- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- गोलमाल की हीरोइन ने खुद से 12 साल बड़े शख्स के साथ भागकर की थी शादी, जानें अब कहां है एक्ट्रेस
गोलमाल की हीरोइन ने खुद से 12 साल बड़े शख्स के साथ भागकर की थी शादी, जानें अब कहां है एक्ट्रेस
मुंबई। फिल्म 'गोलमाल' (1979) में उर्मि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी (Bindiya Goswami) जब महज 14 साल की थीं, तब फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर उनकी फोटो छपी थी। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था। बिंदिया गोस्वामी ने महज 18 साल की उम्र में एक्टर विनोद मेहरा से शादी कर ली थी। लेकिन विनोद के साथ चार साल शादी निभाने के बाद दोनों का तलाक हो गया था। विनोद मेहरा से अलग होने के बाद बिंदिया ने दूसरी शादी मशहूर डायरेक्टर जेपी दत्ता से की। जेपी दत्ता उम्र में बिंदिया से 12 साल बड़े हैं। बॉर्डर के डायरेक्टर से पहली बार यहां मिली थी एक्ट्रेस...

बॉर्डर, गुलामी, यतीम, बंटवारा और LOC करगिल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके डायरेक्टर जेपी दत्ता और बिंदिया की पहली मुलाकात 1976 में फिल्म सरहद के सेट पर हुई थी। विनोद मेहरा से तलाक लेने के बाद 1985 में बिंदिया ने जयपुर में जेपी दत्ता से शादी कर ली।
चूंकि जेपी दत्ता उम्र में बिंदिया से काफी बड़े थे। इसलिए एक्ट्रेस का परिवार इस शादी के खिलाफ था। लेकिन बिंदिया ने घरवालों से बगावत की और दत्ता साहब का हाथ थाम लिया और उन्होंने 1985 में दोनों ने भागकर शादी की थी। शादी के कुछ ही समय बाद बिंदिया ने एक्टिंग छोड़ दी और अपनी फैमिली में बिजी हो गईं।
शादी के बाद बिंदिया भले ही फिल्मों में एक्टिंग से दूर हो गईं, लेकिन जेपी दत्ता ने बिंदिया को फिल्म सेट का हिस्सा बनाए रखा। बिंदिया ने बॉर्डर, रिफ्यूजी, LOC करगिल, उमराव जान जैसी फिल्मों में फीमेल स्टार्स के कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं।
जेपी दत्ता की बात करें तो वे बेहद इंट्रोवर्ट शख्स हैं। बिंदिया गोस्वामी ने पति जेपी दत्ता को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि 'वो दोनों बिल्कुल एक-दूसरे के विपरीत हैं। बिंदिया के मुताबिक, जेपी मुश्किल से बात करते हैं और मैं हर वक्त बोलती रहती हूं।
इतना ही नहीं बिंदिया ने पति के रोमांस को लेकर कहा था कि वो बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं, जबकि मुझे बाहर जाना, घूमना पसंद है। वहीं, जेपी को घर पर ही बैठना ज्यादा पसंद आता है।
बता दें कि बिंदिया गोस्वामी और जेपी दत्ता की दो बेटियां निधि और सिद्धि हैं। निधि की शादी इसी साल 7 मार्च को डायरेक्टर बिनॉय गांधी के साथ जयपुर में हुई थी। जेपी दत्ता ने भी बिंदिया गोस्वामी को जयपुर में ही प्रपोज किया था। जेपी ने जिस लोकेशन और जिस पेड़ के नीचे शादी की थी, निधि ने भी बिनॉय के साथ उसी जगह और उसी पेड़ के नीचे 7 फेरे लिए थे।
निधि दत्ता की सगाई में अभिषेक बच्चन, दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम, सारा अली खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। इस दौरान हुई मेहंदी सेरेमनी में मेहंदी क्वीन वीना नागदा ने निधि को मेहंदी लगाई थी।
बिंदिया गोस्वामी आखिरी बार 1987 में आई फिल्म 'मेरा यार मेरा दुश्मन' में नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया। इनमें चोर पुलिस, मेहंदी, रेशमा, आमने सामने, सन्नाटा, बंदिश, शान, दादा, जानदार, गोलमाल, मुकाबला, प्रेम विवाह, कॉलेज गर्ल, खट्टा मीठा, राम कसम, जय विजय, मुक्ति, कर्म और जीवन ज्योति प्रमुख हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।