MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Women's Day 2021: भारतीय सेना की 6 बहादुर लेडी ऑफिसर्स, महिला दिवस पर इनके कारनामे सुन दंग रह जाएंगे आप

Women's Day 2021: भारतीय सेना की 6 बहादुर लेडी ऑफिसर्स, महिला दिवस पर इनके कारनामे सुन दंग रह जाएंगे आप

करियर डेस्क. सारा विश्व महिलाओं के प्रति सम्मान और आभार जताने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मना रहा है। ये दिन महिलाओं को शिक्षा, कार्यक्षेत्र, सुरक्षा में आगे बढ़ने को प्रोत्साहन के लिए मनाया जाता है। इस खास दिन पर हम आपको भारदतीय नौसेना की पावरफुल अफसरों के बारे में बता रहे हैं। इन महिला अफसरों ने कई स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए अद्भुत कारनामे कर दिखाए। नाजुक महिलाओं के टैग को तोड़ते हुए आसमान में फाइटर प्लेन उड़ाए। महिला दिवस (women's day) पर आप इन महिला अफसरों की जांबाजी के किस्से सुन रोमांचित हो उठेंगे-

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 08 2021, 03:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दरअसल, महिला अधिकारियों को सेना में स्थायी कमीशन का विवाद साल 2016 में खत्म हो गया था। फरवरी 2016 में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने घोषणा करदी थी कि, महिलाओं को भारतीय सशस्त्र बलों के सभी वर्गों में कॉम्‍बैट रोल यानी युद्ध लड़ने की अनुमति दी जाएगी। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और पुरुष-प्रधान समाज में लैंगिक समानता की ओर बड़ा कदम था। इसलिए हम महिला दिवस पर 6 पावरफुल अफसरों की बात कर रहे हैं। इन्‍होंने वर्दी की शान और देश की आन-बान में चार चांद लगाए और अपने हुनर से इतिहास रचा दिया। 

27

1. प्रिया झिंगन:  21 सितंबर, 1992 को प्रिया झिंगन भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली महिला कैडेट बनीं। लॉ ग्रेजुएट प्रिया ने हमेशा से सेना में शामिल होने का सपना देखा था। 1992 में उन्होंने खुद आर्मी चीफ को एक चिट्ठी लिखी और उसमें सेना में महिलाओं की भर्ती के लिए अपील की। उनकी बात मान ली गई। प्रिया के साथ 24 नई महिला भर्तियों ने यहीं से अपनी यात्रा शुरू की। जब प्रिया झिंगान सेवानिवृत्त हुईं तो उन्‍होंने कहा, ‘यह एक सपना है जो मैं पिछले 10 वर्षों से मैं हर दिन जी रही हूं।’ महिला अफसरों की नौसेना में भर्ती का श्रेय काफी हद तक प्रिया झिंगान को भी जाता है।

37

2. पुनीता अरोड़ा: पुनीता भारत की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बल की दूसरी सबसे ऊंची रैंक लेफ्टिनेंट जनरल का पद संभाला। वे भारतीय नौसेना की पहली महिला वाइस एडमिरल भी थीं। लाहौर के पंजाबी परिवार में पैदा हुईं पुनीता तब 12 साल की थीं, जब विभाजन के दौरान उनका परिवार यूपी के सहारनपुर आकर बस गया था। वह 2004 में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज की कमांडेंट थीं। सशस्त्र बलों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सशस्त्र बलों के लिए चिकित्सा अनुसंधान की को-ऑर्डिनेटर भी रही हैं। बाद में वह सेना से नौसेना में चली गईं, क्योंकि एएफएमएस में अधिकारियों को आवश्यकता के आधार पर एक सेवा से दूसरी सेवा में जाने की अनुमति है।

47

3. गुंजन सक्सेना: गुंजन सक्सेना को इंडिया एयरफ़ोर्स के इतिहास में "कारगिल गर्ल" के रूप में जाना जाता है। कारगिल युद्ध के दौरान गुंजन सक्सेना वह पहली महिला थी, जिन्हें कारगिल के युद्ध मे महिला हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में तैनात किया गया था। उन्होंने कारगिल युद्ध में चीता हेलिकॉप्टर उड़ाया था कई भारतीय सैनिकों की जान बचाई थी। गुंजन पर फिल्म भी बन चुकी हैं।

57

4. पद्मावती बंदोंपाध्याय: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में जन्‍मी पद्मावती बंदोपाध्याय भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल थीं। उन्होंने 1968 में वायु सेना जॉइन की थी। साल 1978 में उन्‍होंने डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज कोर्स पूरा किया। ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गईं। इतना ही नहीं, वह एविएशन मेडिसिन विशेषज्ञ बनने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। इसके अलावा उत्तरी ध्रुव पर वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाली वह पहली महिला थीं और एयर वाइस मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला रही हैं। पद्मावती बंदोपाध्‍याय को साल 1971 के भारत-पाकिस्‍तान संघर्ष के दौरान सराहनीय सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

 

67

5. अवनी चतुर्वेदी: मध्यप्रदेश के रीवा जिले से ताल्लुक रखने वाली अवनी चतुर्वेदी भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। अवनी चतुर्वेदी को जून 2016 में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू स्क्वार्डन में शामिल किया गया।

 

77

6 प्रिया सेमवाल: प्रिया का सेना से जुड़ने का सफर दर्दनाक रहा है। उनके पति नाइक अमित शर्मा सेना में थे लेकिन एक काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन में शहीद हो गए थे। वह देश के सैन्‍य अध‍िकारी की पत्‍नी के तौर पर सेना में बतौर अध‍िकारी सेवा देने वाली पहली महिला हैं। उन्‍हें 2014 में कोर ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग (आर्मी) में शामिल किया गया। तब 26 साल की प्रिया सेमवाल की बेटी ख्‍वाहिश शर्मा 4 साल की थी। उनके पति नाइक अमित शर्मा 14-राजपूत रेजिमेंट के साथ सेवा दे रहे थे। साल 2012 में अरुणाचल प्रदेश में तवांग पहाड़ी के पास आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान उन्‍होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। पति की याद में अपनी मातृभूमि के लिए प्‍यार जताते हुए प्रिया सेना में शामिल हुई।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Recommended image2
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है
Recommended image3
Earth’s Rotation Day 2026: अगर धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जानिए चौंकाने वाले फैक्ट्स
Recommended image4
अग्निवेश अग्रवाल कौन थे, पिता देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में, पत्नी बंगाल के सबसे अमीर घराने से
Recommended image5
Saaniya Chandhok: लंदन से पढ़ाई, बिजनेस में मजबूत पकड़, क्या करती हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved