17 साल के इस लड़के ने किया कमाल, नासा की इंटर्नशिप के दौरान खोज ली एक नई दुनिया
जिस उम्र में लड़के पढ़ाई के साथ-साथ मौज-मस्ती में लगे रहते हैं, उसी उम्र में अमेरिका के एक लड़के ने अंतरिक्ष में एक नई दुनिया की खोज कर ली। वुल्फ ककियर नाम के इस लड़के की उम्र महज 17 साल है और वह नासा (NASA) के गोडार्ड स्पेस सेंटर में इंटर्नशिप कर रहा है। उसने 2019 में ही हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की है। बता दें कि नासा में इंटर्नशिप के ठीक तीसरे दिन ही इस लड़के ने एक नए ग्रह की खोज कर ली। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला यह पहला शख्स है। जानते हैं इसके बारे में।
16

वुल्फ ने गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में नासा ट्रांसजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से इस खोज के लिए काम करना शुरू किया। वुल्फ ने बताया कि वह ग्रहों की रोशनी पर काम करते हुए दो ग्रहों वाली दुनिया की तलाश में था, तभी उसे TOI 1388 सिस्टम से एक सिग्नल मिला।
26
वुल्फ ने कहा कि पहले उसे लगा कि यह अंतरिक्ष में लगा कोई ग्रहण है, लेकिन बाद में उसने जांच की और आंकड़ों को मिलाया तो उसे पता चला कि वह एक ग्रह है। बता दें कि TOI 1388 एक बाइनरी स्टार सिस्टम है।
36
वुल्फ ने बताया कि TOI 1388 धरती से करीब 1300 प्रकाश वर्ष दूर है और पिक्टर नक्षत्र क्षेत्र में है। यह ग्रह पृथ्वी से करीब 6.9 गुना बड़ा है और अपने सूर्य के बेहद करीब है।
46
वुल्फ ने कहा कि शुरू में उसे लगा कि यह तारों का कोई गुच्छा है, लेकिन बाद में जांच करने पर यह पता चला कि यह वास्तव में एक ग्रह है।
56
वुल्फ ने कहा कि उसे अंतरिक्ष के उस हिस्से में 100 से भी ज्यादा चमकीली चीजें दिखाई पड़ीं। उसने चमकीली चीजों पर कभी काम नहीं किया था।
66
बाद में उसे पता चला कि वहां एक ग्रह भी मौजूद है। वुल्फ का कहना है कि यह ग्रह हमारे सूर्य से करीब 10 फीसदी ज्यादा बड़ा है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi
Latest Videos