MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • होटल में खाना पकाने वाले अक्षय कुमार कैसे पढ़-लिख पाये? जानिए कॉलेज-डिग्री से जुड़ी ये अनसुनी बातें

होटल में खाना पकाने वाले अक्षय कुमार कैसे पढ़-लिख पाये? जानिए कॉलेज-डिग्री से जुड़ी ये अनसुनी बातें

करियर डेस्क. Akshay kumar education: बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से राष्ट्रवादी अभिनेता कहे जाने वाले अक्षय कुमार का आज जन्मदिन (Akshay Kumar Birthday) है। अक्षय ने पिछले कुछ सालों में काफी सारी फिल्में देश और सामाजिक मुद्दों पर की हैं। इसके बाद से वो जनता के चहेते सितारे बन गए हैं। आज 9 सितंबर को वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार की कॉमेडी, फिटनेस और फिल्मों की बड़ी चर्चा रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर जनता को जागरूक भी करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि खिलाड़ी कुमार कितने पढ़े-लिखे हैंं? आज आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के जन्मदिन पर हम उनकी एजुकेशन, रियल लाइफ, अवॉर्ड्स और कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं-   

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 09 2020, 01:57 PM IST| Updated : Sep 09 2020, 02:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया मिलेटरी आफिसर थे। उनकी माता का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय की एक बहन भी हैं जिनका नाम अलका भाटिया है। 
 

210

अक्षय कुमार का असली नाम (Akshay Kumar Real Name)

 

अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं। अक्षय कुमार ने 125 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता हैं। 
 

310

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं।

410

‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट स्वयं ही करते हैं। 

510

अक्षय कुमार की पढ़ाई (Akshay Kumar Education)

 

अक्षय कुमार की स्कूली पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल में हुई है और आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा कॉलेज से हुई है। भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की। वहां से वापस लौटने के बाद अक्षय ने अपना फोटोशूट कराया जिसके बाद उन्हें फिल्म 'दीदार' के लिए साइन किया गया।
 

610

अक्षय कुछ समय के बाद थाईलैंड गए वहां उन्होंने खर्चा निकालने के लिए शेफ और वेटर की भी नौकरी की। वहीं पर उन्होंने मार्शल आर्ट के कुछ गुर भी सीखे थे। मार्शल आर्ट का शौक अक्षय को बचपन स ही था। जब वो 8वीं क्लास में थे तभी से इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।  

710

अक्षय कुमार करियर (Akshay Kumar Career) 

 

अक्षय का एक स्टूडेंट, जो एक फोटोग्राफर भी था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने को कहा। उस स्टूडेंट ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असाइनमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए दो घंटे के 5,000 रुपए मिलते थे।

 

मुख्य अभिनेता के तौर पर अक्षय के करियर की शुरूआत ‘सौगंध’ फिल्म से हुई। इसके पहले भी मार्शल आर्टस के प्रशिक्षक के रोल में उन्हें ‘आज’ फिल्म में मौका मिला लेकिन उसमें उनकी बिना श्रेय भूमिका थी। शुरूआती दौर में उनकी फिल्मों को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया।
 

810

अक्षय कुमार से जुड़ी रोचक बातें 

 

4 सितम्बर 2020 को अक्षय कुमार ने पी एम मोदीजी के साथ मिलकर आत्म निर्भर भारत के तहत गेमिंग - FAU-G  की घोषणा की है, ये गेमिंग बहुत ही जल्द इंडिया में लांच होने वाला है। 

 

अक्षय कुमार अपनी फिल्म रुस्तम के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा उसने नेशनलिज्म के लिए दिया गया अवॉर्ड कहा गया। 

910

अक्षय कुमार के बारे में सबसे बड़ी रोचक बात यही है कि वो सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और रात को 8 से 10 के बीच सो जाते हैं। वो नियम के पूरे पक्के हैं। वो सुबह 4 बजे वो बीच पर एक्सरसाइज करते देखे जाते हैं। फिटनेस के अलावा अपने स्टंट्स के लिए भी वो आज तक युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। 

 

अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो एयरलिफ्ट,  स्पेशल 26, पैडमैन, टॉ़यलेट, हॉलिडे, बेबी, केसरी, रुस्तम, राउडी राठौड़, जॉली एल एल बी, मिशन मंगल, गब्बर आदि शामिल हैं। 
 

1010

अक्षय कुमार की फैमिली लाइफ की बात करें तो उन्होंने राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की, उनके दो बच्चे भी हैं। बेटा- आरव और एख बेटी नितारा। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved