- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- मां की वजह से होते-होते रह गया बेटी करिश्मा का रिश्ता, वरना कपूर-बच्चन नहीं इस खानदान की होती बहू
मां की वजह से होते-होते रह गया बेटी करिश्मा का रिश्ता, वरना कपूर-बच्चन नहीं इस खानदान की होती बहू
मुंबई. डायरेक्टर रूमी जाफरी (rumi jafrey) की फिल्म गली गली चोर है (film gali gali chor hai) की रिलीज को 7 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 3 फरवरी, 2012 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय खन्ना (akshaye khanna) और श्रिया सरन (shriya saran) लीड रोल में थे। वैसे, आपको बता दें कि इस पूरी फिल्म की शूटिंग रूमी जाफरी ने भोपाल की अलग-अलग लोकेशन पर की थी। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई। 130 मिलियन में बनी यह फिल्म अपनी बजट का आधा भी नहीं कमा पाई थी। बात फिल्म के लीड हीरो की करें तो अक्षय खन्ना का करियर भी खास नहीं रहा। वे अभी भी फिल्मों में एक्टिव है लेकिन अपने पिता विनोद खन्ना की तरह कामयाबी हासिल में सफल नहीं रहे। इसी बीच आपको अक्षय खन्ना से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
| Published : Feb 03 2021, 01:13 PM IST / Updated: Feb 03 2021, 02:28 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कम ही लोग जानते हैं कि कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर का रिश्ता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के पास गया था। और यह रिश्ता खुद करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने भेजा था लेकिन मां बबिता ने बीच में आकर सबकुछ खत्म कर दिया।
अक्षय खन्ना 45 की उम्र में भी कुंवारे हैं वहीं करिश्मा कपूर पति संजय कपूर से तलाक लेने के बाद अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रहती है।
अक्षय की शादी करिश्मा कपूर संग होने वाली थी। रणधीर कपूर ने अपनी बेटी करिश्मा कपूर का रिश्ता विनोद खन्ना के यहां भेजा। लेकिन करिश्मा की मां बबीता को ये रिश्ता पसंद नहीं था। वह नहीं चाहती थी कि करिश्मा के करियर पर किसी भी तरह का ब्रेक लग जाए।
एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना से जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि उन्हें बच्चे पसंद नहीं इसलिए उन्होंने अबतक शादी नहीं की।
उन्होंने कहा था-मैं कभी शादी नहीं करना चाहता हूं। मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है। मैं कुछ समय के लिए किसी रिश्ते में रह सकता हूं लेकिन लंबे समय तक उस रिश्ते को चला नहीं सकता। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि शादी की जगह वे लिव इ रिलेशन में रहना ज्यादा यकीन रखते हैं।
अक्षय को फिल्म 'ताल' से पहचान मिली। ये फिल्म 1999 में आई थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म में अक्षय ने ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस किया था। फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए अक्षय को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद अक्षय ने 'हमराज', 'हंगामा', 'हलचल', 'रेस' और 'दहक' जैसी फिल्मों में काम किया। वे अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
अपने करियर के दौरान अक्षय ने कई सारी बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया। पूजा बत्रा, ट्विंकल खन्ना, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस के साथ उनका नाम भी जुड़ा।
बता दें कि अक्षय के पिता विनोद खन्ना 1982 में सब कुछ छोड़कर ओशो की शरण में चले गए थे। उन्होंने अपने करियर के चरम पर संन्यास लिया था और करीब दस सालों तक इंडस्ट्री से दूरी रहे थे।
बात अक्षय के वर्कफ्रंट की करें तो वे आखिरी बार 2020 में फिल्म सब खुशल मंगल में नजर आए थे। फिलहाल उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। उन्होंने 1997 में हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था।
वहीं, करिश्मा कपूर लंबे समय फिल्मों से दूर है। संजय कपूर से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, पति से तलाक लेने के बाद करिश्मा ने कमबैक किया था, लेकिन वो सफल नहीं रहा। हालांकि, वे वेब सीरिज में काम कर रही है।