MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • KBC में करोड़पति बनने वाली 11 महिलाएं: अब कहां और क्या कर रही हैं ये कंटेस्टेंट, एक तो IPS अधिकारी

KBC में करोड़पति बनने वाली 11 महिलाएं: अब कहां और क्या कर रही हैं ये कंटेस्टेंट, एक तो IPS अधिकारी

करियर डेस्क :  कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (KBC 14) हर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट इस क्विज शो में हर दिन हॉट सीट पर कोई न कोई कंटेस्टेंट आ रहे हैं और अपने नॉलेज (General Knowledge) की दम पर लाखों-करोड़ो कमा कर जा रहे हैं। साल 2000 में पहली बार इस शो की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर आज तक 11 महिलाएं इस शो में करोड़पति बन चुकी हैं. आइए जानते हैं अब कहां और क्या कर रही हैं ये महिला विनर्स। इनमें से एक तो IPS अधिकारी हैं...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 22 2022, 01:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

गीता गौर (2021)
केबीसी का 13वें सीजन से तीन करोड़पति निकले। उनमें ग्वालियर की रहने वाली गीता सिंह गौर भी शामिल थीं। वह चंबल के उस गांव से आती हैं जहां पर लड़कियों को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता है। फिलहाल अभी वो क्या कर रही हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 

211

हिमानी, (2021)
साल 2021 में आगरा के गुरु गोविंद नगर की रहने वाली हिमानी ने शो जीता था। 15 साल की उम्र में एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। लेकिन इस कमजोरी को उन्होंने अपने सपनों के आड़े आने नहीं दिया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने बीएड किया और फिर केंद्रीय विद्यालय में उनका चयन हो गया। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ वह दिव्यांग बच्चों के लिए वह अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती हैं।

311

मोहिता शर्मा (2020)
साल 2020 की ही दूसरी विनर मोहिता शर्मा थीं। मोहिता अभी जम्मू-कश्मीर में आईपीएस हैं। उन्होंने आईपीएस अधिकारी से शादी की हैं। वह 2017 में बैच की भारतीय पुसिस सेवा की अधिकारी हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर के जिला सांबा के बड़ी-ब्राह्णणा में सब डिवीजन पुलिस ऑफिसर पद पर तैनात हैं।

411

नाजिया नसीम (2022)
केबीसी के सीजन 12 ने भी दो करोड़पति दिए। पहली करोड़पति नाजिया नसीम थीं। वह रॉयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर हैं। शो जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि जो भी पैसे उन्होंने जीते हैं, उनसे फैमिली की जरुरतें पूरी करेंगी। 

511

बबिता ताड़े (2019)
साल 2019 में चार करोड़पति में से एक महाराष्ट्र के अमरावती की बबिता ताड़े भी थीं। बबीता ताड़े करोड़पति बनने के बाद अपने स्कूल में रसोइए का काम कर रही हैं। शो में जीती गई राशि को उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए रखा है। 
 

611

बिनीता जैन (2018)
साल 2018 में बिनीता जैन केबीसी में करोड़पति बनीं। उन्होंने एक करोड़ की राशि जीती थी। बिनीता का जीवन काफी चुनौतियों से भरा था। उनके पति गुवाहाटी गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बिनीता आज अपना कोचिंग चलाती हैं। उन्होंने सात बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से शुरुआत की थी।

711

अनामिका मजूमदार (2017)
साल 2017 में अनामिका मजूमदार करोड़पति बनीं। वह सोशल वर्कर थीं। अपने एनजीओ के लिए राशि जुटाने वह केबीसी में आई थीं। शो जीतने के बाद उन्होंने पैसों को एनजीओ में लगाया। उनके दो बच्चे हैं। इस वक्त अनामिका फेथ इन इंडिया नाम से एक एनजीओ चलाती हैं।
 

811

मेघा पटेल (2014)
केबीसी 8 में तीन कंटेस्टेंट करोड़पति बने। इनमें कैंसर सर्वाइवर मेघा पटेल भी थीं। शो के बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। केबीसी में आने से पहले ही वे स्तन कैंसर से उबरी थीं लेकिन बाद में उनके लीवर में कैंसर पाया गया। 
 

911

फिरोज फातिमा (2013)
साल 2013 की पहली करोड़पति थी फिरोज फातिमा। उन्होंने अपनी जीती धनराशि का इस्तेमाल अपने पिता के इलाज और परिवार के कर्ज को चुकाने के लिए किया। फातिमा ने साइंस से ग्रेजुएशन किया था. वह पश्चिमी यूपी के सहारनपुर की रहने वाली हैं। उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर भी बनाया गया था।

1011

सनमीत कौर (2012)
मुंबई की सनमीत ने 6वें सीजन में पांच करोड़ की धनराशि जीती थी। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद ससुराल वालों ने काम नहीं करने दिया। उन्होंने अपना टिफिन का बिजनेस शुरू किया लेकिन एक हादसे ने उनके सपने पर पानी फेर दिया। फिर उन्होंने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। केबीसी जीतने के बाद उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर फैशन डिजाइनिंग हाऊस खोला हालांकि अब वे इसका हिस्सा नहीं हैं।

1111

राहत तसलीम (2010)
क्विज रियलिटी शो के चौथे सीजन में झारखंड की राहत तस्लीम इस सीजन में करोड़पति बनने वाली पहली महिला और कंटेस्टेंट थीं। राहत तसलीम ने शो में एक करोड़ जीतने के बाद अपना बुटीक खोल लिया था। अभी वह अपने गृह राज्य में अपना बुटीक चलाती हैं। राहत बताती थी कि उनके यहां लड़कियों के पढ़ने की आजादी नहीं थी। वो मेडिकल की तैयारी कर रही थी लेकिन तभी उनकी शादी हो गई थी।

इसे भी पढ़ें
KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO

रामायण को कितना जानते हैं आप : KBC से जुड़े इस सवाल का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें

 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अमिताभ बच्चन
कौन बनेगा करोड़पति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Recommended image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image3
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image4
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image5
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved