MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Mother's Day: किसी की मां ने मजदूरी की तो किसी ने बेची चूड़ियां, आज बेटे हैं IAS-IPS अधिकारी

Mother's Day: किसी की मां ने मजदूरी की तो किसी ने बेची चूड़ियां, आज बेटे हैं IAS-IPS अधिकारी

करियर डेस्क. मई महीने के सेकेंड संडे को मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाता है। हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, इंसान कड़ी मेहनत से अपना भविष्य बेहतर बना ही लेता है।  मदर्स डे के मौके पर हम आपको देश के उन टॉप IAS और IPS के बारे में बता रहे हैं जो अक्सर अपने काम करने के अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। तो कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो इस कई चुनौतियों का सामना करके इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 09 2021, 03:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

नवनीत सिकेरा  (Navniet Sekera) 
1996 बैच के आईपीएस अधिकारी और यूपी पुलिस के आईजी नवनीत सिकेरा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव से होने के कारण अंग्रेजी भाषा पर उनकी पकड़ उतनी मजबूत नहीं थी। कमजोर इंग्लिश के वजह से उन्हें कानपुर के एक कॉलेज का एडमिशन फॉर्म तक नहीं मिल पाया था।  नवनीत सिकेरा को उत्तर प्रदेश का ‘सुपर कॉप’ कहा जाता है।  आईजी (IG) से एडीजी (ADG) बनने पर सबसे पहले उन्होंने अपनी मां को फोन किया था। सिकेरा ने बताया कि- मैंने मां को वीडियो कॉल किया और उनको बताया कि अब मैं ADG बन गया हूं। मां ने तुरंत सैलूट मारा और बोली जय हिन्द साहब।
 

27

सुप्रिया साहू
सुप्रिया 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी हैं। नीलगिरि जिले में कलेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का उन्होंने कैंपेन चलाया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए संयुक्त सचिव (एमआईबी) के रूप में काम कर चुकी हैं। 
 

37

सुमित कुमार
बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा के रहने वाले सुमित कुमार ने 8 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। वो कक्षा 4 से 12वीं तक घर से दूर ही रहे और पढ़ाई करते रहे। साल 2018 में सुमित घर लौटे तो अफसर बनकर। सुमित कुमार को 2017 की यूपीएससी परीक्षा में 493वीं रैंक मिली थी और डिफेंस कैडर मिला था। उन्होंने दोबारा यूपीएससी परीक्षा दी और साल 2018 में 53वीं रैंक हासिल की। उनकी मां का नाम मीना देवी है।

47

रमेश घोलप  (Ramesh Gholap) 
रमेश घोलप का जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के वारसी तहसील स्थित एक छोटा सा गांव महागांव में हुआ था। घर खर्च चलाने के लिए वो मां से साथ चूडियां बेचते थे। संघर्षों का सामना करते हुए 2011 में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास की। उन्होंने 287वीं रैंक हासिल की। रमेश घोलप 4 मई 2012 को अधिकारी बनकर पहली बार उन गलियों में गए थे जहां उनकी मां चूड़ियां बेचा करती थीं।

57

डॉ. राजेंद्र भरुड़
कोरोना काल में जब देशभर में ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रही हैं ऐसे में महाराष्ट्र के नंदुरबार के अस्पतालों में ना मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई में कोई कमी है, ना बेड्स की कोई कमी है, ना आइसोलेशन वार्ड्स की कोई कमी है, बल्कि साथ ही साथ वैक्सीनेशन का कार्यक्रम भी पूरी तेजी से चल रहा है। इसका क्रेडिट यहां के लोग कलेक्टर डॉ. राजेंद्र भरुड़ को देते हैं। 
 

67


प्रेमसुख डेलू
IPS प्रेमसुख डेलू का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले के छोटे से गांव रासीसर में हुआ। 2015 में यूपीएससी परीक्षा पास की और 170वां रैंक हासिल किया। उनकी पहली पोस्टिंग, गुजरात के साबरकांठा जिले में एएसपी (ASP) के तौर पर हुई।

77

साफिन हसन
22 साल की उम्र में यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास करने वाले साफिन हसन की मां दूसरों के घर में रोटियां बनाती थीं और पिता मजदूरी करते थे। 2017 में उन्होंने UPSC की परीक्षा में 570वीं रैंक हासिल की थी।

 

क्यों मनाया जाता है मदर्स डे?

मां के सम्मान में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। वैसे, इस दिन को मनाने को लेकर अलग-अलग किस्से है। वहीं, पूरी दुनिया में मदर्स डे की तारीख को लेकर एक सहमति नहीं है। कहा जाता है कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। दरअसल, 1912 में एना जार्विस नाम की अमेरिकी महिला ने अपनी मां के निधन के बाद इस दिन को मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image2
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image3
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image4
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image5
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved