MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • किसी ने 20 करोड़ तो किसी ने ठुकराए 15 करोड़, लेकिन शराब-तंबाकू जैसे ऐड करने तैयार नहीं हुए ये 10 सेलेब्स

किसी ने 20 करोड़ तो किसी ने ठुकराए 15 करोड़, लेकिन शराब-तंबाकू जैसे ऐड करने तैयार नहीं हुए ये 10 सेलेब्स

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'पुष्पा : द राइज' फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने हाल ही में एक शराब कंपनी का विज्ञापन ठुकराया है। उन्हें इसके लिए कंपनी की ओर से 10 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे। लेकिन उन्होंने अपने उसूलों से समझौता करने की बजाय इतनी मोटी रकम ठुकराना सही समझा। वैसे इंडस्ट्री में पहले भी कई स्टार्स इस तरह की मोटी रकम ठुकराकर अपने उसूलों पर टिके रहे हैं।  शराब तो बहुत दूर की  बात है. लोगों ने तो कंडोम,  फेयरनेस क्रीम और तंबाकू ब्रांड्स तक के ऑफर ठुकराए हैं। नज़र डालते हैं ऐसे ही 10 स्टार्स पर...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Aug 13 2022, 12:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

'KGF' फेम रॉकस्टार यश को एक पान मसाला ब्रांड्स ने 20 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। लेकिन उन्होंने यह कहकर ऑफर ठुकरा दिया था कि वे किसी ऐसे प्रोडक्ट का प्रमोशन नहीं कर सकते, जो लोगों की जान लेता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी कई ब्रांड्स को प्रमोट करती हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी पान मसाला ब्रांड को प्रमोट न करने का फैसला लिया है। यहां तक कि एक पान मसाला बनाने वाली कंपनी को उन्होंने खुलकर मना कर दिया था। 

310

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को एक फेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी की ओर से 15 करोड़ रुपए की डील ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे प्रमोट करने से इनकार कर दिया था। 

410

अनुष्का शर्मा ने एक बार मोटी रकम वाला फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन ठुकरा दिया था, क्योंकि उनका मानना था कि कंपनी समाज में रेसिज्म और कलरिज्म को बढ़ावा दे रही है।

510

इसी तरह रणबीर कपूर को भी एक फेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी ने विज्ञापन का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने 9 करोड़ रुपए की डील ठुकरा कर यह विज्ञापन न करने का फैसला लिया। अनुष्का की तरह रणबीर का भी मानना है कि इस तरह के विज्ञापन समाज में रेसिज्म को बढ़ावा देते हैं। 

610

जॉन अब्राहम को एक टोबैको ब्रांड ने विज्ञापन के लिए अप्रोच किया था। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे एंडोर्स करने से इनकार कर दिया था। 

710

अभिषेक बच्चन को एक शराब निर्माता कंपनी ने 10 करोड़ रुपए की डील ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने यह कहकर ऑफर ठुकरा दिया था कि वे युवाओं के बीच गलत संदेश नहीं देना चाहते।

810

स्वरा भास्कर को 2015 में एक फेयरनेस क्रीम कंपनी की ओर से बड़ी डील ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करना समाज में रेसिज्म के बीज बोना है। 

910

इमरान हाशमी कोई भी ऑफर एक्सेप्ट करने से पहले दो बार सोचते हैं। 2013 में एक शराब निर्माता कंपनी ने उन्हें इसके एंडोर्समेंट के लिए 4 करोड़ रुपए ऑफर किए थे।  लेकिन उन्होंने यह कहकर इसे करने से इनकार कर दिया था कि वे युवाओं के रोल मॉडल हैं और वे नहीं चाहते कि वे उन्हें गलत रास्ते पर ले जाएं। 

1010

2015 में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को एक कंडोम निर्माता कंपनी ने उनके ब्रांड एम्बेसडर बनने के लिए अप्रोच किया था।  इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने धार्मिक कारणों से यह विज्ञापन करने से इनकार कर दिया था।

और पढ़ें...

Laal Singh Chaddha VS Raksha Bandhan: दूसरे दिन आमिर खान की फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट, अक्षय कुमार भी फेल

बॉबी देओल को पत्नी तान्या ने सरेआम किया 'शर्मिंदा', VIRAL VIDEO में देखें कैसे उतर गया एक्टर का चेहरा

'लाल सिंह चड्ढा' को फ्लॉप होते देख बदले करीना कपूर के सुर, बोलीं- प्लीज हमारी फिल्म का बायकॉट मत करो

कौन हैं 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा? जिनकी कथित SEX क्लिप LEAK होने पर मच गया बवाल

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अल्लू अर्जुन
सनी लियोनी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Karuppu Collection Day 1: एक दिन देरी से आई 'करुप्पु' ने किया धमाका, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़
Recommended image2
Movies With Same Name: एक नाम से बनी 4 फ़िल्में, जानिए BO पर किसका कैसा रहा हाल?
Recommended image3
Viral Video: Karuppu Release टली तो रो पड़े डायरेक्टर आरजे बालाजी, फैन्स से मांगी माफ़ी
Recommended image4
Thalapathy Vijay के बाद राजनीति में एंट्री लेंगी तृषा कृष्णन? वायरल वीडियो में खुद खोला राज
Recommended image5
Cannes 2026 में तारा सुतारिया का धमाका, पहली झलक ने इंटरनेट हिला दिया
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved