MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • मां के अड़ियल रवैए के कारण Hrithik Roshan की पहली हीरोइन नहीं बन पाई थी Kareena Kapoor, कर बैठी थी एक जिद

मां के अड़ियल रवैए के कारण Hrithik Roshan की पहली हीरोइन नहीं बन पाई थी Kareena Kapoor, कर बैठी थी एक जिद

मुंबई. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बतौर लीड एक्टर पापा राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Na Pyar Hai) से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अमीषा पटेल (Amisha Patel) ने काम किया था। ऋतिक की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और रातोंरात अमीषा पटेल और खुद ऋतिक सुपरस्टार बन गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) को साइन किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। लेकिन उनकी मां बबिता एक जिद पकड़ कर बैठ गई थी। और डायरेक्टर उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। और आखिरकार करीना को अपनी मां के अड़ियल रवैए के कारण फिल्म छोड़नी पड़ी थी। नीचे पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मां बबिता के कारण ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू नहीं कर पाई थी करीना कपूर...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 14 2022, 02:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

फिल्म कहो ना प्यार है की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। 14 जनवरी, 2000 को रिलीज हुई ये फिल्म राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को लॉन्च करने के लिए बनाई थी। बता दें कि 10 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने करीब 80 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

29

दरअसल, कहो ना प्यार है में अमीषा पटेल से पहले करीना कपूर को साइन किया गया था। इतना ही नहीं, करीना ने फिल्म के कुछ सीन भी शूट कर लिए थे। लेकिन अपनी मां बबिता की एक जिद की वजह से उन्हें यह फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी थी।

39

मुहूर्त के बाद राकेश रोशन ने वर्सोवा के कॉन्वेंट विला में फिल्म की शूटिंग शुरू की। करीना की शूटिंग के पहले दिन एक डांस फिल्माया जाना था। इसलिए उन्हें सपोर्ट करने के लिए मां बबिता और बहन करिश्मा भी मौजूद थीं।

49

कोरियोग्राफर ने करीना को आसान स्टेप्स दिए क्योंकि वो पहली बार कैमरा फेस कर रही थीं। जैसे-तैसे पहला दिन खत्म होने तक करीना ने कुछ डांस स्टेप्स फाइनल किए। अगले दिन करीना की मां बबिता ने राकेश रोशन को फोन किया और बोलीं- करीना पहले दिन से ही डांस के लिए कम्फर्टेबल नहीं है, इसलिए आप उससे गाने की जगह शुरू में एक्टिंग सीन करवा लें।

59

बबिता की ये बात सुनकर राकेश रोशन हैरान रह गए, क्योंकि वो गाने को शूट करने के लिए पूरा सेट तैयार करवा चुके थे। ऐसे में उन्होंने बबिता को समझाया कि करीना बेहतर काम कर रही है और उसे डांस करने में कोई दिक्कत नहीं है।

69

लेकिन बावजूद इसके बबिता पर राकेश रोशन की बात का कोई असर नहीं हुआ और बहसबाजी के बाद उन्होंने गुस्से में फोन पटकने से पहले कहा- करीना के लिए पहले गाना नहीं फिल्म के सीन शूट कराए जाएं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो मैं करीना को यह फिल्म नहीं करने दूंगी।

79

इसके बाद राकेश रोशन ने अपने दोस्त और करीना के पापा रणधीर कपूर से बात कर उन्हें बबिता को समझाने के लिए कहा, लेकिन इसका भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। मीडिया में भी यह खबर आ गई कि बबिता राकेश रोशन को अनप्रोफेशनल डायरेक्टर बता रही हैं।

89

बाद में एक इंटरव्यू में खुद राकेश रोशन ने बताया था कि अब करीना कहो ना प्यार है में काम नहीं कर रही हैं। हालांकि रोकश रोशन ने करीना को फिल्म से बाहर निकालने की सटीक वजह नहीं बताई थी क्योंकि करीना के पिता रणधीर कपूर उनके बेहद करीबी दोस्त हैं।

99

हालांकि, करीना और ऋतिक 2001 में सुभाष घई की फिल्म 'यादें' में साथ नजर आए लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद दोनों की जोड़ी इसी साल आई फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ दिखी। करन जौहर की यह फिल्म सुपरहिट रही। बाद में दोनों ने 'मुझसे दोस्ती करोगे' (2002) और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' (2003) जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सफल नहीं रहीं।

 

ये भी पढ़ें
Kaho Naa Pyaar Hai @22: रातोंरात स्टार बने Hrithik Roshan आ गए थे खौफ में, 5 दिन बंद रहे थे कमरे में

वर्क मूड में Katrina Kaif, शुरू करेंगी फिल्म Merry Christmas की शूटिंग, कुछ ऐसा है शेड्यूल

तो क्या फैमिली प्लानिंग को लेकर ये सोचती है Priyanka Chopra, बताया कब बनेंगी मां और कैसा होगा फ्यूचर 

इस दिन शादी के बंधन में बंधेगी TV एक्ट्रेस Karishma Tanna, वेडिंग रिसेप्शन की डेट भी हुई फाइनल 

Akshay Kumar की Sooryavanshi संक्राति के मौके पर दोबारा हो रही रिलीज, 30 मल्टीप्लेक्स में देखने मिलेगी

Seema Biswas Birthday: जब घरवालों को दरवाजा बंद कर देखना पड़ा था वो खौफनाक सीन, मुंह छुपाने की आ गई थी नौबत

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अनुपम खेर
ऋतिक रोशन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Recommended image2
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम
Recommended image3
9 January 2026 को एक साथ रिलीज होंगी 13 फ़िल्में, एक हुई पोस्टपोन, एक 10 जनवरी को भी आ रही
Recommended image4
Oscar Contention List में शामिल हुई Dashavatar, इस रीजनल लैंग्वेज की मूवी को मिली जगह
Recommended image5
सिर्फ 14 दिन में Avatar Fire and Ash ने बनाया रिकॉर्ड, कमाई का आंकड़ा हैरान करने वाला!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved