- Home
- Career
- Education
- होटल में खाना पकाने वाले अक्षय कुमार कैसे पढ़-लिख पाये? जानिए कॉलेज-डिग्री से जुड़ी ये अनसुनी बातें
होटल में खाना पकाने वाले अक्षय कुमार कैसे पढ़-लिख पाये? जानिए कॉलेज-डिग्री से जुड़ी ये अनसुनी बातें
करियर डेस्क. Akshay kumar education: बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से राष्ट्रवादी अभिनेता कहे जाने वाले अक्षय कुमार का आज जन्मदिन (Akshay Kumar Birthday) है। अक्षय ने पिछले कुछ सालों में काफी सारी फिल्में देश और सामाजिक मुद्दों पर की हैं। इसके बाद से वो जनता के चहेते सितारे बन गए हैं। आज 9 सितंबर को वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार की कॉमेडी, फिटनेस और फिल्मों की बड़ी चर्चा रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर जनता को जागरूक भी करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि खिलाड़ी कुमार कितने पढ़े-लिखे हैंं? आज आपको इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के जन्मदिन पर हम उनकी एजुकेशन, रियल लाइफ, अवॉर्ड्स और कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं-

अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया मिलेटरी आफिसर थे। उनकी माता का नाम अरूणा भाटिया है। अक्षय की एक बहन भी हैं जिनका नाम अलका भाटिया है।
अक्षय कुमार का असली नाम (Akshay Kumar Real Name)
अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है। एक मशहूर फिल्म अभिनेता होने के साथ साथ वे निर्माता और मार्शल आर्टस में भी पारंगत हैं। प्यार से लोग उन्हें ‘अक्की’ भी कहते हैं। अक्षय कुमार ने 125 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई बार उनकी फिल्मों के लिए फिल्मफेयर अवार्डस में नामांकित किया गया है जिसमें से दो बार उन्होंने यह पुरस्कार जीता हैं।
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में वह लंबे समय से काम कर रहे हैं और अपने अनुशासित स्वभाव और दिनचर्या के लिए भी जाने जाते हैं।
‘खिलाडि़यों के खिलाड़ी’ नाम से मशहूर अक्षय अपनी फिल्मों में ज्यादातर स्टंट स्वयं ही करते हैं।
अक्षय कुमार की पढ़ाई (Akshay Kumar Education)
अक्षय कुमार की स्कूली पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल में हुई है और आगे की पढ़ाई मुबंई के गुरू नानक खालसा कॉलेज से हुई है। भारत में ताइकक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद अक्षय ने थाईलैंड के बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई की। वहां से वापस लौटने के बाद अक्षय ने अपना फोटोशूट कराया जिसके बाद उन्हें फिल्म 'दीदार' के लिए साइन किया गया।
अक्षय कुछ समय के बाद थाईलैंड गए वहां उन्होंने खर्चा निकालने के लिए शेफ और वेटर की भी नौकरी की। वहीं पर उन्होंने मार्शल आर्ट के कुछ गुर भी सीखे थे। मार्शल आर्ट का शौक अक्षय को बचपन स ही था। जब वो 8वीं क्लास में थे तभी से इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी।
अक्षय कुमार करियर (Akshay Kumar Career)
अक्षय का एक स्टूडेंट, जो एक फोटोग्राफर भी था, उसने उन्हें मॉडलिंग करने को कहा। उस स्टूडेंट ने उन्हें एक छोटी कंपनी में एक मॉडलिंग असाइनमेंट दिया। उन्हें कैमरे के सामने पोज देने के लिए दो घंटे के 5,000 रुपए मिलते थे।
मुख्य अभिनेता के तौर पर अक्षय के करियर की शुरूआत ‘सौगंध’ फिल्म से हुई। इसके पहले भी मार्शल आर्टस के प्रशिक्षक के रोल में उन्हें ‘आज’ फिल्म में मौका मिला लेकिन उसमें उनकी बिना श्रेय भूमिका थी। शुरूआती दौर में उनकी फिल्मों को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया।
अक्षय कुमार से जुड़ी रोचक बातें
4 सितम्बर 2020 को अक्षय कुमार ने पी एम मोदीजी के साथ मिलकर आत्म निर्भर भारत के तहत गेमिंग - FAU-G की घोषणा की है, ये गेमिंग बहुत ही जल्द इंडिया में लांच होने वाला है।
अक्षय कुमार अपनी फिल्म रुस्तम के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा उसने नेशनलिज्म के लिए दिया गया अवॉर्ड कहा गया।
अक्षय कुमार के बारे में सबसे बड़ी रोचक बात यही है कि वो सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और रात को 8 से 10 के बीच सो जाते हैं। वो नियम के पूरे पक्के हैं। वो सुबह 4 बजे वो बीच पर एक्सरसाइज करते देखे जाते हैं। फिटनेस के अलावा अपने स्टंट्स के लिए भी वो आज तक युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो एयरलिफ्ट, स्पेशल 26, पैडमैन, टॉ़यलेट, हॉलिडे, बेबी, केसरी, रुस्तम, राउडी राठौड़, जॉली एल एल बी, मिशन मंगल, गब्बर आदि शामिल हैं।
अक्षय कुमार की फैमिली लाइफ की बात करें तो उन्होंने राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की, उनके दो बच्चे भी हैं। बेटा- आरव और एख बेटी नितारा।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi