MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Parveen Babi Death Anniversary: परवीन बाबी के हाथ में चाकू देख डर गया था ये शख्स, 2 दिन तक सड़ती रही थी लाश

Parveen Babi Death Anniversary: परवीन बाबी के हाथ में चाकू देख डर गया था ये शख्स, 2 दिन तक सड़ती रही थी लाश

मुंबई। बॉलीवुड की ग्लैमरस हीरोइनों में शुमार रहीं परवीन बाबी (Parveen Babi) की गुरुवार को 17वीं डेथ एनिवर्सरी है। परवीन बाबी का निधन 20 जनवरी, 2005 को मुंबई में हुआ था। हालांकि, उनकी मौत का पता 2 दिन बाद चला था। 70 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं परवीन बाबी अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहीं। उनके कई अफेयर्स रहे लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच सका। डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh bhatt) से भी उनका रिश्ता लंबा चला। महेश भट्ट के अलावा इन दो लोगों से भी था परवीन का अफेयर.. 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 19 2022, 06:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

70 के दशक में परवीन बाबी टॉप की एक्ट्रेस थीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी इमेज बोल्ड एक्ट्रेस की थी। हालांकि, उनकी मौत का रहस्य आज भी बरकरार है। कोई कहता है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, तो कोई कहता है उन्होंने आत्महत्या कर ली। परवीन बॉबी की मौत 20 जनवरी को ही हो गई थी, लेकिन उनकी लाश दो दिनों तक फ्लैट में सड़ती रही। 

27

फिल्मों में उनकी जिंदगी जितनी चमकदार दिखती थी असल जिंदगी में वो उतनी ही अकेली थीं। कहा जाता है कि परवीन का अफेयर महेश भट्ट के अलावा डैनी और कबीर बेदी से भी रहा था, लेकिन महेश भट्ट के साथ उनकी कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था।

37

एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने अपने और परवीन के रिश्ते को लेकर कई राज खोले थे। साथ ही उनकी मौत पर दुख जताया था। जब महेश भट्ट से परवीन को प्यार हुआ था, तब वो अपने करियर के चरम पर थीं। लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे।

47

विरोध के बावजूद दोनों को अलग करना मुश्किल था। महेश के लिए परवीन घर पर एक साधारण लड़की की तरह रहती थीं। देखते-देखते दोनों के रिश्ते को दो साल हो गए थे। 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला, जिससे उनके होश उड़ गए थे। एक रात महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं और उनके हाथ में चाकू था।

57

महेश भट्ट को देखते हुए परवीन बाबी ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद परवीन ने कहा- बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था, जिससे महेश बुरी तरह डर गए थे। इसके बाद जब परवीन बाबी को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया बीमारी है।

67

इलाज के बाद भी परवीन बाबी की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी। परवीन की ऐसी स्थिति देखकर उन्हें कमरे में ही बंद रखा जाने लगा था। परवीन की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। उन्होंने दवाइयां खाना बंद कर दी थी। अंतिम वक्त में परवीन इतनी अकेली थीं कि कोई उनके पास आने से भी डरता था।

77

महेश भट्ट का निजी जीवन खूब चर्चा में रहा। 1970 में उन्होंने किरण भट्ट से शादी की, जिससे उनके दो बच्चे, पूजा और राहुल भट्ट, हैं। लेकिन परबीन बॉबी से इश्क के चलते किरण उनसे अलग हो गईं। महेश और परवीन बॉबी का अफेयर 3 साल तक चला। दोनों लिव-इन में थे, लेकिन परवीन की मानसिक बीमारी के कारण महेश ने उन्हें छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें :
मुंबई से दूर फॉर्महाउस में टाइम स्पेंड कर रही Bharti Singh, स्विमिंग पूल से लेकर हर सुविधा है यहां मौजूद

रानी चटर्जी ने कमर पर हाथ रख दिए कातिलाना पोज तो ट्रोलर बोला- चर्बी लटक रही, एक्ट्रेस ने यूं बंद की बोलती

Dhanush Controversies: इन दो हीरोइनों संग जुड़ा सुपरस्टार का नाम, एक कपल ने तो इसलिए ठोक दिया था मुकदमा

18 साल पहले Rajinikanth की बेटी Aishwarya और धनुष की शादी में पहुंचे थे विनोद खन्ना, जयललिता भी आई थीं नजर

महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज पत्नी से हुए अलग, बोले- तलाक मौत से ज्यादा तकलीफ देने वाला

तलाक की अनाउंसमेंट होते ही Rajnikanth की बेटी ने चेंज की अपनी प्रोफाइल फोटो, अब इनके साथ आ रही नजर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image2
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image3
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image4
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image5
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved