- Home
- Business
- Money News
- ईशा, आकाश अंबानी के बचपन की फोटो देखे होंगे, अब श्लोका की क्यूट तस्वीरें भी देख लीजिए
ईशा, आकाश अंबानी के बचपन की फोटो देखे होंगे, अब श्लोका की क्यूट तस्वीरें भी देख लीजिए
मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में श्लोका मेहता का फोटोशूट भी काफी वायरल हुआ था जिसे अंबानी फैमिली के फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसी तरह सोशल मीडिया पर फैन क्लब पेज से श्लोका मेहता के बचपन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो ईशा और आकाश के साथ दिख रही हैं। तस्वीर देख साफ है कि श्लोका और ईशा की दोस्ती कितनी गहरी है।
16
मालूम हो कि ईशा अंबानी और श्लोका मेहता बचपन के दोस्त हैं और बचपन से ही आकाश और श्लोका एक-दूसरे को जानते थे। दोनों मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ाई करते थे। बचपन में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। आकाश 12 वीं तक पढाई करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए यूएस की ब्राउन यूनिवर्सिटी जाना पड़ा वहीं श्लोका पढ़ाई के लिए प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी चलीं गईं।
26
श्लोका मेहता रसेल मेहता की बेटी है उनका कारोबार मुख्य रूप से रॉ डायमंड, पॉलिश्ड डायमंड और ज्वेलरी का है। रोजी ब्ल्यू कंपनी की शुरुआत रसेल मेहता के पिता अरुण कुमार मेहता और उनके चचेरे भाई भानुचंद्र भंसाली ने साल 1960 में की थी। अंबानी और मेहता परिवार एक दुसरे को बहुत पहले से जानते हैं।
36
श्लोका अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत वापस लौट आई और अपने पिता के बिजनेस में हाथ बटाने लगी वहीं आकाश भी अपने पिता का कारोबार संभालने लगे। भारत वापस लौटने के बाद दोनों की राहें एक बार फिर मिली, इस बार आकाश ने श्लोका अपने दिल की बात कहने में देरी नहीं की।
46
बता दें कि 9 मार्च 2019 को जियो वर्ल्ड सेंटर में शाही शादी में आकाश और श्लोका ने सात फेरे लिए थे। देश-विदेश की सभी बड़ी हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की थी। शादी से पहले स्विट्जरलैंड में प्री वेडिंग फंक्शन रखा गया था। प्री वेडिंग पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी और युवराज सिंह जैसे बड़े सितारे शामिल हुए थे।
56
इस तस्वीर में ईशा ने ब्लू कलर की डोंगरी पहनी है जबकि श्लोका उनके पीछे खड़ी हैं। श्लोका ब्लैक कलर की ड्रेस पहने दिख रही हैं। साथ ही श्लोका और ईशा की दो दूसरी दोस्तों को भी देखा जा सकता है।
66
इस तस्वीर में देखिए कैसे श्लोका और ईशा स्कूल के एक खेल में हिस्सा ले रही हैं और रस्सी पकड़कर खींच रही हैं। ईशा तो जीतने के लिए पूरी जी जान लगाती दिख रही हैं। उनके पीछे खड़ी श्लोका भी कोशिश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक इंटरव्यू में ईशा बता चुकी हैं कि भाभी श्लोका के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos