- Home
- Career
- Education
- General Knowledge: जानें कहां से कंट्रोल होती है सोने की कीमत, गोल्ड से भी महंगी है ये लकड़ी
General Knowledge: जानें कहां से कंट्रोल होती है सोने की कीमत, गोल्ड से भी महंगी है ये लकड़ी
करियर डेस्क. इन दिनों सोने (Gold) की कीमतों में लगातार ऊछाल देखने को मिल रही है। गोल्ड से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर पर कस्टमर (Customer) की नजर रहती है। लेकिन क्या आप गोल्ड से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स जानते हैं। आखिर गोल्ड की कीमतें कहां से तय होती हैं, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों होता है। देश में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है। हम आपको गोल्ड से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स बताते हैं जो आपके लिए बेहद जरूरी और उपयोगी हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो रोचक फैक्ट्स।

सऊदी अबर दुनिया के अमीर देशों में गिना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सऊदी अरब के दुबई में सोने का ATM मौजूद है।
सोने से महंगी कोई लकड़ी हो सकती है? ये सुनकर आपको थोड़ा हैरानी हो सकती है लेकिन ये सच्चाई है कि लाल चंदन के लकड़ी की कीमत सोने से भी ज्यादा है। वर्तमान में चंदन की खरीद-बिक्री पर सरकार ने रोक लगा रखा है। ऐसे में सिर्फ सरकार ही इसे खरीदती है। किसान चंदन की खेती कर सकता है लेकिन एक्सपोर्ट सिर्फ सरकार ही कर सकती है।
सोने की शुद्धता को लेकर कई तरह के सवाल किए जाते हैं। कोई कहता है कि 24 कैरेट सोना अच्छा होता है तो कोई कहता है कि 18 कैरेट सोना सही होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी तक की शुद्धता होती है।
सोने की कीमत इन दिनों लगातार बढ़ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है। दुनिया में सबसे सस्ता सोना हांगकांग में मिलता है। हांगकांग दुनिया का सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है। इसके अलावा यहां के गोल्ड डिजाइन दुनिया भर में फेमस हैं।
वहीं, बात भारत की करें तो भारत में सबसे सस्ता सोना केरला में मिलता है। कुछ दक्षिणी शहरों में उत्तर और पश्चिम की तुलना में सोने की कीमत बहुत सस्ती है। सोना हमेशा से ही अधिकाशं भारतीयों की पसंद होता है, खास कर दक्षिण के केरल में।
सोने की कीमतें तय करने के लिए एक संचालन और प्रशासनिक इकाई होती है जो कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर काम करती है। सोने के उतार-चढ़ाव का कंट्रोल लंदन से होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं खाने की इन चीजों के इंग्लिश नाम, गोलगप्पे और समोसे का नाम आपको कर देगा हैरान
Upsc Interview Tricky Questions: APJ का फुलफॉर्म क्या है? कैंडिडेट ने दिया शानदार जवाब
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi