- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- जब अर्जुन कपूर के घर पहली बार दुल्हन की तरह सजकर पहुंची थी मलाइका अरोड़ा, देखते रह गए सभी
जब अर्जुन कपूर के घर पहली बार दुल्हन की तरह सजकर पहुंची थी मलाइका अरोड़ा, देखते रह गए सभी
मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। रोज इस वायरस की चपेट में हजारों लोग आ रहे हैं और कइयों की तो मौत तक हो चुकी है। भारत में भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ ही रही है। हालांकि, सरकार ने लोगों की जरूरत को देखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसके बावजूद आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 46 साल की मलाइका अरोड़ा को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर उस दौरान की है जब वह पहली बार अर्जुन कपूर के घर गई है। आज की बात करें तो मलाइका ने रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट की शूटिंग शुरू कर दी है।

मलाइका अरोड़ा का नाम जब से अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा है, तभी से हर कोई बस इन्हें जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना चाहता है।
बता दें कि मलाइका पहली बार अर्जुन कपूर के पूरे परिवार से मिलने एकदम दुल्हन की तरह सजकर तैयार होकर पहुंची थीं। दरअसल, यह मौका सोनम कपूर के बर्थडे पार्टी का था, जहां वे पार्टी थीम से हटकर एकदम अलग स्टाइल में नजर आईं।
मलाइका इस दौरान डिजाइनर रोहित बाल की डिजाइन की हुई वाइट एंड गोल्डन साड़ी में दिखाई दी थीं, जिसमें कशीदाकारी धागे के साथ लाल और सुनहरे रंग के बड़े-बड़े फूलों से काम किया गया था। यही नहीं, इस साड़ी की सुंदरता को बढ़ाने का काम बोटकट स्लीव्स बैकलेस ब्लाउज ने किया था, जिसके साथ मलाइका ने अपने लुक को लाइट मेकअप, हैवी हाइलाइटर और स्टेटमेंट ज्वैलरी से कम्पलीटकिया। इसमें एक पन्ना अनकट डायमंड से बना रीगल चोकर और एक बड़ा मंगा टिका शामिल था।
बता दें कि मलाइका ने 5 साल तक अरबाज खान को डेट करने के बाद शादी की थी। मलाइका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अरबाज को शादी के लिए पहले प्रपोज किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दोनों को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था और अंदर अहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
शादी के 19 साल बाद मलाइका ने अरबाज से तलाक लेने का फैसला किया और दोनों का 2017 में तलाक हो गया। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज को सट्टा लगाने की आदत थी और तब तक वो 3 करोड़ रुपए हार चुके थे। एक बार आईपीएल में सट्टेबाजी की लिस्ट में अरबाज का नाम भी सामने आया था। अरबाज की इस आदत से तंग आकर एक्ट्रेस ने तलाक लेने का फैसला लिया।
मलाइका ने टूटे रिश्ते और नए रिश्तों के लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था- जी हां, क्यों नहीं। रिश्ता टूटने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। एक रिश्ता टूटने के बाद दोबारा किसी को डेट करना मुश्किल होता है, लेकिन ये असंभव नहीं है।
ये बात किसी से छुपी नहीं है मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तो दोनों ने अपने रिश्ते पर मोहर भी लगा दी है। इतना ही नहीं दोनों साथ में वेकेशन पर जाते रहते हैं।
उन्होंने एक चैट शो में अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था- मैं व्हाइट वेडिंग चाहती हूं जो समंदर किनारे हो। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।