- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- 62 साल की नीतू सिंह से ऐश्वर्या-करीना तक, इस उम्र में भी दिखती है फिट और खूबसूरत, जानें क्या है राज
62 साल की नीतू सिंह से ऐश्वर्या-करीना तक, इस उम्र में भी दिखती है फिट और खूबसूरत, जानें क्या है राज
मुंबई. आज यानी 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस (International Yoga Day) है। योग शरीर को फिट और तंदरुस्त बनाने के साथ-साथ दिलो-दिमाग को भी फिट करने में बेहद मदद करता है। कई स्टार्स तो ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ योग से ही अपनी बॉडी को फिट बनाया है। 62 साल की नीतू सिंह (Neetu Singh) हो या फिर 47 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan), रेग्युलर योग करके खुद को इस उम्र में भी एकदम फिट रखती है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कितना भी बिजी क्यों न हो वे योग करना नहीं भूलती। इनमें से कुछ तो जिम में वर्कआउट करने के साथ ही योगा करने के लिए वक्त निकाल ही लेती है। नीचे पढ़े योग के जरिए खुद को कैसे फिट रखती है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस...

नीतू सिंह आज भी एकदम फिट और फाइन हैं। इसके पीछे का राज है उनका योगाभ्यास, जो वो सालों से करती आ रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी योग का अभ्यास करते-करते ही अपनी बॉडी को टोन्ड और परफेक्ट रखा है। ऐश को जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं।
मलाइका अरोड़ा की बॉडी बेहद फिट है। वे जिम में वर्कआउट के साथ ही योगा भी करती है। उन्होंने हाल ही में योगा सेंटर भी खोला है। जिसमें वो खुद के साथ-साथ दूसरों से भी योगाभ्यास करवाती है।
72 साल की हेमा मालिनी इस उम्र में एकदम स्लिम है। वे क्लासिकल डांस के साथ ही योग भी करती हैं, ताकि खुद को फिट रख सके।
शिल्पा शेट्टी भी उन एक्ट्रेसेस में हैं जिन्होने सिर्फ योग से ही खुद को फिट बनाया है। वो योग का जमकर प्रचार-प्रसार भी करती है। उन्होंने कुछ सीडी भी निकाली है।
योग डे पर नीतू सिंह बेटी रिद्धिमा और नातिन के साथ फोटो शेयर की है। नीतू ने लिखा- इस महामारी के दौर में हमने जो एक चीज सीखी है वो फिजिकल और मेंटल हेल्थ की महत्वतता। जबकि हेल्थ गोल्स की तरफ काम करना इतना रिलिवेंट कभी नहीं रहा। इसलिए, ये कोई सरप्राइज की बात नहीं है, इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम घर पर योग और परिवार के साथ योग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए हमने एक परिवार के रूप में योग का अभ्यास किया- आज तीन पीढ़ियां एक साथ! हम सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।
करीना कपूर उन एक्ट्रेसेस में से एक है जो किसी भी कीमत पर अपनी फिटनेस से समझौता नहीं करती है। योग के जरिए ही उन्होंने साइज जीरो हासिल किया था। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के बाद भी उन्होंने अपना वजन योग से ही कम किया था।
प्रियंका चोपड़ा भी रोजना योग करती है और ये उनकी फिटनेस का एक बड़ा राज है।
कंगना रनोट भी योग को फिटनेस रुटीन के लिए बेस्ट मानती हैं और खूब योगाभ्यास करती है।
जैकलीन फर्नांडिज पोल डांस के साथ योग भी करती है और खुद को एकदम फिट रखती है। उन्होंने अपने कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रखे है।
बिपाशा बसु सालों से योग करती आ रही है और इसी के माध्यम से उन्होंने परफेक्ट बॉडी हासिल की है।
सुष्मिता सेन भी योग के जरिए खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रखती हैं। वे योगा के साथ ही घर पर ही वर्कआउट भी करती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।