MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • 20-25 हजार की पूंजी से कर सकते हैं घर बैठे ये 5 बिजनेस, होगा अच्छा मुनाफा

20-25 हजार की पूंजी से कर सकते हैं घर बैठे ये 5 बिजनेस, होगा अच्छा मुनाफा

आज के समय में ज्यादातर लोग बेरोजगारी की समस्या से परेशान हैं। हर क्षेत्र में नौकरियों की कमी हैं। ऐसे में, कम पूंजी लगा कर घर से बिजनेस की शुरुआत करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। ऐसे कई उत्पाद हैं, जिन्हें घर में बनाया जा सकता है और बाजार में उनकी सप्लाई कर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया जा सकता है। इन प्रोडक्ट्स की डिमांड हमेशा बनी रहती है। घर से इन प्रोडक्ट्स को तैयार करने के लिए ज्यादा पूंजी की भी जरूरत नहीं पड़ती। 20 से लेकर 25 हजार की पूंजी में आराम से ये काम शुरू किए जा सकते है। जानें इन कामों के बारे में।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 04 2019, 08:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मोमबत्ती की मांग हमेशा बाजार में बनी रहती है। अब मोमबत्तियों का इस्तेमाल ज्यादातर सजावट के उद्देश्य से किया जाता है। त्योहारों के दौरान इनकी मांग काफी होती है। जन्मदिन और दूसरे सेलेब्रेशन में भी मोमबत्तियों की जरूरत होती है। इनकी मांग रेस्तरां और होटलों में भी होती है। आजकल हाथ से बनाई जाने वाली कलात्मक मोमबत्तियों की मांग काफी है। इन्हें बनाने के लिए आपमें थोड़ी क्रिएटिविटी होनी चाहिए। डिजाइन वगैरह की जानकारी होना भी जरूरी है। इस व्यवसाय को 20 से 30 हजार की पूंजी से शुरू किया जा सकता है। कच्चे माल, बनाने की विधि और पैकिंग वगैरह की जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी।
25
अचार एक ऐसे प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल घर-घर में होता है। आप हर सीजन में अलग-अलग किस्म का अचार बना सकते हैं। आप इसकी खपत के लिए बाजार में अचार बेचने वाले दुकानदारों से संपर्क कर सकते हैं या घरों में भी अचार की सप्लाई कर सकते हैं। आप चाहें तो अपना एक ब्रांड भी बना सकते हैं। अगर आपके अचार स्वाद में बेहतर और गुणवत्ता वाले होंगे तो उनकी डिमांड अपने आप बढ़ेगी। इस बिजनेस को 20 से 25 हजार रुपए की लागत से शुरू किया जा सकता है।
35
अगरबत्ती का इस्तेमाल हर घर में पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। लोग ऐसे भी खुशबू के लिए इसे जलाते हैं। त्योहारों के दिनों में अगरबत्ती की मांग काफी बढ़ जाती है और आम दिनों में भी इसकी मांग बनी रहती है। इसे बनाने के लिए ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। पैकिंग के लिए भी मशीन का प्रयोग किया जाने लगा है। लेकिन ये मशीनें ज्यादा महंगी नहीं होतीं और इन्हें घर में लगाया जा सकता है। 50 हजार की पूंजी से इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है।
45
फीते का इस्तेमाल घरों में कई तरह के कामों के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सजावट के लिए भी किया जाता है। आजकल डिजाइनर फीते का ट्रेंड चल पड़ा है। इन्हें पारंपरिक शैली में भी बनाया जाता है। इनकी काफी डिमांड है। इसके लिए आपको डिजाइनिंग की जानकारी होनी चाहिए। अब कम्प्यूटर के जरिए भी डिजाइनिंग की जाती है। इस बिजनेस को भी 25 से 30 हजार की पूंजी से शुरू किया जा सकता है।
55
आजकल बाजारों में हैंडमेड चॉकलेट की मांग काफी बढ़ गई है। चॉकलेट खाना हर कोई पसंद करता है। इससे स्ट्रेस की समस्या कम होती है। आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में भारत में चॉकलेट की खपत बढ़ी है। वही, लोगों में बड़ी कंपनियों की जगह हैंडमेड चॉकलेट के प्रति आकर्षण भी बढ़ा है। चॉकलेट के निर्माण का काम शुरू करने के लिए कुछ ज्यादा पूंजी की जरूरत होती है। इसके लिए कच्चा माल औप पैकेजिंग मैटेरियल खरीदने के लिए 40 से 50 हजार रुपए की जरूरत पड़ेगी। बड़े पैमाने पर यह काम करने के लिए मिक्सिंग, कुकिंग और कूलिंग इक्विपमेंट की भी जरूरत होगी। इसमें कुछ और भी पूंजी लग सकती है। लेकिन एक बार जब आपका प्रोडक्ट मार्केट में इस्टैब्लिश हो जाएगा तो आपको काफी मुनाफा होगा।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Board Exams 2026: क्या अब 12वीं के छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन नहीं करा पाएंगे? जानें बोर्ड का बड़ा फैसला
Recommended image2
बोर्ड परीक्षा का पेपर 10 मिनट पहले कैसे खत्म करें? जानें स्मार्ट तरीके
Recommended image3
Board Exam: एग्जाम हॉल में घबराहट होती है? 5 Tips बढ़ाएंगे आत्मविश्वास
Recommended image4
CBSE Board Exam 2026: कक्षा 12वीं की कॉपियों की जांच डिजिटल, जानें 10वीं के मार्क्स कैसे जुड़ेंगे
Recommended image5
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved