MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • कभी ऐश्वर्या राय इस शख्स की एक खूबी पर फिदा थीं, लेकिन अब शक्ल देखना तक पसंद नहीं करतीं

कभी ऐश्वर्या राय इस शख्स की एक खूबी पर फिदा थीं, लेकिन अब शक्ल देखना तक पसंद नहीं करतीं

मुंबई। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और सलमान खान (Salman Khan) की ऑनस्क्रीन जोड़ी एक समय बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी। दोनों कभी रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। आज की तारीख में भले ही ऐश्वर्या राय अब सलमान की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करती हों, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब ऐश्वर्या सलमान की तारीफ करते नहीं थकती थीं। कुछ दिनों पहले एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ऐश्वर्या ने दिल खोलकर सलमान की तारीफ की थी।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 09 2021, 07:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दरअसल, ये वीडियो सिमी ग्रेवाल के चैट शो का था, जिसमें ऐश्वर्या से सवाल किया गया था कि आपके मुताबिक, इंडस्ट्री में सबसे सेक्सिएस्ट और शानदार आदमी कौन है? इस पर ऐश्वर्या पहले कुछ देर सोचती रहीं फिर सिमी से पूछा कि क्या हम सेक्सिएस्ट शब्द को चार्मिंग शब्द से रिप्लेस कर सकते हैं। 

29

इस पर सिमी ग्रेवाल ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। फिर भी ऐश्वर्या ने अपना जवाब देते हुए कहा- मैं ऐसे इंसान का नाम लेना चाहूंगी जो हाल ही में इंडियन मैन की लिस्ट में इंटरनेशनली चुना गया है, सलमान। जैसे ही ऐश्वर्या, सलमान का नाम लेती हैं तो उनका चेहरा ब्लश करने लगता है। इस पर सिमी कहती हैं वाकई वो बेहद स्मार्ट हैं।

39

बता दें कि सलमान और ऐश्वर्या का अफेयर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट से शुरू हुआ था। लेकिन सलमान के वायलेंट बिहैवियर के चलते ऐश्वर्या राय धीरे-धीरे उनसे दूर होती गईं। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं, फोन पर भी उनका बर्ताव अजीब होता था। मेरा किसी के साथ अफेयर है इस बात को लेकर उन्होंने कई बार मुझ पर हाथ उठाया। 

49

वहीं, ऐश्वर्या राय के इस तरह के आरोपों को झुठलाते हुए सलमान ने कहा था- 'मैंने उनके साथ कभी भी किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की। हालांकि, सलमान ने ये जरूर कहा था कि एक बार आधी रात को ऐश्वर्या के घर के बाहर उन्होंने जमकर हंगामा जरूर किया था।

59

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान एक समय ऐश्वर्या राय के प्यार में पागल थे। वो हर हाल में उनसे शादी करना चाहते थे और यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या से शादी को लेकर पूछा भी था। लेकिन ये वो वक्त था, जब ऐश्वर्या अपने करियर के पीक पर थीं और जल्दबाजी में शादी बिल्कुल भी नहीं करना चाहती थीं।

69

जब ऐश्वर्या ने शादी से इनकार कर दिया तो उनके इस जवाब से सलमान को गहरा धक्का लगा। फिर नवंबर, 2001 में एक रात सलमान नशे की हालत में ऐश्वर्या राय के अपार्टमेंट पहुंच गए और आधी रात को जोर-जोर से उनके घर का दरवाजा पीटने लगे। ऐश्वर्या राय का अपार्टमेंट बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर था।

79

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान हर हाल में अपनी बात मनवाना चाहते थे, लेकिन जब ऐश्वर्या ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया तो सलमान वायलेंट हो गए। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर वो नहीं मानी तो यहां से नीचे कूद जाएंगे। सलमान सुबह 3 बजे तक ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटते रहे। यहां तक कि उनके हाथों से खून बहने लगा था। 

89

बाद में ऐश्वर्या राय के पापा कृष्ण राज राय ने सलमान के खिलाफ उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि सलमान ने कहा था कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्हें ऐश्वर्या के पिता से कोई शिकायत नहीं है।  

99

ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मैं मैं सलमान के शराब पीने की आदत और उसके बाद किए जाने वाले मिसबिहैवियर से परेशान हो चुकी थी। वो मेरे साथ वर्बल, फिजिकल और इमोशनल अब्यूज करता था। कई बार तो वो मेरे मान-सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें भी करता था। यही वजह थी कि मैंने सलमान से रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image2
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image3
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image4
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
Recommended image5
एक्टर को परोस दिया गाय का मांस, ग्लानि हुई तो किया ये काम, एक गिरफ्तार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved