इस परिवार के पास है अंबानी के Antilia से महंगा घर
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की सऊदी अरब यात्रा पर हैं। जहां उनकी मुलाकात के सऊदी के क्राऊन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से होने वाली है। पीएम मोदी और क्राऊन प्रिंस के आपसी संबंध काफी अच्छे माने जाते हैं। कई मुद्दों पर प्रिंस भारत के साथ खड़े नजर आते रहे हैं। प्रिंस परिवार के पास ब्रिटेन के राजशाही फैमिली से कई गुना ज्यादा की संपत्ति बताई जाती है। अरबों रुपए के घर जैसे The Chateau Louis XIV के मालिक है। यह घर भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के घर Antilia से महंगा बताया जा रहा है। अंबानी के घर की कीमत करीब 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गयी है। सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद को सत्ता 2017 में उनके पिता किंग सलमान ने सौंपी थी।
16

प्रिंस बिन सलमान के परिवार के पास ब्रिटेन के राजशाही फैमिली से कई गुना ज्यादा की संपत्ति बताई जाती है। हालांकि उन्होने संपत्ति के बारे में कहा है कि यह मामला प्राइवेट है। इस पर सार्वजनिक चर्चा नही करनी चाहिए। फ्रांस में उन्होने करीब 300 मिलियन डॉलर कीमत बताई जाती है। इनके परिवार में करीब 15000 सदस्य हैं। जिनकी कुल संपत्ति 1.4 ट्रिलियन डॉलर आंकी गयी है। जो ब्रिटेन के राजशाही परिवार के पूरी संपत्ति का 16 गुना ज्यादा धन आंकी गई है।
26
द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार फ्रांस में सऊदी के प्रिंस ने 17वीं सदी में बने The Chateau Louis XIV हाउस खरीदा था। जिसकी कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर बताई जाती है। घर लगभग 57 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। घर के अन्दर एक वॉटर चैंबर बना है।
36
खास बात यह है कि पानी में स्टर्जन और जापानी मछली कोइ को भी रखा गया है। जो देखने में बेहद आकर्षक दिखाई पड़ता है। इस घर को 17वीं सदी में जरुर बनाया गया है लेकिन इसमें 21वीं पीढ़ी की तकनीकि का उपयोग किया गया है। घर में खांई का साथ साथ फव्वारे भी लगे हैं। इसके अलावा अपडेटेड टेक्नो का भी बेहतर उपयोग किया है। जिसमें आई फोन से एसी और साउंड को कंट्रोल करने की भी व्यवस्था है।
46
लियोनार्डो दा विंसी की पेंटींग 'Salvator Mundi'को निलामी में 450.3 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
56
मोहम्मद बिन के पास फेरारी, लैम्बोर्गिनी और बुगाती जैसी लक्जरी कारों का भी कलेक्शन है।
66
साल 2015 में 500 मिलियन डॉलर की दुनिया का नौवां सबसे बड़ा 440 फुट की यॉच सेरेन को रुस के दिग्गज वोडका व्यापारी यूरी शेफलर से खरीदा था।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos