MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • भारत के किस मशहूर कारोबारी के जवानी के दिनों की है ये फोटो? आते ही सोशल मीडिया पर हुई वायरल

भारत के किस मशहूर कारोबारी के जवानी के दिनों की है ये फोटो? आते ही सोशल मीडिया पर हुई वायरल

मुंबई: देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी जवानी के दिनों की एक फोटो शेयर की है। दरअसल, रतन टाटा ने लगभग 3 महीने पहले ही इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है। उन्होंने यह तस्वीर #ThrowbackThursday के साथ शेयर की और अपने पुराने दिनों की एक झलक फॉलोअर्स को दिखाई। उन्होंने लिखा कि ''लॉस एंजिल्स की यह तस्वीर भारत लौटने से कुछ समय पहले की है।'' उनकी इस बेहतरीन फोटो को देखने के बाद अधिकतर लोगों ने यही कहा की ''वो हॉलीवुड स्टार जैसे लग रहें है।'' बात दें कि रतन टाटा अमेरिका में पढ़ाई और कुछ वक्त काम करने के बाद साल 1962 में भारत लौटे थे।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 23 2020, 08:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
इस तस्‍वीर को साझा किए जाने के कुछ घंटे के भीतर ही उनकी तस्‍वीर को हजारों लोगों ने पसंद किया यानी इसे लाखों लोगों ने 'लाइक' किया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया, 'धन्यवाद सर, आप भारत लौट आए।' वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'हमेशा के लिए, सर !'एक अन्‍य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'आप ग्रीक भगवान की तरह दिखते हैं।'
25
बता दें कि #ThrowbackThursday इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रचलित ट्रेंड है। लोग #ThrowbackThursday के साथ पुराने दिनों की तस्वीरें शेयर करते हैं। रतन टाटा को Instagram पर 8 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं और यह उनकी 15वीं पोस्ट थी, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
35
यह तस्वीर रतन टाटा की Instagram पर पहली तस्वीर नहीं है। वह अपने इंस्टाग्राम से अक्सर अपनी पुरानी तस्वीरें साझा करतें है। टाटा ने हाल ही में अपने कॉर्नेल विश्वविद्यालय के दिनों की भी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने टाटा मोटर्स द्वारा लॉन्च की गई पहली इंडिका की तस्वीर भी साझा की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि यह उनकी एक विफलता होगी, लेकिन उनका प्रोजेक्ट कामयाब रहा।
45
रतन टाटा ने पिछले साल 30 अक्टूबर को इंस्टाग्राम ज्वाइन किया था। तब उन्‍होंने खुद ट्वीट करके कहा था कि उनके फैन और फॉलोअर्स उन्हें इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा था कि 'मैं आप सभी को इंस्टाग्राम पर जॉइन करने के लिए काफी उत्साहित हूं। सार्वजनिक जीवन से लंबे समय तक दूर रहने के बाद मैं एक बिल्कुल अलग कम्युनिटी के साथ अपनी बात का आदान-प्रदान करने और कुछ खास करने की आशा करता हूं।'
55
रतन टाटा ने 1962 में Cornell University से अपनी B.Arch की डिग्री प्राप्त करने के बाद लॉस एंजिल्स में जोन्स और एममन्स के साथ काम किया। उन्होंने 1975 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से अपने मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की। वह 1991 से 2012 तक टाटा संस के चेयरमैन रहे। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Recommended image2
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image3
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image4
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image5
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved