MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
SCO Summit 2026
Nepal Flood Alert
Kal Ka Rashifal
Upcoming Movies in Sept 2026
Nepal Glacier Disaster
Toxic Box Office Collection
Pitru Paksha 2026
Kaushambi Blast
Hanuman Ansh Box Office Collection
PM Modi Foreign Visits
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • हेमा मालिनी की वो फिल्म जिसके क्लाइमैक्स सीन को लिखा गया था 36 बार, ये है इसके पीछे की सोच में डालने वाली वजह

हेमा मालिनी की वो फिल्म जिसके क्लाइमैक्स सीन को लिखा गया था 36 बार, ये है इसके पीछे की सोच में डालने वाली वजह

मुंबई. कोरोना (corona) की वजह से देश-दुनिया में दहशत का मौहाल अभी कम नहीं हुआ है। रोज इस खतरनाक वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं। हालांकि, भारत में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूरी तरह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आमजनों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने काम पर लौट रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियां और थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। इसी बीच हेमा मालिनी (hema malini) और अमिताभ बच्चन (amitabh bachchan) की फिल्म बागबान (baghban) ने अपनी रिलीज हो 17 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में सलमान खान (salman khan) ने कैमियो रोल किया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 09 2020, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बागबान बाकी सभी फिल्मों में अलग है क्योंकि यह मल्टीस्टारर फिल्म जहां जबरदस्त मनोरंजन करती है वहीं दूसरी और यह फिल्म समाज की एक बड़ी समस्या को भी खूबसूरती के साथ पेश करती है। इमोशनल, पारिवारिक और सामाजिक मुद्दे पर बात करने वाली यह 2003 को रिलीज हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

हेमा मालिनी अमिताभ बच्चन ने अपने जमाने में 'सत्ते पे सत्ता' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। जब यह जोड़ी बागवान में एक दम अलग अवतार में अधेड़ से वृद्ध उम्र की ओर जाते हुए माता-पिता बनकर सामने आई तो हर दिल में इनके लिए प्यार उमड़ा। 

38

फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर अचला नागर ने एक इंटरव्यू में बताया था- बागबान फिल्म में अमिताभ बच्चन वाली क्लाइमैक्स स्पीच जो लोगों को बहुत पसंद आई, उसे 36 बार लिखा, तब वह फाइनल हो पाई थी।

48

अचला ने बताया था- मुझसे अमिताभ जी ने कहा कि हम राइटर्स हैं, शब्दों से खेलते हैं। हम इसलिए बोल पाते हैं क्योंकि हम शब्दों का अर्थ समझ पाते हैं, अगर हम समझेंगे नहीं तो अभिव्यक्ति नहीं कर पाएंगे। बता दें कि अचला नागर ने निकाह, आखिर क्यों, बागबान और बाबुल जैसी फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी है।

58

फिल्म उस दौर में जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41.68 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जो आज की तारीख के तकरीबन 115 करोड़ के आसपास है।

68

फिल्म में सलमान ने अमिताभ के गोद लिए बेटे आलोक का किरदार निभाया। खुद सलमान ने फिल्म के 10 साल पूरे होने पर एक इंटरव्यू में बताया था कि जब यह रोल उन्हें ऑफर किया गया तो उन्होंने तुरंत हां कर दी।  क्योंकि वह यह समझ चुके थे कि रोल छोटा जरूर है लेकिन अमिताभ के बाद फिल्म में दूसरा दमदार किरदार यही है।

78

फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि राज (अमिताभ बच्चन) और पूजा मल्होत्रा (हेमा मालिनी) एक दूसरे से और अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन उनके बच्चे जिम्मेदारी से भागने के चक्कर में यह कह देते हैं की वह दोनों कुछ-कुछ महीने अलग-अलग बच्चे के घर में रहें। राज और पूजा अपने बच्चों के लिए अलग हो जाते हैं। इन दिनों में राज अपने दोस्त हेमंत (परेश रावल) की मदद से अपनी किताब लिखता है। जब राज और पूजा मिल जाते हैं तो उसके बाद उनकी मुलाकात आलोक (सलमान खान) से होती है, जिसे उन दोनों ने बचपन में गोद लिया था। 

88

जब दोनों आलोक (सलमान खान) के पास आ जाते हैं तो उसके बाद हेमंत पटेल राज को उसके किताब के सफलता के बारे में बताता है। कुछ ही समय में राज बहुत अमीर हो जाता है। जब वह अमीर हो जाता है तब उसके बच्चे भी उसके पास आ जाते हैं, लेकिन वह उन्हें नहीं स्वीकारता है। बाद में उन बच्चों को अपनी गलती का एहसास होता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘मेरा बेटा आतंकवादी नहीं है’, अल्लू अर्जुन के पापा पर क्यों भड़कीं 'टॉक्सिक' स्टार यश की मां?
Recommended image2
महेश बाबू 51 की उम्र में भी कैसे हैं इतने फिट? इस एक चीज़ को हाथ तक नहीं लगाते
Recommended image3
Toxic Collection Day 5: यश की ‘टॉक्सिक’ का हाल बेहाल! 5वें दिन गिरकर इतने CR पर पहुंचा कलेक्शन
Recommended image4
BO पर सबसे बड़ा क्लैश: एक नाम की 2 फ़िल्में एक साथ होंगी रिलीज? सुनामी लाएंगे 2 सुपरस्टार!
Recommended image5
Toxic Day 5 Advance booking: रविवार को रॉकेट बनी 'टॉक्सिक', टिकट बिक्री ने किया हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved