- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- 10 साल छोटे पति के साथ जिस आलीशान बंगले में रहती है प्रियंका चोपड़ा, उसमें है 11 बाथरूम, 7 बेडरूम
10 साल छोटे पति के साथ जिस आलीशान बंगले में रहती है प्रियंका चोपड़ा, उसमें है 11 बाथरूम, 7 बेडरूम
मुंबई/ लॉस एंजिलिस. हाल ही में खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रात हॉस्पिटल में रहने के बाद निक घर आ गए थे। इसी बीच प्रियंका और निक अपनी सालाना इनकम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यदि आप इस पावरफुल कपल की एनुअल इनकम के बारे में सुनेंगे तो शॉक्ड रह जाएंगे। बता दें कि दोनों की सालाना कमाई 734 करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि कपल लॉस एंजिलिस में रहता है। यहां उनका आलीशान बंगला, जो अंदर से दिखने में किसी महल से कम नहीं है। शायद कम ही लोग जानते है कि ये बंगला निक ने पत्नी प्रियंका को तोहफे में दिया था। इस बंगले की कीमत भी करोड़ों में है। आइए, आपको प्रियंका-निक के बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाते हैं।
/ Updated: May 20 2021, 10:16 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
निकयांका का ये घर किसी लग्जरी महल से कम नहीं है। ये घर करीब 20,000 वर्ग फुट में बना है, जिसमें 7 कमरे, 11 बाथरूम, मूवी थिएटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल है। वैसे आपको बता कि प्रियंका जल्दी ही एक बड़े बजट की फिल्म में नजर आ सकती है।
ये घर जितना बाहर से दिखने में खूबसूरत है उससे कहीं ज्यादा अंदर से सुंदर है। निक और प्रियंका के घर का डिजाइन बहुत अलग है।
सूत्रों के मुताबिक कपल के इस आलीशान घर की कीमत 150 करोड़ रुपए है।
यह घर भीड़भाड़ वाली जगह से बिल्कुल दूर है। इसके आसपास बेहद खूबसूरत घाटियां और हरियाली भी हैं।
घर में एक शानदार जिम, मूवी थिएटर, बार, गेम रूम, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, इन्फिनिटी पूल, लॉन और अलग से बैठने की व्यवस्था भी है।
प्रियंका के इस घर से प्रकृति का खूबसूरत नजारा लिया जा सकता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है, जिसमें प्रियंका और निक जोनास के परिवार वाले बड़े आराम से बैठकर खाना खा सकते हैं।
प्रियंका के घर में गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड गैराज की भी सुविधा है।
प्रियंका के घर के अंदर से ही प्राकृतिक का नजारा लिया देखा जा सकता है।
सींटिग रूप में बड़े-बड़े सोफे और झूमर लगे हैं। साथ ही बीच में बड़ी सी सेंटर टेबल भी है।
पीसी ने अपने घर के अंदर भी पौधे लगा रखे है ताकि हरियाली बनी रहे। रूम के अंदर से बाहर का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है।
बंगले के बाहर का नजारा भी देखने लायक है।
प्रियंका चोपड़ा के बंगले के बाहर भी शानदान सीटिंग एरिया है।
घर के आउटसाइड एरिया में बड़ा सा स्विमिंग पूल भी है।
स्विमिंग पूल साइड एरिया में सीटिंग की व्यवस्था भी है। और चारों तरफ हरियाली है।
प्रियंका चोपड़ा को पेट्स का काफी शौक है। उनके पास 2-3 डॉग है, जिनकी देखभाल वे खुद करती है।