम के ओनर बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान हैं। देखें नीता अंबानी की कुछ खास तस्वीरें।  

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 07 2020, 02:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

नीता अंबानी का ग्लैमर वर्ल्ड की हस्तियों से पहले से संबंध रहा है। नीता अंबानी खुद एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं। शारजाह में नीता अंबानी की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस और आईपीएल की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की को-ओनर जूही चावला से हुई। इस टीम के ओनर बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान हैं। नीता अंबानी ने जूही चावला के साथ अच्छा-खासा वक्त बिताया।  
 

211

बेटे आकाश अंबानी के साथ शारजाह के स्टेडियम में अपनी टीम को खेलता देखतीं नीता अंबानी। नीता अंबानी की मौजूदगी में उनकी टीम मुंबई इंडियन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। नीता अंबानी बेहद खुश नजर आ रही हैं। 

311

शारजाह के स्टेडियम में मैच के दौरान आकाश अंबानी। पहले आईपीएल के मैचों में नीता अंबानी के साथ अक्सर उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी नजर आते थे। 
 

411

बॉलीवुड एक्ट्रेस और केकेआर की को-ओनर जूही चावला के साथ नीता अंबानी। नीता अंबानी ग्लैमर और ब्यूटी में जूही चावला से जरा भी कम नजर नहीं आतीं।

511

यह तस्वीर पहले की है। इसमें नीता अंबानी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ स्टेडियम पर नजर आ रही हैं। 

611

आईपीएल 2020 के लिए हो रहे ऑक्शन के दौरान कोलकाता में नीता अंबानी बेटे आकाश अंबानी के साथ।

711

शारजाह में अपनी टीम मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा के साथ नीता अंबानी। नीता अंबानी बेहद खुश नजर आ रही हैं और टीम को चीयर कर रही हैं। 

811

एक पहले की तस्वीर में नीता अंबानी क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ। 

911

नीता अंबानी बेहद खुले दिल की हैं और क्रिकेट मैचों के दौरान उनका उत्साह देखते ही बनता है। यह आईपीएल की एक पुरानी तस्वीर है। नीता अंबानी का यह अंदाज ही उन्हें खास बनाता है। 

1011

नीता अंबानी की यह तस्वीर भी पहले की है। इसमें आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियन्स के ट्रॉफी जीतने पर वह मीडिया को संबोधित करती नजर आ रही हैं। 

1111

नीता अंबानी का खेलों से काफी पहले से लगाव रहा है। क्रिकेट अलावा फुटबॉल में उनकी काफी रुचि रही है। नीता अंबानी भारत की पहली महिला हैं, जिन्हें 2017 में इंटरनेशनल ओलिम्पिक कमेटी (IOC) का मेंबर बनाया गया।  

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved