MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • शादी के 6 साल बाद भी बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के बीच रोमांस भरपूर, जानें कपल का मैरेड सीक्रेट

शादी के 6 साल बाद भी बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर के बीच रोमांस भरपूर, जानें कपल का मैरेड सीक्रेट

मुंबई.  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर (bipasha basu karan singh grover) आज अपनी शादी की 6वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दो बार तलाक ले चुके करण सिंह ग्रोवर  के साथ अदाकारा का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत अभी तक रहा है। दोनों एक दूसरे से प्यार जताने में परहेज नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो की भरमार है।  दिलफेक करण सिंह को बिपाशा ने अपने प्रेम जाल में कैसे कैद कर रखा है आइए उनके खुशहाल मैरेड लाइफ का सीक्रेट जानते हैं... 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 30 2022, 06:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाकात एक मूवी के दौरान हुई। अलोन मूवी में दोनों साथ नजर आए थे। दो बार पहले दूल्हा बन चुके करण सिंह का दिल बिपाशा बसु के लिए धड़का। 31 दिसंबर की रात थाइलैंड में वो रिंग के साथ बिपाशा को प्रपोज कर दिए। 

28

बिपाशा बसु ने भी हां बोलने में देरी नहीं की। एक इंटरव्यू में उनका कहना था कि मैंने कभी शादी के लिए नहीं सोचा था। लेकिन जब करण ने मुझे प्रपोज किया तो मैं हैरान रह गई। हालांकि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा कि करण की पहले भी दो शादी हो चुकी थी। 

38

बिपाश को भले ही करण के पास्ट से कोई मतलब नहीं था लेकिन उनके घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। लेकिन अदाकारा ने अपने परिवार को मनाया और फिर शादी की। दोनों की शादीशुदा जिंदगी बेहद खुशहाल है।

48

एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी शादी के सफल होने का राज भी खोला। करण ने कहा कि हमारे बीच जब भी लड़ाई होती है माफी मैं ही मांगता हूं क्योंकि गलती मेरी होती है। बिपाशा ने भी कहा कि वो ज्यादा माफी मांगता है क्योंकि गलती ज्यादा वो करता है। उन्होंने कहा कि रिश्तों में आपको माफ करने आना चाहिए। इससे रिश्ता मजबूत बना रहता है। 

58

बिपाशा ने यह भी कहा कि जब आप किसी के प्रति अट्रैक्ट होते हैं तो एक चीज के लिए नहीं होते हैं। करण के हर चीज से मुझे प्यार है। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि उसकी क्या क्वालिटीज मुझे पसंद है और क्या नहीं तो मैं कहूंगी कि मैंने किसी एक चीज से प्यार नहीं किया है।

68

वहीं, करण सिंह ने अपनी बीवी की तारीफ करते हुए कहा कि वो बाहर जितनी खूबसूरत हैं अंदर भी उतनी ही सुंदर हैं। उनके पास एक बहुत बड़ा दिल है।  जो हर किसी के पास नहीं होती है।

78

बिपाशा ने यह भी बताया कि उनका रिश्ता कभी बोरिंग नहीं होता है। इसके लिए वो डिनर डेट या आउटिंग पर बाहर नहीं जाते हैं।  उन्हें इन सब की जरुरत नहीं पड़ती है। 

88

अदाकारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो रोमांटिक बिल्कुल नहीं हैं, लेकिन करण बहुत ही ज्यादा रोमांटिक हैं। वो कविता भी लिखते हैं। घर में वो फुल ऑन मस्ती में नजर आते हैं।

और पढ़ें:

DHAAKAD TRAILER में कंगना रनौत का दिखा जबरदस्त एक्शन, दुश्मनों के जिस्म से रूह को किया अलग

पायल रोहतगी के साथ खड़े हैं संग्राम सिंह, बच्चा नहीं होने पर कही ये बड़ी बात

Deepika padukone अपने स्कीन का ऐसे रखती हैं ख्याल, जानें अदाकारा की चमकती त्वचा का राज

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved