- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 36 साल पहले जब अक्षय कुमार की सास को पति ऋषि कपूर ने किया Kiss तो नीतू सिंह का ऐसा था रिएक्शन
36 साल पहले जब अक्षय कुमार की सास को पति ऋषि कपूर ने किया Kiss तो नीतू सिंह का ऐसा था रिएक्शन
मुंबई. गुजरे जमाने की हीरोइन नीतू सिंह (Neetu Singh) 63 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 8 जुलाई, 1958 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 1966 में बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। कुछ फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने फिल्म 'रिक्शावाला' से लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था। बता दें कि कई फिल्मों में काम करने के बाद नीतू ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। हालांकि, उनके पति ऋषि कपूर फिल्मों में एक्टिव रहे। इसी बीच उनसे जुड़े एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 36 साल पहले आई ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की फिल्म सागर (Film Sagar) में एक किस सीन था, जिसे देखने के बाद नीतू सिंह ने अपना रिएक्शन दिया था। नीचे पढ़े पति ऋषि कपूर को किस करता देख आखिर कैसा था नीतू सिंह का रिएक्शन...
| Published : Jul 08 2021, 03:37 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आपको बता दें कि राजेश खन्ना के साथ शादी के बाद डिंपल लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से दूर रही। हालांकि, 1985 में आई फिल्म सागर से डिंपल ने इंडस्ट्री में एक बार फिर कमबैक किया और इस बार भी उनके हीरो ऋषि कपूर ही थे।
ऋषि कपूर 1973 में आई फिल्म बॉबी में डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आए थे। दोनों की यह डेब्यू बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। खबरों की मानें तो साथ काम करते-करते ऋषि, डिंपल को चाहने लगे थे। लेकिन यह किस्सा आगे नहीं बढ़ पाया।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसी बीच ऋषि कपूर की नीतू सिंह और डिंपल कपाड़िया की राजेश खन्ना से शादी हो गई। हालांकि, डिंपल-राजेश की शादी में कुछ दिनों बाद ही दरार पड़ने लगी और अपनी दोनों बेटियों को लेकर डिंपल पति से अलग हो गई और दोबारा फिल्मों में आने की सोची।
डिंपल ने फिल्म सागर से कमबैक किया। इस फिल्म डिंपल-ऋषि के बीच किस सीन फिल्माया गया था। एक इंटरव्यू में ऋषि ने बताया था- मैं इस बात से नर्वस था कि पत्नी नीतू उनका और डिंपल का ये सीन देख कैसे रिएक्ट करेंगी।
खबरों की मानें तो फिल्म के प्रीमियर पर जब नीतू आईं तो उन्होंने इस सीन को देख कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि, कार में घर जाते समय नीतू ने ऋषि से कहा कि तुमने किस अच्छे से नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार नीतू से यह बात सुनकर ऋषि कपूर को थोड़ी शांति मिली थी।
ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू सिंह के साथ 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें 'खेल खेल में' (1975), 'दूसरा आदमी' (1977), 'अमर अकबर एंथोनी' (1977), 'लव आज कल' (1989), 'दो दूनी चार' (2010) और 'बेशरम' (2013) जैसी फिल्में शामिल हैं।
नीतू ने ऋषि कपूर से 22 जनवरी, 1980 को शादी की थी। शादी के बाद नीतू ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। शादी के 26 साल बाद उन्होंने फिल्म 'लव आजकल' (2009) से कमबैक किया था। इसके अलावा उन्होंने दो दुनी चार (2010), जब तक है जान (2012), बेशरम (2013) में काम किया। हालांकि, अब ऋषि इस दुनिया में नहीं है।