MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Parveen Babi Death Anniversary: 3 अफेयर के बाद भी शादी को तरसती रहीं परवीन, अमिताभ पर लगाया इतना बड़ा इल्जाम

Parveen Babi Death Anniversary: 3 अफेयर के बाद भी शादी को तरसती रहीं परवीन, अमिताभ पर लगाया इतना बड़ा इल्जाम

मुंबई। 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस हीरोइनों में से एक परवीन बॉबी (Parveen Babi) की आज (गुरुवार) 17वीं डेथ एनिवर्सरी है। 20 जनवरी, 2005 को एक्ट्रेस की लाश संदिग्ध हालत में उन्हीं के घर से बरामद हुई थी। सोसायटी के गार्ड ने जब परवीन के दरवाजे के बाहर दो दिन पुराना दूध का पैकेट और अखबार देखा तो पुलिस को इसकी खबर दी थी। परवीन बाबी अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहीं, खासकर अपने अफेयर्स को लेकर। परवीन बाबी का बॉलीवुड की ही 3 बड़ी हस्तियों से अफेयर रहा, लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही रिश्ता टूट जाता था। सबसे पहले इनसे हुआ परवीन बाबी का अफेयर..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 20 2022, 09:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

1949 में गुजरात के जूनागढ़ शहर में पैदा हुईं परवीन (Parveen Babi) ने अहमदाबाद के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसी दौरान फिल्ममेकर बीआर इशारा की नजर उन पर पड़ी। मिनी स्कर्ट पहने और हाथ में सिगरेट लिए परवीन का अंदाज उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने फौरन उन्हें अपनी फिल्म चरित्र (1973) के लिए साइन कर लिया। हालांकि, ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन परवीन का करियर चल पड़ा।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

इसके बाद परवीन बाबी (Parveen Babi) ने कुछेक फिल्मों में काम किया और इसी बीच 1975 में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म दीवार मिल गई। ये फिल्म सुपरहिट रही। अब तक परवीन बॉलीवुड में स्थापित हो चुकी थीं। फिल्मों में काम करने के दौरान ही उनका अफेयर बॉलीवुड के विलेन डैनी (Danny Denzongpa) से हुआ। परवीन ने फिल्म 'धुएं की लकीर' में उनके साथ काम किया था। हालांकि, ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला और जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

38

डैनी से ब्रेकअप के बाद परवीन बाबी (Parveen Babi) कबीर बेदी (Kabir Bedi) के संपर्क में आईं। कबीर मॉडर्न सोच वाले शख्स थे। सिगरेट, शराब पीने वाली और बोल्ड नेचर की परवीन और कबीर को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा। दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि, बात शादी तक पहुंचती इससे पहले ही ये रिश्ता भी टूट गया। 

48

इसके बाद परवीन (Parveen Babi) की लाइफ में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) आए। दोनों करीब तीन साल तक साथ रहे। 1977 में जिस वक्त दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था, तब महेश भट्ट शादीशुदा थे। हालांकि परवीन बॉबी का कबीर बेदी से ब्रेकअप हुआ ही था और वो इस सदमे से उबर रही थीं। महेश भट्ट और परवीन बाबी एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि इनके बीच सिर्फ प्यार के लिए ही जगह बची थी। परवीन बाबी महेश भट्ट को दीवानों की तरह प्यार करती थीं।

58

हालांकि, शराब-सिगरेट और बुरी आदतों के चलते परवीन बाबी (Parveen Babi) धीरे-धीरे मानसिक संतुलन खोने लगीं। उन्हें सीजोफ्रेनिया नामक बीमारी हो गई थी। ये आनुवांशिक बीमारी थी, जिसके ठीक होने की संभावना न के बराबर थी। परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थीं। कहा जाता है कि इसी बीमारी के चलते महेश भट्ट ने परवीन बाबी से किनारा कर लिया था।  

68

2014 में एक फेमस मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने परवीन (Parveen Babi) से अपने रिश्ते, प्यार और उनको तन्हा छोड़ देने की पूरी कहानी पर बात की थी। इसी दौरान उन्होंने परवीन की जिंदगी और उनकी मौत पर भी दुख जताया था। उन्होंने बताया था कि बीमारी के चलते परवीन की मेंटल कंडीशन इतनी बिगड़ चुकी थी कि वो अमिताभ बच्चन को भी अपना दुश्मन समझने लगी थीं।

78

महेश भट्ट के मुताबिक, 1980 में फिल्म शान की शूटिंग चल रही थी। टाइटल सॉन्ग फिल्माया जाना था। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, बिंदिया गोस्वामी, जॉनी वॉकर, बिंदू और परवीन बाबी सेट पर मौजूद थे। गाना शूट होना शुरू ही हुआ था कि परवीन (Parveen Babi) ने अचानक शूटिंग रुकवा दी। उन्होंने सेट पर लगे झूमर के नीचे खड़े होने से इनकार कर दिया।

88

इसके बाद परवीन (Parveen Babi) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे उन पर झूमर गिराकर उन्हें मारना चाहते हैं। अमिताभ के साथ इस साजिश में फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी भी शामिल हैं। परवीन के आरोपों के बाद शूटिंग रोक दी गई और उन्हें वहां से हटाया गया। परवीन के आरोपों से पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। 

ये भी पढ़ें :
मुंबई से दूर फॉर्महाउस में टाइम स्पेंड कर रही Bharti Singh, स्विमिंग पूल से लेकर हर सुविधा है यहां मौजूद

रानी चटर्जी ने कमर पर हाथ रख दिए कातिलाना पोज तो ट्रोलर बोला- चर्बी लटक रही, एक्ट्रेस ने यूं बंद की बोलती

Dhanush Controversies: इन दो हीरोइनों संग जुड़ा सुपरस्टार का नाम, एक कपल ने तो इसलिए ठोक दिया था मुकदमा

18 साल पहले Rajinikanth की बेटी Aishwarya और धनुष की शादी में पहुंचे थे विनोद खन्ना, जयललिता भी आई थीं नजर

महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज पत्नी से हुए अलग, बोले- तलाक मौत से ज्यादा तकलीफ देने वाला

तलाक की अनाउंसमेंट होते ही Rajnikanth की बेटी ने चेंज की अपनी प्रोफाइल फोटो, अब इनके साथ आ रही नजर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अमिताभ बच्चन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 6 फ़िल्में, Toxic किस नंबर पर पहुंची?
Recommended image2
Toxic Collection Day 1: 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'टॉक्सिक', पहले दिन की इतनी कमाई
Recommended image3
हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही मारी गईं ताबड़तोड़ गोलियां
Recommended image4
वो Toxic हीरोइन, जिसने आतंकी हमले में पिता को खोया, मूवीज में एंट्री के लिए बेलने पड़े पापड़
Recommended image5
Toxic में साउथ एक्ट्रेस ने दिया ऐसा सीन कि मच गया बवाल, लोग पूछ रहे- ये तुमने क्या किया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved