MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • कभी विदेश में मिली थी लाखों की नौकरी, देश की सेवा करने के लिए छोड़ी जॉब, अब बनीं MP पुलिस में DSP

कभी विदेश में मिली थी लाखों की नौकरी, देश की सेवा करने के लिए छोड़ी जॉब, अब बनीं MP पुलिस में DSP

करियर डेस्क : "ब्यूटी विद ब्रेन" (beauty with brain) यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन इसे चरितार्थ करती हैं मध्य प्रदेश के रहने वाली डीएसपी नेहा पच्चीसिया (Neha Pachisia), जो ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि होशियार इतनी की एयर होस्टेस की नौकरी से लेकर विदेशों के कई ऑफर तक उन्होंने ठुकरा दिया और ठानी तो देश की सेवा करना। जी हां, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की डीएसपी नेहा पच्चीसिया ने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता का मुकाम हासिल किया और देश की सेवा के लिए पुलिस में भर्ती हो गई। आइए आज हम आपको मिलवाते हैं ऐसी ही दबंग पुलिस अफसर नेहा पच्चीसिया से, जो 2016 से पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही है...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 24 2022, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

यह है मध्यप्रदेश की दबंग लेडी अफसर नेहा पच्चीसिया, जो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की रहने वाली है। नेहा एक मिडिल क्लास फेमिली से आती है। वह चार बहनों में सबसे बड़ी बहन है। उनके पिता एक शिक्षक और मां हाउसवाइफ है।

26

बड़ी बहन होने के नाते नेहा के कंधों पर बचपन से ही बहुत सारी जिम्मेदारियां थी। चार बहनों की देखभाल करना उनकी सबसे बड़ी प्रायोरिटी थी। इसके लिए उन्होंने शुरुआत से ही बहुत संघर्ष किया। पचोर जैसी छोटी सी जगह में अच्छे स्कूल नहीं थे, इसलिए नेहा की मां और पिता को बच्चों को पढ़ाने के लिए भी बहुत संघर्ष करना पड़ा।

36

12वीं पास करने के बाद नेहा पच्चीसिया ने एविएशन में डिप्लोमा किया और उसके बाद एयर इंडिया में वह एयर होस्टेस बन गईं। इस दौरान उनके पास कई विदेशी कंपनियों से लाखों की नौकरी के ऑफर भी आए। लेकिन नेहा का मानना था कि 'मुझे अपने देश और अपने क्षेत्र की लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ करना है।'

46

इसके बाद नेहा ने एयर इंडिया की नौकरी छोड़ दी और वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में जॉब की। इस दौरान उन्होंने 2012 से 2016 तक पीएससी के पेपर भी दिए और जब उनका इंटरव्यू हुआ तो वह सारे एग्जाम में सिलेक्ट हो गई। उन्होंने MPPSC में 20वीं रैंक हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें- बैंकॉक घूमने गई और वहां से मिला आइडिया, फिर इस लड़की ने खड़ी कर दी एक अरब डॉलर की कंपनी

56

जब वह गुना में सीएसपी के पद पर तैनात थी, तो उस समय कोरोनावायरस महामारी के दौरान उन्होंने लोगों को मोटिवेट करने के लिए देशभक्ति गीतों पर डांस भी किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।

66

नेहा पच्चीसिया फिलहाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। अपनी क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बात को बेबाकी से सभी के सामने रखती हैं। गुना में रहते हुए भी वह डीआईजी से भिड़ गई थी। इसके बाद उनका तबादला भोपाल हो गया।

इसे भी पढ़ें-  जब लोग रिटायरमेंट प्लान करते हैं इस महिला में बिजनेस शुरू किया, 9 सालों में बनी देश की अरबपति बिजनेसवुमन

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचकर कोई बना बिलेनियर, तो कोई है आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल, ये है भारत की 10 स्ट्रांग महिलाएं

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved