MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • नारी है नारायणी-नारी-शक्ति अपार: मिलिए ऐसी 3 महिलाओं से, जो बनीं 2022 की सबसे सफल एंटरप्रेन्योर

नारी है नारायणी-नारी-शक्ति अपार: मिलिए ऐसी 3 महिलाओं से, जो बनीं 2022 की सबसे सफल एंटरप्रेन्योर

करियर डेस्क: मंगलवार, 8 मार्च को विश्न महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है। इस साल महिला दिवस का विषय 'आज एक स्थायी कल के लिए लैंगिक समानता है।' लैंगिक समानता के बिना आज एक स्थायी भविष्य और एक समान भविष्य हमारी पहुंच से बाहर है। वुमेन्स डे सीरीज में आज हम कुछ सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला उद्यमियों पर एक नजर डालते हैं जिन्होंने रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ कम उम्र में ही करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी और आज एक मंच के जरिए वह बिजनेस करने वाले हर इंसान को सही राह दिखा रही हैं... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 08 2022, 01:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

गजल अलघ
गजल अलघ मामाअर्थ की सह-संस्थापक है। उन्होंने 2016 में  मामाअर्थ स्टार्टअप का शुरू किया था और कुछ ही सालों में इसे हर महिला और बच्चे के लिए उपयोगी बना दिया। वह शार्क टैंक इंडिया की सबसे कम उम्र की जज भी है। 
 

29

गजल अलघ का जन्म 2 सितंबर 1988 को गुड़गांव के एक मीडिल क्लास परिवार में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीसीए और पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की। उन्होंने 2 साल कॉर्पोरेट ट्रेनर की नौकरी भी की।
 

39

शादी के बाद जब उनके बेटे को स्किन प्रॉब्लम थी, तो बेटे के इलाज के लिए उन्होंने विदेश से दवाई मांगा कर इस्तेमाल करना शुरू किया। मगर उनको लगा कि हमारे देश में ये दवाई क्यों नहीं मिलती। इसके बाद कई सारी रिसर्च के बाद उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर 2016 में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स वाले मामाअर्थ स्टार्टअप शुरू किया। यह पहला टॉक्सिन-मुक्त भारतीय ब्रांड है। 33 साल की गजल आज $17 मिलियन की मालकिन है।
 

49

विनीता सिंह
शुगर कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक और सीईओ विनीता सिंह हैं। उनकी कंपनी आज 100 करोड़ के क्लब में शामिल है। वह मुंबई की रहने वाली है और एक मेकअप ब्रांड चला रही है। दुनिया भर में उनके उत्पाद कवरलिप्स, आंखों, चेहरे और नाखूनों की कई वैराइटियों को कवर करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Women's day 2022: वुमेंस डे पर अपने घर की महिलाओं को करवाना है स्पेशल फील, तो उन्हें दें 10 स्पेशल गिफ्ट

जब लोग रिटायरमेंट प्लान करते हैं इस महिला में बिजनेस शुरू किया, 9 सालों में बनी देश की अरबपति बिजनेसवुमन

59

विनीता ने कभी डच बैंक की 1 करोड़ की नौकरी तक ठुकरा दी थी और खुद की कंपनी खड़ी की। उन्हें 2019 में स्टार रिटेलर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 2019 में एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स द्वारा रिटेल स्टार्ट-अप, फोर्ब्स दिसंबर 2021 के कवर पर दिखाया गया है। बिजनेस में सबसे शक्तिशाली महिलाएं और इकोनॉमिक टाइम्स 2021 ने उन्हें 40 अंडर 40 की सूची में शामिल किया था।

69

कोई आश्चर्य नहीं कि आज विनीता हर उम्र और मंच की महिलाओं के लिए एक आदर्श बन रही है जो बदलाव करना चाहती है और बेहतर भविष्य के लिए पशु क्रूरता और पर्यावरण परिवर्तन की दिशा में काम करना चाहती है। 

79

नमिता थापर
रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की एक और यंग जज नमिता थापर भी सुपर टेलेंटेड और यंग एंटरप्रेन्योर है। वह इंटरनेशनल दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ हैं। इसके अलावा, नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं।

89

नमिता थापर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और पुणे से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। उन्होंने अमेरिका में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन गाइडेंट कॉर्पोरेशन के साथ कई पदों पर काम किया। इसके बाद भारत आकर उन्होंने अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट किया।

99

आज नमिता थापर करोड़ों की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 600 करोड़ रुपए है। उनकी शादी एक बिजनेसमैन विकास थापर से हुई है और उनके 2 बेटे वीर और जय है। 

इसे भी पढ़ें- बैंकॉक घूमने गई और वहां से मिला आइडिया, फिर इस लड़की ने खड़ी कर दी एक अरब डॉलर की कंपनी

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर कोई बना बिलेनियर, तो कोई है आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल, ये है भारत की 10 स्ट्रांग महिलाएं

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved