MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 2 जिगरी दोस्त जिन्होंने एक ही दिन कहा दुनिया को अलविदा, दोनों ही थे एक ही गंभीर बीमारी के शिकार

2 जिगरी दोस्त जिन्होंने एक ही दिन कहा दुनिया को अलविदा, दोनों ही थे एक ही गंभीर बीमारी के शिकार

मुंबई. गुजरे जमाने के दो फेमस एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और फिरोज खान (Feroz Khan) की आज यानी मंगलवार को डेथ एनिवर्सिरी (27 अप्रैल) को है। इंडस्ट्री के इन दोनों जिगरी दोस्तों ने एक ही तारीख को दुनिया को अलविदा कहा था। हालांकि, फिरोज खान की डेथ 2009 में हुई, जबकि विनोद खन्ना ने 8 साल बाद 2017 में इसी दिन अंतिम सांस ली। इनकी दोस्ती के चर्चे बॉलीवुड में काफी फेमस। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की यादगार फिल्म है कुर्बानी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में जीनत अमान (Zeenat Aman) लीड एक्ट्रेस थी। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 27 2021, 11:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

फिरोज खान और विनोद खन्ना दोनो की ही मौत कैंसर की वजह से हुई। फिरोज को फेफड़े का कैंसर था, वहीं विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर था। 1976 में आई फिल्म 'शंकर शंभू' में फिरोज खान और विनोद खन्ना एक साथ नजर आए। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

26

1980 में आई 'कुर्बानी' में भी दोनों साथ नजर आए। इसका डायरेक्शन फिरोज खान ने किया था। फिरोज खान और विनोद खन्ना के अलावा अमरीश पुरी, अमजद खान, जीनत अमान, कादर खान, शक्ति कपूर और अरुणा ईरानी जैसे एक्टर्स भी थे। फिल्म हिट साबित हुई और इसी फिल्म से दोनों की दोस्ती भी मजबूत हुई थी।

36

'कुर्बानी' के बाद फिरोज, विनोद को अपने प्रोडक्शन की अगली फिल्म जांबाज (1986) में भी कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बाद में यह रोल अनिल कपूर ने निभाया। यह वह दौर था जब विनोद ओशो की शरण में चले गए थे और उनके आश्रम में माली का काम करते थे।

46

ओशो आश्रम से जुड़े विवादों के बाद जब वे बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए तैयार थे।

56

विनोद को बॉलीवुड में कमबैक करने में फिरोज ने मदद की थी। तब फिरोज ने उनके साथ दयावान (1988) साइन की। फिल्म में विनोद और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे।
 

66

दोस्तों की जोड़ी ने 3 फिल्मों में साथ काम किया था। 27 अप्रैल, 2009 को लंग कैंसर से फिरोज खान का निधन हुआ तो 27 अप्रैल, 2017 को ब्लैडर कैंसर की वजह से विनोद खन्ना दुनिया छोड़ गए।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved