MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • फोन कर अपनी टीम मुंबई इंडियन्स की हौसला अफजाई कर रही हैं नीता अंबानी, देखें आईपीएल PHOTOS

फोन कर अपनी टीम मुंबई इंडियन्स की हौसला अफजाई कर रही हैं नीता अंबानी, देखें आईपीएल PHOTOS

बिजनेस डेस्क। इस साल कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 13वां सीजन यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में खेला जा रहा है। कोविड-19 महामारी की वजह से टीम के खिलाड़ियों और मैनजमेंट को खास सावधानी बरतनी पड़ रही है। उन्हें बायो-बबल में रहना पड़ रहा है। यही वजह है कि मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) टीम की ओनर नीता अंबानी (Nita Ambani) अभी तक खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आई हैं, जबकि पहले हर मैच में वे जरूर शामिल होती थीं और खिलाड़ियों को चियर करती थीं। यही नहीं, उनके बेटे भी आईपीएल के मैचों में शामिल होते थे। बहरहाल, दूर होने के बावजूद नीता अंबानी अपनी टीम के खिलाड़ियों से कॉन्टैक्ट में बनी रहती हैं और फोन कॉल के जरिए उनकी हौसला अफजाई करती हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) ने 6 अक्टूबर को जब 57 रनों से जीत हासिल की, तो नीता अंबानी ने फोन कर के टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया। नीता अंबानी लगातार टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ संपर्क में बनी रहती हैं। मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पर भी जीत दर्ज की है। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन्स की कप्तानी साल 2013 में मिली थी। उनके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) मुंबई इंडियन्स के कप्तान थे। देखें पहले हुए आईपीएल मैचों के दौरान की नीता अंबानी की कुछ खास तस्वीरें।   

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 19 2020, 01:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 6 अक्टूबर को खेले गए मैच में मुंबई इंडियन्स ने 57 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में कीरोन पोलार्ड और अनुकूल रॉय ने ऐसे कैच लपके, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

212

नीता अंबानी क्रिकेट के खेल पर काफी पकड़ रखती हैं। वे सिर्फ मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि मैच की स्ट्रैटजी को लेकर भी चर्चा करती हैं। आईपीएल के एक मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा से चर्चा करतीं नीता अंबानी।  

312

नीता अंबानी मैच के दौरान बहुत उत्साह दिखाती हैं। एक मैच में नीता अंबानी जोरदार तरीके से खिलाड़ियों को चियर कर रही हैं। साथ में मैदान पर उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी भी दिख रहे हैं। 

412

एक आईपीएल मैच के दौरान नीता अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ। वे काफी खुश नजर आ रही हैं।  

512

आईपीएल से जुड़े डीजल कंपनी के एक इवेंट में नीता अंबानी। वहां मौजूद एक गेस्ट उनके साथ सेल्फी ले रहा है। 

612

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर नीता अंबानी का बहुत भरोसा रहा है। रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी अब तक काफी अच्छा रहा है। एक मैच के दौरान रोहित शर्मा के साथ नीता अंबानी।  

712

आईपीएल के एक मैच में मुंबई इंडियन्स की जीत खिलाड़ियों और दर्शकों के साथ खुशी मनातीं नीता अंबानी। 

812

आईपीएल टीम के ऑक्शन के दौरान एक मीटिंग में बेटे आकाश अंबानी के साथ नीता अंबानी। यह मां-बेटे की बेहद खूबसूरत तस्वीर है।  

912

आईपीएल के एक मैच में मुंबई इंडियन्स की जीत के बाद टीम के साथ मैदान पर ट्रॉफी के साथ नीता अंबानी। सभी बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

1012

आईपीएल मैच के दौरान क्लैपिंग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ातीं नीता अंबानी। 
 

1112

आईपीएल के एक मैच के दौरान स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा के साथ नीता अंबानी बेहद खुश दिखाई पड़ रही हैं।  
 

1212

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की जीत के बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रॉफी लिए दिख रही हैं नीता अंबानी। साथ में सचिन तेंदुलकर की पत्नी और अनंत अंबानी भी नजर आ रहे हैं।   

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved