MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Career
  • Education
  • 10 प्वाइंट और फोटो में समझिए युवा सैलरीड जॉब की जगह खुद के कारोबार को क्यों दे रहे तरजीह

10 प्वाइंट और फोटो में समझिए युवा सैलरीड जॉब की जगह खुद के कारोबार को क्यों दे रहे तरजीह

करियर डेस्क। यह बात लगभग हम सभी ने गौर की होगी, बचपन में जब स्कूल में थे, तो कड़ी मेहनत करने और बड़े होने पर अच्छी डिग्री हासिल करने को कहा जाता था। दरअसल, यह एक तरह का दबाव भी होता था। तर्क ये होता कि अगर आपके पास अच्छी डिग्री होगी तो एक बेहतर जीवन और अच्छी नौकरी पा सकेंगे। बहुत से लोग इसी मानसिकता और दबाव के साथ बड़े हुए होंगे। कुछ लोगों को यह मानिसकता या कहें एक तरह का विश्वास छोड़ने कठिनाई भी आई होगी, क्योंकि वे बचपन से इसे ही सुनते-समझते आ रहे हैं। इसके अलावा, एक बात यह भी भरी जाती रही होगी कि कारोबार चलाना थोड़ा कठिन होता है। आइए तस्वीरों के जरिए इसके दूसरे पहलू पर भी गौर करें। 

4 Min read
Author : Ashutosh Pathak
Published : Dec 29 2022, 07:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

काम और जीवन के बीच संतुलन: वैसे तो हर कोई रोजगार नहीं करता, मगर यह भी सही है कि जरूरी नहीं कि रोजगार से सभी परेशान ही होते होंगे। तनाव, व्यक्तिगत संतुष्टि और काम तथा जीवन के बीच संतुलन के स्तर को देखते हुए दोनों ही पक्षों के कई फायदे हैं और नुकसान भी। अगर आपका कारोबार अच्छा नहीं चल रहा, तो बिजनेसमैन होना भी जोखिमभरा हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

न्यू आइडियाज-यूनिक मोटिवेशन: हालांकि, नए दौर में यह धारणा बदल रही है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन स्टोर के तेजी से बढ़ते चलन के कारण ऑनलाइन सेल्स और बिजनेस फलफूल रहे हैं। दुनियाभर में उद्यमियों की संख्या बढ़ रही है। हर बिजनेसमैन का एप्रोच या कहें दृष्टिकोण नए विचारों और यूनिक मोटिवेशन के साथ बिजनेस शुरू करना है। क्या आप अपने आइडियाज के बलबूते एक सफल कारोबारी या उद्यमी बनना चाहते हैं? आपको अपना बिजनेस शुरू करने के लिए मोटिवेशन यानी प्रेरणा की जरूरत है। 
 

310

अपना शेड्यूल सेट करें- जब आप अपने काम में फ्रीडम यानी आजादी चाहते हैं तो फिर एंटरप्रेन्योरशिप यानी उद्यमिता या कहें कारोबार का ख्याल आता है। एक उद्यमी या कारोबारी बनने पर शेड्यूल लचीला हो जाता है। कारोबारी अपने खुद के घंटे चुनता है और उनके आसपास काम करता है। आमतौर पर कारोबारी शुरुआत में हर हफ्ते 80 घंटे लगाते हैं, जो उनके नेटवर्क और उपलब्ध संसाधनों पर निर्भर करता है। मगर यह चुनौतीपूर्ण नहीं है, क्योंकि इसमें एक अलग स्तर का जुनून और कहें तो ड्राइव शामिल है। कंपनी के विकास के आधार पर वे जरूरत के मुताबिक अपने काम के शेड्यूल को बदल सकते हैं। 

410

अपने खुद के बॉस बनें- अगर आप बिजनेसमैन हैं या कहें आपका अपना कारोबार है, तो आपने इस आजादी का अनुभव किया होगा। बॉस के तौर पर निर्णय लेते समय आपके पास पूरे विवेकाधिकार होते हैं। साथ ही, किसी को भी आपके काम के बारे में पूछताछ करने या रिपोर्ट करने का अधिकार नहीं है। सबसे अहम बात ये कि आप वो हैं जो आपकी कंपनी की सफलता से लाभान्वित हो रहे हैं या फिर पूरा उसका फायदा उठा रहे हैं। मगर साथ ही, इसकी विफलताओं के परिणाम भी आप ही भुगतते हैं। 

510

बिजनेस इनोवेशन-  आपको यह पसंद आए या नहीं, मगर एक बात तय है कि कारोबारी इनोवेटर्स होते हैं। वे लगातार नई चीजें सोचते हैं और आउट ऑफ द बॉक्स जाकर यानी सीमा से परे। अपने आइडियाज को प्रैक्टिस में लाकर वे अपने विचारों को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। कारोबारी व्यक्ति प्रतिभाशाली लोगों के साथ और उनके सहयोग से आगे बढ़ते हैं और सफलता हासिल करने के लिए रोज नए-नए कांसेप्ट डेवलप करते हैं। 

610

वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस- कुछ स्टडीज के मुताबिक, अपना खुद का कारोबार करने से नौकरी करने की तुलना में जीवन ज्यादा स्वस्थ्य कटता है। कारोबारी व्यक्ति निजी या पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने वर्क शेड्यूल से जरूरत मुताबिक एडजस्ट कर सकता है। उनके पास अपने परिवार के साथ समय बिताने और उनसे रिलेशन डेवलप करने का समय होता है। कारोबारी व्यक्ति को एक इंप्लायी की तुलना में अपने दम पर काम करने, हेल्दी डाइट लेने और जब चाहे घूमने की आजादी होती है। 

710

नई चुनौतियां- दरअसल, कारोबार सांसारिक नहीं है। यहां हमेशा एक नई चुनौति रहती है और यह वास्तव में रोमांचक है। कारोबार या उद्यमिता एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। यह पूरी दुनिया में किसी भी चीज से बेजोड़ है। दूसरी ओर, आप अपना खुद का कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित होंगे। आप सफल होंगे या नहीं, यह अलग बात है, मगर आप अपना मोटिवेशन बनाए रखेंगे और दिन के अंत में कुछ न कुछ सीखेंगे ही।  

810

समग्र या कहें समूचा विकास- कारोबारी व्यक्तियों के प्रतिभाशाली लोगों से संबंध होते हैं। हर रोज वे कारोबार को तेजी से बढ़ाने और सफलता हासिल करने के लिए नए स्किल और रणनीतियां सीखते-समझते हैं। इसके अलावा, वे पूरे डिपार्टमेंट को मैनेज कर सकते हैं और जरूरत हुई तो इंप्लायीज को ट्रेंड भी कर सकते हैं। 

910

फाइनेंस- किसी इंप्लायी की तुलना में कारोबारी के लिए कमाई के अवसर ज्यादा हैं। उनके जीने का तरीका बिल्कुल अलग है। वे महीने के अंत या वेतन की शुरुआत तक इंतजार नहीं करना चाहते। अगर आपके पास एक शानदार आइडिया है और इसे आगे बढ़ाने के लिए बेहद प्रयास करते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से आपको वित्तीय सफलता यानी फाइनेंशियल सक्सेज का सर्वोत्तम मार्ग दिखाएगा। 

1010

नो रिस्क-नो गेन- वैसे तो यह फॉर्मूला कई चीजों पर लागू होता है, मगर इनोवेशन के लिए अच्छा मंत्र भी है। अगर आप कदम बढ़ाएंगे, तभी समझ पाएंगे कि वह सही है या गलत। हां, शुरुआत काफी सोच-समझकर, अनुभव के आधार पर और छोटे से करें, जिससे रिस्क अगर हो भी तो बचने के रास्ते तलाशे जा सकें। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AP
Ashutosh Pathak

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
Recommended image2
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image3
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image4
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image5
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved