MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • देश की 10 महिला IAS-IPS अफसर.. काम ही नहीं खूबसूरती को लेकर भी होती है चर्चा

देश की 10 महिला IAS-IPS अफसर.. काम ही नहीं खूबसूरती को लेकर भी होती है चर्चा

करियर डेस्क। आज हम देश के कुछ ऐसी महिला आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से बात करेंगे, जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। मगर इन्होंने अपनी पढ़ाई और बुद्धि के दम पर आईएएस या आईपीएस अफसर का मुकाम हासिल किया है। इनमें कुछ बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं, तो कुछ को अभी शुरुआती काम संभालने को दिए गए हैं, जहां वे खुद को साबित कर रही हैं। आइए तस्वीरों के जरिए इन महिला अफसरों के बारे में जानते हैं। 

2 Min read
Author : Ashutosh Pathak
| Updated : Dec 28 2022, 07:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

चंदना दीप्ती का जन्म वारंगल में हुआ, जबकि वे हैदराबाद में पली-बढ़ीं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। वे तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। 

210

सोनिया नारंग कर्नाटक कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। 2004 में उन्हें कर्नाटक के गुलबर्गा जिले में पहली पोस्टिंग मिली थी। वे तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने सबके सामने एक विधायक को थप्पड़ जड़ दिया था। इनके पति बिहार कैडर के आईएएस अफसर हैं। 

310

रोशन जैकब ने 2004 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। मूल रूप से केरल की रहने वाली रोशन की काम के दौरान यूं तो कई वायरल तस्वीर सामने आई, मगर एक तस्वीर सितंबर महीने में तब वायरल हुई, जब वे लखनऊ कमिश्नर रहते हुए लखीमपुर खीरी के अस्पताल में बीमार बच्चों को देखने पहुंची। वहां बच्चों को देख उनके आंख से आंसू निकल आए। 

410

रिजू बाफना मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। 2013 में उन्होंने 77 रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की और उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला। 2020 में उन्हें बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस का स्टेट एनुअल अवार्ड मिल चुका है। 

510

संयुक्ता पाराशर असम मूल की हैं। उन्होंने हायर एजुकेशन दिल्ली के जेएनयू से पूरा किया। 2008 में असम कैडर में आईपीएस बनीं। उनके पति आईएएस हैं। 

610

स्मिता सभरवाल पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है, मगर उनकी पढ़ाई-लिखाई सिकंदराबाद और हैदराबाद से हुई। वर्ष 2000 में वह केवल 22 साल की थी, तब उन्होंने यूपीएससी एग्जाम पास किया और चौथा रैंक ले आईं। 

710

मेरिन जोसेफ का जन्म केरल में हुआ, मगर बचपन दिल्ली में बीता। यूपीएससी में उन्होंने 188 रैंक हासिल की थी। केरल की सबसे पहली यंगेस्ट लेडी आईपीएस अफसर बनीं। 

810

बी. चंद्रकला तेलंगाना के करीमनगर जिले की रहने वाली है। उन्होंने भूगोल से ग्रेजुएट उस्मानिया यूनिवर्सिटी से किया है। वह 2008 बैच की यूपी काडर की आईएएस अफसर हैं। 

910

टीना डाबी का जन्म भोपाल में हुआ। उनका बचपन दिल्ली में बीता। राजनीति विज्ञान से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। यूपीएससी पास करने के बाद उन्होंने राजस्थान काडर चुना। 

1010

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाली नवजोत सिमी पंजाब से हैं। पढ़ाई-लिखाई भी पंजाब से ही हुई है। 2017 बैच की बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। आईएएस तुषार सिंगला उनके पति हैं। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AP
Ashutosh Pathak

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved