MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • आज आलीशान बंगले में रहने वाले Anil Kapoor कभी रहते थे गैराज में, इनकी छोड़ी फिल्मों से ऐसे बने स्टार

आज आलीशान बंगले में रहने वाले Anil Kapoor कभी रहते थे गैराज में, इनकी छोड़ी फिल्मों से ऐसे बने स्टार

मुंबई. अनिल कपूर (Anil Kapoor) 65 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को मुंबई में हुआ था। अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले अनिल कपूर ने 1983 में आई फिल्म वो सात दिन से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें इंडस्ट्री में करीब 38 साल हो चुके हैं और आज की तारीख में अनिल फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। उनके पास बंगला, गाड़ी, नौकर-चाकर हर सुख-सुविधा मौजूद है। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब वो अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैराज में रहा करते थे। बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर प्रोड्यूसर रहे हैं। वहीं, उनके दोनों भाई बोनी (Boney Kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की इंडस्ट्री में एक्टिव है। नीचे पढ़ें आखिर किन मजबूरियों के चलने अनिल कपूर को परिवार के साथ गैराज में रहना पड़ा था...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 24 2021, 10:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे से डेब्यू किया था। हम पांच और शक्ति जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने के बाद उन्हें 1983 में आई फिल्म वो सात दिन से पहला बड़ा ब्रेक मिला। 1984 में आई यश चोपड़ा की मशाल से पहचान मिली। लेकिन उनको पॉपुलैरिटी फिल्म मि.इंडिया से मिली। 

28

आपको बता दें कि अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर, राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। ऐसे में जब वो मुंबई आए तो कुछ सालों तक राज कपूर के गैराज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मुंबई के सब-अर्बन इलाके की एक चॉल में कमरा किराए पर लिया और काफी समय तक वहां रहे। 

38

अनिल कपूर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंद्र कपूर और निर्मल कपूर के बेटे हैं। उनके पिता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई पैसे कमाने आए थे। मुंबई आकर उनके पास रुकने का कोई ठिकाना नहीं था। ऐसे में राज कपूर ने अपने गैराज में उन्हें रुकने की जगह दे दी थी।

48

कहा जाता है कि अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में अनिल कपूर की हालत बेहद खराब थी। यहां तक कि उनके पास टैक्सी का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। उस दौरान उनकी मदद एक शख्स करता था। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता थीं, जो अब उनकी पत्नी हैं। 

58

अनिल कपूर के स्ट्रगल के दिनों में ही सुनीता नाम की जानी मानी मॉडल अनिल कपूर की जिंदगी में आई। अनिल को एक दोस्त की मदद से उनका नंबर मिला और फोन पर बात करते हुए उन्हें सुनीता की आवाज से प्यार हो गया। डेट के दिनों में कहीं भी घूमना हो तो दोनों बस से सफर किया करते थे। तब सुनीता ही अनिल की जरूरत के सारे खर्चे उठाया करती थीं। 

68

कई फिल्में करने के बाद 1988 में एन.चंद्रा की तेजाब के लिए बेस्ट एक्टर का पहला फिल्मफेयर मिला। इसके बाद 1992 में फिर एक बार बेटा फिल्म से बेस्ट एक्टर बने। इसके बाद अनिल कपूर ने कई सफल फिल्में कीं। इनमें विरासत, बीवी नं.-1, ताल, पुकार और नो एंट्री जैसे नाम शामिल हैं।

78

आपको बता दें कि शेखर कपूर फिल्म मि. इंडिया का रोल अनिल कपूर के लिए नहीं लिखा था। वे इस फिल्म में अमिताभ बच्चन या राजेश खन्ना को लेना चाहते थे लेकिन पहले अमिताभ और फिर राजेश खन्ना ने भी उन्हें इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इसके बाद ये फिल्म अनिल के पास गई।

88

करियर के शुरुआती दौर में अनिल को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलना शुरू हुए थे। अनिल ने मेरी जंग, मशाल, राम लखन, युद्ध, बेटा, तेजाब, परिंदा, नायक, रेस 2, साहेब, मि. इंडिया, घर हो तो ऐसा, काला बाजार, किशन कन्हैया, जमाई राजा, ईश्वर, 1942 ए लव स्टोरी, जुदाई, विरासत जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 

ये भी पढ़ें-
Round Up 2021 : Nakuul Mehta से TV की किन्नर बहू तक, इन 10 स्टार्स ने इस साल किया धमाकेदार कमबैक

Anil Kapoor Birthday:जब पत्नी नहीं अनिल कपूर की GF थीं सुनीता, टैक्सी का भाड़ा तक चुकाती थीं Sonam की मम्मी

Shilpa Shetty अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट, समीषा की क्यूटनेस ने जीत लिया लोगों का दिल

Don 2 @ 10: जब Shahrukh Khan की बढ़ी थी Priyanka Chopra से नजदीकियां, फिर पत्नी ने उठाया था ऐसा कदम

अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार

Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अनिल कपूर

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved