MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • आलिया भट्ट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम, फ्लॉप की लिस्ट में रणबीर की दुल्हनिया की सिर्फ 2 फिल्में

आलिया भट्ट की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धूम, फ्लॉप की लिस्ट में रणबीर की दुल्हनिया की सिर्फ 2 फिल्में

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। अदाकारा  रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेश भट्ट की लाडली की डोली 15 मार्च को उठेगी। पहले खबर आई थी कि 17 मार्च को इनकी शादी होगी। हालांकि दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अदाकारा शादी के बाद भी अपने प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव रहने वाली हैं। फिल्मों से प्यार करने वाली आलिया अपनी पहली ही मूवी से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया था। आइए इनकी मूवी और उसकी कमाई पर एक नजर डालते हैं...

4 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 07 2022, 06:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

आलिया भट्ट ने 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा था। इस मूवी में इनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। साल 2012 में आई इस मूवी ने 70 करोड़ का बिजनेस किया था। 

216

इसके बाद आलिया भट्ट की फिल्म 'हाइवे'आई। साल 2014 में आई इस मूवी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन एवरेज रहा। इस मूवी में अदाकारा के साथ रणदीप हुड्डा नजर आए। फिल्म ने 30.65 करोड़ का बिजनेस किया।

316

साल 2014 में आलिया की तीसरी मूवी '2 स्टेट्स 'आई। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुआ। इस मूवी में इनके साथ अर्जुन कपूर ने स्क्रीन शेयर की थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 101.86 करोड़ की कमाई की।

416

वरुण धवन और आलिया भट्ट की मूवी साल 2014 में आई। नाम था ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’। यह मूवी हिट हुई जिसकी कमाई 78 करोड़ रही।

516

इसके बाद आलिया की फिल्म 'शानदार' आई। अक्टूबर 2015 में आई इस मूवी में शाहिद कपूर नजर आए। लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म ने 43.50 करोड़ की कमाई की।

616

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साल 2016 में आलिया एक बार फिर 'कपूर एंड सन्स' में नजर आईं। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म ने 73.25 करोड़ का बिजनेस किया।

716

'उड़ता पंजाब'में आलिया भट्ट को एक अलग रूप में देखने को मिला। इस मूवी में वो खूबसूरती से हटकर एक्टिंग करती दिखाई दीं। जुलाई 2016 में आई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया। इस मूवी में भी शाहिद कपूर थे। फिल्म सेमी हिट रही। 60.33 करोड़ का बिजनेस किया।

816

इसके बाद 25 नवंबर 2016 को आलिया की मूवी शाहरूख खान के साथ आई। 'डियर जिंदगी' अदाकारा खूबसूरत एक्टिंग करती दिखीं। फिल्म सेमी हिट रही। मूवी ने 68.50 करोड़ की कमाई की।

916

आलिया भट्ट की अगली फिल्म साल 2017 में आई। नाम था 'बंद्री की दुल्हनिया'। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। मूवी ने 117.81 करोड़ रुपए की कमाई की।

1016

'राजी'मूवी से आलिया भट्ट एक अलग ट्रैक पर चली गईं। मई 2018 में आई फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। हर तरफ अदाकारा की तारीफ हो रही थी। इस मूवी ने 123.74 करोड़ की कमाई की।

1116

'गली ब्वॉय'में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी। फिल्म सुपरहिट साबित हुआ। साल 2019 में आई इस मूवी ने 140.12 करोड़ का बिजनेस किया।

1216

17 मार्च 2019 को बॉक्स ऑफिस पर 'कलंक'फिल्म आई। इस मूवी में माधुरी दीक्षित जैसे बड़े कलाकार थे। लेकिन आलिया की इस मूवी ने कोई कमाल नहीं दिखाया।  81 करोड़ का बिजनेस करते हुए फिल्म फ्लॉप साबित हुई। 

1316

28 अगस्त 2020 को आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2'ओटीटी पर रिलीज हुई। लेकिन मूवी ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। इस फिल्म में संजय दत्त ,आदित्य रॉय कपूर ने स्क्रीन शेयर किया। 

1416

इस मूवी के बाद आलिया की वो मूवी रिलीज हुई जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई। इस मूवी ने     128.50 करोड़ की कमाई की है। हालांकि उम्मीद से कम इस मूवी को सफलता मिली। फिर भी हिट लिस्ट में आलिया की मूवी शुमार हो गई है।
 

1516

आलिया की एक और मूवी 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई। आरआरआर (RRR) में अदाकारा का रोल महज 20 मिनट का है। लेकिन यह मूवी सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म अभी तक 198.09 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

1616

आलिया भट्ट पहली बार रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी अपकमिंग मूवी ब्रहास्त्र हैं। जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

और पढ़ें:

नयनतारा समेत साउथ की ये 5 एक्ट्रेसेस जिनका फिल्मों में चलता है 'राज', एक साल में की इतनी फिल्में

The kashmir files का मजाक बनाने पर ट्विंकल खन्ना हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-अक्षय को सड़क पर लाकर छोड़ेगी ये

शादी से पहले रणबीर कपूर अपनी मां Neetu Kapoor के साथ कर रहे हैं ये काम,समधन सोनी राजदान ने किया कमेंट

अक्षरा सिंह का नया गाना 'लौंग लाची' हुआ रिलीज, Video देख फैंस बोले-भोजपुरिया शेरनी ने कमाल कर दिया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ustad Bhagat Singh पर फ्लॉप होने का ख़तरा? हिट होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई
Recommended image2
प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 में पहना यूनिक Snake Necklace, 1300 घंटे में बनी यह खास ज्वेलरी
Recommended image3
Oscars 2026 Red Carpet पर प्रियंका चोपड़ा-ईशा अंबानी का जलवा-देखें 7 PHOTOS
Recommended image4
Oscar 2026 : हॉलीवुड रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल फेल? लोगों ने किए ऐसे कमेंट
Recommended image5
OSCAR WINNERS 2026: सामने आई पूरी लिस्ट, जानिए किस फिल्म और स्टार ने जीता अवॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved