MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • पति के फ्रेंड ने अचार की तारीफ क्या कर दी, 3 साल में इस लेडी ने खड़ा कर दिया 30 लाख का बिजनेस

पति के फ्रेंड ने अचार की तारीफ क्या कर दी, 3 साल में इस लेडी ने खड़ा कर दिया 30 लाख का बिजनेस

किसी भी नए काम की प्रेरणा एक छोटी-सी कोशिश से होती है। जिंदगी हमें कुछ नया करने का लगातार मौका देती है। कभी हम उसे भुना लेते हैं और कभी समझ नहीं पाते। दिल्ली की रहने वालीं 40 वर्षीय याचना बंसल की कहानी आपको प्रेरित करेगी। याचना परिवार के लिए घर पर ही अचार बनाती थीं। एक दिन उनके पति के दोस्त खाने पर घर आए। उन्हें याचना के हाथों से बना अचार इतना पसंद आया कि वे तारीफों के पुल बांधकर चले गए। यह तारीफ याचना के लिए प्रेरणा बनी। वर्ष, 2018 में याचना ने अचार का बिजनेस शुरू किया। आज ये 30 लाख रुपए सालाना टर्न ओवर के स्टार्टअप की मालिकन हैं। याचना अचार, मुरब्बा और दाल बड़ी बनाती हैं। इनके प्रोडक्ट्स का नाम ‘जयनि पिकल्स’ है। ये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए मार्केट तक अपना प्रोडक्ट्स पहुंचाती हैं। आज स्थिति यह है कि बिजनेस इतना बड़ गया है कि पूरे परिवार को संभालना पड़ रहा है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 22 2021, 10:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

याचना एक प्राइवेट स्कूल में टीचिंग भी करती हैं। वे कहती हैं कि बच्चों को पढ़ाना उन्हें अच्छा लगता है। इसलिए स्कूल नहीं छोड़ना चाहतीं। लेकिन खाली समय में अपने अचार के बिजनेस को आगे बढ़ाने में लगी रहती हैं। याचना कहती हैं कि पति के दोस्त ने उन्हें प्रेरित किया और कहा कि अचार बनाने का हुनर घर तक सीमित नहीं रखो। उसे बाहर निकालो। बस इसके बाद याचना ने सबसे पहले हरी मिर्च का अचार तैया किया और लोगों को सैंपल के तौर पर खाने को दिया। याचना के पति सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अब वे भी समय निकालकर याचना के बिजनेस में हाथ बंटाते हैं।

26

जॉइंट फैमिली में रहने वाली याचना कहती हैं कि यह अच्छी बात है कि सभी लोग एक साथ रहते हैं, इसलिए सबकी मदद से यह बिजनेस आगे बढ़ाने में मदद मिली। मार्केटिंग याचना के चचेरे भाई गगन सिंघल संभालते हैं। 

36

याचना के अनुसार वे 12 महीने सीजन के हिसाब से अचार तैयार करती हैं। यानी किसी मौसम में कौन-सा अचार लोगों को पसंद आता है। डिमांड के हिसाब से वे अचार बनवाती हैं। यह प्लानिंग पूरी फैमिली बैठकर तय करती है। चूंकि आज इनका बिजनेस काफी फैल गया है, इसलिए मदद के लिए दो अन्य लोगों भी काम पर रखा हुआ है। अचार में मसाला, तेल आदि कितना डालना है, कितनी देर सुखाना है...आदि की जिम्मेदारी याचना की सास देखती हैं।
 

46

याचना बताती हैं कि जब अचार बनाना शुरू किया, तो लोगों ने उसे महंगा बताया। हमने उन्हें अचार का टेस्ट करने को कहा। बड़ी मात्रा में सैंपल बंटवाए। जब लोगों को स्वाद पसंद आया, तो वे खुद ऑर्डर देने लगे। याचना ने अपने घर के एक कमरे में दुकान भी खोल रखी है।

56

याचना एक किस्सा सुनाती हैं। उनकी भाभी ने दाल की बड़ी बनाई होगी। तभी एक ग्राहक आई। उसने ऐसे ही दाल की बड़ी की डिमांड कर दी। जब हमने उसे भाभी के हाथ की बनी दाल बड़ी दी, तो उसका रिस्पांस अच्छा मिला। इसके बाद दाल बड़ी का बिजनेस भी शुरू किया। याचना बताती हैं कि पहली बार उन्होंने 250 किलो की दाल की बड़ी बनाई थीं। वो 2 महीने में ही बिक गई थीं।

66

याचना आज रोज करीब 50 किलो अचार और मुरब्बे की सेल कर देती हैं। पिछले साल उनके स्टार्टअप ने करीब 35 लाख का बिजनेस किया था। याचना नए लोगों को सलाह देती हैं कि जो करना है, शुरू कीजिए। अचार जैसा बिजनेस 10-20 हजार रुपए में भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए FSSAI से सर्टिफिकेट और ब्रांड नाम रजिस्ट्रेशन के लिए भी आवेदन करें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image2
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image3
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image4
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image5
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved