- Home
- Business
- Money News
- राधिका मर्चेंट से कम स्टाइलिश नहीं हैं नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता, देखें रेयर PHOTOS
राधिका मर्चेंट से कम स्टाइलिश नहीं हैं नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता, देखें रेयर PHOTOS
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) वैसे तो बेहद सिंपल रहती हैं, लेकिन जहां स्टाइल और फैशन की बात है, वे अंबानी फैमिली की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से जरा भी कम नहीं हैं। अब अंबानी फैमिली में सिर्फ अनंत अंबानी (Anant Ambani) की ही शादी होनी रह गई है। नीता अंबानी अपनी श्लोका मेहता और साथ राधिका मर्चेंट को बहुत ज्यादा चाहती हैं। वे दोनों को अपनी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) से कम प्यार नहीं करतीं। नीता अंबानी अक्सर श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ काफी समय बिताती हैं और उनके साथ आउटिंग पर भी जाया करती हैं। देखें श्लोका मेहता की कुछ रेयर फोटोज।
| Published : Oct 24 2020, 02:02 PM IST / Updated: Oct 24 2020, 02:07 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पति आकाश अंबानी के साथ रोमांटिक अंदाज में श्लोका मेहता। दूसरी तस्वीर में श्लोका मेहता अपनी शादी के फंक्शन में अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं।
श्लोका मेहता अपनी होने वाली देवरानी राधिका मर्चेंट के साथ। इस तस्वीर में ईशा अंबानी भी बेहद फैशनेबल अंदाज में नजर आ रही हैं।
यह तस्वीर श्लोका मेहता की शादी के दौरान की है। श्लोका मेहता ज्यादा फोटोशूट नहीं करवाती हैं। लेकिन उनकी शादी के मौके पर जो तस्वीरें ली गईं, वे वायरल हो गईं।
अपनी शादी के मौके पर श्लोका मेहता अपनी ननद ईशा अंबानी और एक फ्रेंड के साथ। इस तस्वीर में श्लोका मेहता बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
हसबैंड आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की रोमांटिक पलों की एक खास तस्वीर। इसमें उनका अंदाज बहुत ही प्यारा है।
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक खास तस्वीर। यह तस्वीर भी उनकी शादी के बाद की है।
अपनी ननद ईशा अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक खास तस्वीर। दोनों फैमिली में पहले से ही काफी अच्छे रिलेशन रहे हैं। ईशा अंबानी से श्लोका मेहता की बचपन से ही दोस्ती रही है।
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक रोमांटिक तस्वीर। यह उनकी शादी के बाद की तस्वीर है।
बेहद सिंपल अंदाज में श्लोका मेहता पति आकाश अंबानी और उनके एक फ्रेंड के साथ। श्लोका मेहता की लाइफस्टाल ग्लैमरस तो है, पर वे सादगी पसंद हैं।
आउटिंग पर निकलीं श्लोका मेहता पति आकाश अंबानी के साथ अंतरंग पलों में नजर आ रही हैं। यह उनकी एक रेयर तस्वीर हैं, जिसमें वे आकाश अंबानी को स्मूच करती दिख रही हैं।
दोस्तों के साथ मस्ती के पलों में श्लोका मेहता। श्लोका मेहता सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं। उनके काफी दोस्त हैं। यह श्लोका मेहता की शादी के पहले की तस्वीर है।
पति आकाश अंबानी के साथ आउटिंग पर निकलीं श्लोका मेहता की यह तस्वीर बेहद अट्रैक्टिव है।
पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की एक बेहद सुंदर तस्वीर। यह उनके मैरिज एल्बम की खास ही फोटो है।