- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- हनीमून पर दुबई गईं नेहा कक्कड़ 8 साल छोटे पति संग दिखीं रोमांटिक, पत्नी को kiss करते नजर आए रोहन
हनीमून पर दुबई गईं नेहा कक्कड़ 8 साल छोटे पति संग दिखीं रोमांटिक, पत्नी को kiss करते नजर आए रोहन
मुंबई. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पिछले 11 दिनों से दुबई में हनीमून मना रहे हैं। 24 अक्टूबर को इन दोनों की धूम-धाम से दिल्ली में शादी हुई थी। नेहा अपने हनीमून के फोटोज इंस्टग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में नेहा ने 8 साल छोटे पति रोहन के साथ अपनी नई रोमांटिक फोटोज शेयर की है। उन्होंने इन फोटो को शेयर करने के साथ ही होटल को थैक्यू कहा है। तस्वीरों में रोहन-नेहा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पत्नी को kiss करते दिखे रोहन...

नेहा कक्कड़ ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उसमें दोनों ही स्टार रोमांटिक नजर आ रहे हैं। एक फोटो में तो रोहन अपनी 7 साल बड़ी पत्नी को kiss करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने होटल को धन्यवाद दिया है।
इसके अलावा नेहा ने बेडरूम की भी फोटोज शेयर की हैं। इसमें उनके बेड पर दो हंसों से दिल बना हुआ है, जो कि देखने में बेहद प्यारा लग रहा है।
नेहा कक्कड़ की फोटो में टैग की गई लोकेशन दुबई के एटलांटिस द पाम की है। दुबई के इस होटल में एक रात बिताने की कीमत लाखों में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को सिंगर इस होटल में एक रात के 1 लाख रुपए की कीमत चुका रही हैं।
रोहनप्रीत सिंह और नेहा ने इंस्टाग्राम पर एटलांटिस के कई फोटोज शेयर किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द पाम में दो लोग के लिए एक दिन का सबसे कम अमाउंट 26 हजार 834 रुपए है।
जबकि सबसे ज्यादा कीमत यानी प्रेसिडेंशियल सूइट की कॉस्ट 3 लाख 21 हजार 4 सौ 14 रुपए है। बाकी सूइट्स की रेंज 60 हजार प्रतिदिन से लेकर एक लाख रुपए तक है।
नेहा की इंस्टाग्राम पोस्ट्स से यह पता चला है कि वो दोनों रीगल सूइट क्लब में ठहरे हैं। एटलांटिस की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस रीगल सूइट रूम में एक रात रुकने की कॉस्ट 72 हजार 403 रुपए है। अगर आफ ब्रेकफास्ट करते हैं तो यह कीमत बढ़कर 89 हजार 370 रुपए तक पहुंच जाती है। वहीं अगर आप डिनर भी करते हैं तो यही कीमत बढ़कर 1 लाख 1 हजार 813 रुपए हो जाती है।
नेहा ने मंगलवार को लग्जरी होटल द्वारा उनके लिए किए गए खास इंतजाम के फोटो भी शेयर किए। जिसमें वे होटल के प्राइवेट बीच पर नजर आए। इसके पहले की फोटोज में नेहा और रोहन के वेलकम के समय की झलकियां भी थीं। जिसमें उनके लिए चॉकलेट्स, केक और बाकी लग्जरी फैसिलिटीज का अरेंजमेंट्स नजर आया।
ऐसे में बताया जा रहा है कि नेहा और रोहन एक रात की एक लाख रुपए कीमत चुका रहे हैं। उन्हें वहां पर गए 10 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में उन्होंने वहां पर 10 लाख से भी ज्यादा रुपए खर्च कर दिए हैं।
बता दें, जब नेहा हनीमून के लिए दुबई पहुंची थीं तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेडरूम की फोटो शेयर की थी। उसमें उनका शानदार बेडरूम देखने के लिए मिला था।
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अब रोहनप्रीत सिंह की पत्नी बन गई हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे और सभी ने दोनों को शुभकामनाएं दी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।