- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी इतनी खस्ता थी अनिल कपूर की हालत कि टैक्सी का किराया देने तक नहीं थे पैसे, यूं पूरे हो पाते थे खर्चे
कभी इतनी खस्ता थी अनिल कपूर की हालत कि टैक्सी का किराया देने तक नहीं थे पैसे, यूं पूरे हो पाते थे खर्चे
मुंबई. अनिल कपूर (anil kapoor) 64 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को हुआ था। अनिल इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। फिलहाल वे अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग में बिजी है। अनिल ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में उनकी हालत काफी खस्ता हुआ करती थी। उनके हालात इतने खराब थे कि वे टैक्सी तक का कियारा नहीं दे पाते थे। उस दौरान उनकी मदद एक शख्स करता था। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता थी जो अब उनकी पत्नी है। बता दें कि सुनीता ही अनिल की जरूरत के सारे खर्चे उठाया करती थी। आपको बता दें कि दोनों की शादी 36 साल हो चुके हैं।

अनिल और सुनीता की जब पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल फिल्मों में रोल पाने के लिए स्ट्रगलिंग कर थे। लेकिन उस दौरान सुनीता एक जानी-मानी मॉडल हुआ करती थी।
अनिल ने जब सुनीता को पहली बार देखा था तो उनको देखते ही वे दिल हार बैठे थे। लेकिन उनके करीब पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। फिर उनके दोस्तों ने सुनीता का नंबर ढूंढकर दिया था। और ऐसे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।
अनिल ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में बताया था- सुनीता से फोन पर बात करने के दौरान एक दिन उसने मिलने की बात हुई। वे तैयार हो गए तब सुनीता ने पूछा कितनी देर में पहुंचोंगे। तब मैंने कहा दो घंटे में। सुनीता ने कहा इतना वक्त क्यों, तब मैंने कहा- मैं बस से आऊंगा तो इतना वक्त तो लगेगा ही। उन्होंने कहा बस से क्यों आ रहे हो, मैंने उन्हें साफ बताया मेरे पास उतने ही पैसे हैं। तब सुनीता ने कहा- आप कैब कर लो, मैं यहां उसे पैसे दे दूंगी।
दोनों की मिलना-जुलना शुरू हुआ और आखिरकार अनिल ने सुनीता को प्रपोज कर दिया और फिर बात शादी तक आ गई।
दोनों की शादी पर परिवारवालों को आपत्ति नहीं थी, लेकिन अनिल के दोस्तों को इस शादी से आपत्ति थी। उन्होंने अनिल को सलाह दी कि शादी के बाद करियर खत्म हो जाएगा।
दोस्तों की बात मानकर अनिल ने दो बार शादी की डेट भी टाल दी। जब अनिल ने दूसरी बार शादी की डेट टाली तो सुनीता ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि बार-बा ऐसा नहीं चलेगा।
अनिल ने बताया था कि पैसों की कमी के कारण वे सुनीता से शादी नहीं कर पा रहे थे। फिर सुभाष घई की फिल्म मेरी जंग ऑफर हुई। जैसे ही उन्होंने फिल्म साइन की थी और उन्हें साइनिंग अमाउंट मिला, उन्होंने तुरंत शादी करने का फैसला किया था।
फिल्म साइन करने के दूसरे ही दिन उन्होंने शादी की थी। दोनों ने 19 मई, 1984 को शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर हैं।
करियर के शुरुआती दौर में अनिल को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलना शुरू हुए थे। अनिल ने 'हमारे-तुम्हारे' (1979), 'शक्ति' (1982) जैसी फिल्मों में साइड रोल किए। उन्हें 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में बतौर लीड एक्टर काम किया। फिल्म सुपरहिट रही।
अनिल ने मेरी जंग, मशाल, राम लखन, युद्ध, बेटा, तेजाब, परिंदा, नायक, रेस 2, साहेब, मि. इंडिया, घर हो तो ऐसा, काला बाजार, किशन कन्हैया, जमाई राजा, ईश्वर, 1942 ए लव स्टोरी, जुदाई, विरासत जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।