- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- करीना ने 3 साल के बेटे तैमूर को दिलाई आइस्क्रीम, खाते खाते पूरा चेहरा बिगाड़ बैठे छोटे नवाब
करीना ने 3 साल के बेटे तैमूर को दिलाई आइस्क्रीम, खाते खाते पूरा चेहरा बिगाड़ बैठे छोटे नवाब
मुंबई। करीना कपूर रविवार को 3 साल के बेटे तैमूर के साथ शॉपिंग पर निकलीं। इस दौरान तैमूर ब्लैक बनियान और चेक वाली ब्लू नेकर में तफरीह करते नजर आए। शॉपिंग के बाद करीना ने बेटे को आइस्क्रीम दिलाई। आइस्क्रीम खाने में तैमूर इतने मशगूल दिखे कि उन्होंने अपना चेहरा तक बिगाड़ लिया। एक हाथ से तैमूर ने मां का हाथ थाम रखा था तो दूसरे से वो आइस्क्रीम का लुत्फ उठा रहे थे। इस दौरान करीना बेटे को जल्दी चलने के लिए खींचती रहीं, लेकिन तैमूर तो बस अपनी मस्ती में आइस्क्रीम खाए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर तैमूर की ये क्यूट फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस दौरान तैमूर अली खान के पापा सैफ भी उनके साथ थे।
19

मां के साथ शॉपिंग पर निकले तैमूर ने उठाया आइस्क्रीम का लुत्फ।
29
आइस्क्रीम खाने में इतने मशगूल दिखे छोटे नवाब कि बिगाड़ लिया चेहरा।
39
एक हाथ से पकड़ रखा था मां का हाथ तो दूसरे से आइस्क्रीम खाते जा रहे थे तैमूर।
49
तैमूर को देखने के लिए बाजार में आसपास भीड़ जमा हो गई।
59
हालांकि तैमूर तो बस अपनी आइस्क्रीम खाने में बिजी दिखे।
69
पापा-मम्मी के साथ समर शॉपिंग पर निकले थे तैमूर।
79
बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था।
89
तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं।
99
तैमूर के नाम पर कई पिचकारी और खिलौने भी बिक रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos