MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Career
  • Education
  • भारत के इस प्राइमरी स्कूल टीचर को मिला 7 करोड़ का पुरस्कार, खुशी-खुशी दोस्तों को दान कर दी आधी रकम

भारत के इस प्राइमरी स्कूल टीचर को मिला 7 करोड़ का पुरस्कार, खुशी-खुशी दोस्तों को दान कर दी आधी रकम

करियर डेस्क. Global Teacher prize 2020: एक प्राइमरी स्कूल टीचर ने हाल में भारत की आन-वान और शान को बढ़ाया है। सोलापुर (महाराष्ट्र) के बुरी तरह से सूखाग्रस्त गांव में जिला परिषद प्राइमरी स्कूल के टीचर रंजीतसिंह दिसाले (Ranjitsinh Disale) को उनकी कोशिशों के कारण दुनिया के सबसे अद्भुत टीचर का अवॉर्ड मिला है। दिसाले लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उसे तकनीक से जोड़ने की कोशिशों में जुटे हैं। आज उन्हें 10 लाख अमेरिकी डालर वाले ग्लोबल टीचर प्राइज पुरस्कार (Global Teacher Prize) से नवाजा गया है। उनकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही हैं साथ ही महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने भी दिसाले को बधाई दी है। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 04 2020, 01:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

32 साल के विजेता रंजीत सिंह दिसाले को इसके तहत 10 लाख डॉलर (लगभग 7 करोड़ 38 लाख रुपए) का पुरस्कार मिला है। दिसाले अब इस राशि को आधा हिस्सा अपने साथियों को देने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि साथियों के सहयोग से ही वो इस ईनाम के हकदार रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

दिसाले ने वार्षिक ‘ग्लोबल टीचर प्राइज 2020’ के लिए टॉप 10 प्रतिभागियों की सूची में जगह बनायी। शिक्षक द्वारा भारत में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड पाठ्यपुस्तक को लेकर किये गए उनके प्रयासों को देखते उन्हें इस पुरस्कार के लिए शीर्ष 10 प्रतिभागियों में जगह दी गई है। 

38

वीडियो कॉल पर पुरस्कार ग्रहण करते समय वो परिवार के साथ मौजूद थे। अपना नाम की घोषणा सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। अवॉर्ड लेते समय अपनी स्पीच में दिसाले ने कहा: "कोविड -19 महामारी ने शिक्षा और संस्थानों के कई तरीकों से उजागर किया है। इस दौर में स्कूल पूरी तरह से बंद पड़े हैं। स्कूलों में डिजिटल लर्निंग हो तो रही है लेकिन वो काफी नहीं। खासकर लड़कियां इसमें पीछे जा रही हैं क्योंकि उनके हाथ में मोबाइल कम ही आता है। वहीं इसी दौर में देश के एक छोटे से गांव के शिक्षक ने लड़कियों की पढ़ाई में शानदार योगदान दिया। इस कठिन समय में, शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं क्योंकि अच्छी शिक्षा हर छात्र का जन्मसिद्ध अधिकार है।"

 

 

 

 

48

दिसाले को क्यों मिला ये अवॉर्ड

 

रंजीत सिंह दिसाले (31) 2009 में जब सोलापुर जिले के परितेवाडी गांव में जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में आये थे, जब यह एक जीर्ण-शीर्ण इमारत थी। उन्होंने वहां बदलाव लाने का फैसला किया और यह सुनिश्चित किया कि छात्रों के लिए पाठ्यपुस्तकें स्थानीय भाषा में उपलब्ध हों। दिसाले ने न केवल पाठ्यपुस्तकों को छात्रों की मातृभाषा में अनुवाद किया बल्कि उनमें क्यूआर कोड भी जोड़ा ताकि छात्रों की पहुंच श्रव्य कविताओं, वीडियो व्याख्यान, कहानियों तक हो।

 

 

 

58

लड़कियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति

 

दिसाले के इस प्रयास का यह प्रभाव हुआ कि गांव में अब कम आयु में विवाह नहीं होते और विद्यालय में लड़कियों की सौ प्रतिशत उपस्थिति है। शिक्षा प्रचारक, अभिनेत्री-लेखक सोहा अली खान ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय उपलब्धि है जिसे दुनिया भर से 12,000 से अधिक नामांकनों एवं आवेदनों में से चुना गया है। रंजीत, आपने वास्तव में लड़कियों और उनके परिवारों को स्कूल में रहने के महत्व के बारे में सिखाया है।’’

68

पाठ्य पुस्तकों का अनुवाद किया

 

अभिनेता, लेखक और स्टीफन फ्राई ने दिसाले की तारीफ करते हुए कहा था, ‘‘यह पता चलने के बाद कि पाठ्यक्रम आपके छात्रों की प्राथमिक भाषा कन्नड़ में नहीं है आपने स्वयं भाषा सीखने का फैसला किया। आपने पाठ्य पुस्तकों का अनुवाद किया और उसमें क्यूआर कोड डाला जिससे कि छात्रों की श्रव्य कविताओं, वीडियो व्याख्यानों तक पहुंच मिल सके।’’

 

वेब लिंक को पढ़ा जा सकता है

मानव संसाधप विकास मंत्रालय ने 2018 में घोषणा की थी कि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों में क्यूआर कोड होगा। क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड मशीन से पठनीय काले और सफेद चौकोर से बना विशेष प्रकार का कोड होता है। स्मार्टफोन के कैमरे द्वारा इसमें स्टोर किए गए वेब लिंक या अन्य सूचना को पढ़ा जा सकता है।

78

लोगों के लिए प्रेरणा होगी दिसाले की कहानी

 

स्टीफन फ्राई ने कहा, ‘‘अब आपके स्कूल को जिले में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया है जिसकी 100 प्रतिशत उपस्थिति है। बधाई रंजीत, और आपने जो कुछ किया है उसके लिए धन्यवाद।’’ यूनेस्को में शिक्षा के लिए सहायक महानिदेशक स्टीफनिया गियानिनी को उम्मीद है कि दिसाले की कहानी शिक्षण पेशे में प्रवेश करने वालों को प्रेरित करेगी और हर दिन पूरे भारत और दुनिया भर में अविश्वसनीय काम करने वाले शिक्षकों को सामने लाएगी। 

88

ये शिक्षक भी हैं शामिल

 

दिसाले के अलावा ग्लोबल टीचर प्राइज पुरस्कार (Global Teacher Prize)  सूची में नाइजीरियाई शिक्षक ओलासुनकनमी ओपिफा, ब्रिटिश शिक्षक जेमी फ्रॉस्ट, इतालवी शिक्षक कार्लो मेज़ोन, दक्षिण अफ्रीकी शिक्षक मोखुदू सिंथिया मचाबा, अमेरिकी शिक्षक एल जुएलके और दक्षिण कोरियाई शिक्षक यूं जियॉंग-ह्यून शामिल हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
New York AI Ban: 6 लाख छात्रों के लिए AI बंद...क्या बच्चों को AI से दूर रखना सही फैसला?
Recommended image2
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image3
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image4
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image5
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved