MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • 12वीं में फेल होने के बाद गूगल पर काम ढूंढ़ा करता था 17 साल का लड़का, मिला गजब का आइडिया

12वीं में फेल होने के बाद गूगल पर काम ढूंढ़ा करता था 17 साल का लड़का, मिला गजब का आइडिया

सफलता और असफलता जिंदगी का पार्ट हैं। लेकिन नाकामी से भी कामयाबी का रास्ता खोजना एक टैलेंट है, कुछ कर गुजरने का जुनून है। ऐसी की सक्सेस कहानी 2 साल पहले सामने आई थी। यह हैं 24 साल के ऋषभ लवानिया, जो साउथ अफ्रीका में रहते हैं। जब ये 17 साल के थे, तब 12वीं में फेल हो गए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वे  गूगल के जरिये लगातार अपने लिए रास्ता तलाशते रहे। वे गूगल पर यही सवाल करते थे कि अब वे क्या करें? लगातार सर्च के बाद उन्हें खुद का स्टार्ट अप शुरू करने का रास्ता मिला। गूगल पर उन्हें दुनियाभर के सफल और असफल स्टार्टअप के बारे में पता चला। वे खुद का स्टार्टअप कैसे शुरू कर सकते हैं, इसका पता चला। आज ऋषभ खुद की कंपनी WeeTracker के एमडी और सीईओ है। इनकी गिनती आज करोड़पतियों में होती है। ऋषभ ने यह साबित किया कि असफलता से ही सफलता का रास्ता निकलता है। पढ़िए यह कहानी और अपने लिए तलाशिए कोई बेहतर रास्ता...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 14 2020, 01:05 PM IST| Updated : Dec 14 2020, 05:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

ऋषभ जब 17 साल के थे, तब इन्होंने जयपुर में बेस बनाकर अपना पहला स्टार्ट अप 'रेड कॉर्पेट' शुरू किया था। यह इवेंट मैनेजमेंट कंपनी जयपुर के अलावा दिल्ली-एनसीआर आदि शहरों में 70 से ज्यादा कॉर्पोरेट कार्यक्रमों को देखती थी। 

26

वर्ष, 2013 में ऋषभ ने अपना दूसरा स्टार्ट अप JusGetIT लॉन्‍च किया। यह एक लॉजिस्टिक स्‍टार्टअप है। यह ऐसे समय में लॉन्च किया गया, जब बिग बॉस्‍केट और ग्रोफर्स जैसी बड़ी कंपनियां मार्केट में कदम रख चुकी थीं। यह स्टार्टअप घरों तक किराने का सामान पहुंचाती थी। हालांकि यह स्टार्टअप फेल हो गया।

36

दूसरे स्टार्ट अप के फेल होने के बावजूद ऋषभ ने हार नहीं मानी और निवेशकों के लिए ZDream Ventures की नींव रखी। इसके बाद WeeTracker मीडिया कंपनी की शुरुआत की। ऋषभ अब साउथ अफ्रीका में रहते हैं। उनकी कंपनी WeeTracker लोगों को सुरक्षित निवेश की सलाह देती है।

46

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में रहने वाले ऋषभ आज एक बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार हैं।   WeeTracker के पास ऐसे बिजनेसमैन की लिस्ट है, जो दुनियाभर में निवेश करने को इच्छुक रखते हैं।
 

56

ऋषभ बेशक परदेस में रहने लगे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी के जरिये दूसरे देशों के उद्योगपतियों को भारत में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। यह स्टोरी बताती है कि असफलताएं ही सफलता का रास्ता दिखाती हैं।
 

66

ऋषभ की कहानी यह बताती है कि इंटरनेट सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, यह एक खजाना है। इसमें आपको अपने करियर के रास्ते भी मिल जाएंगे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved